LIVE

UP Board 10th, 12th Result 2022: इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट! बोर्ड ने दिया संकेत

UP Board 10th 12th Result 2022 Date (यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा 2022): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करने वाला है। मीडिया सोर्स से पता चला है कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2022 का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। एक बार जारी होने के बाद, यूपीएमएसपी उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम 2022 upresults.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 9, 2022, 16:44 IST
Follow on Google News
UP Board 10th, 12th Result 2022: इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट! बोर्ड ने दिया संकेत

UP Board 10th 12th Result 2022 Date (यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा 2022): रिपोर्टों के अनुसार, यूपी बोर्ड परिणाम 2022 जून 2022 के महीने में जारी किया जाएगा। हालांकि, यूपीएमएसपी ने अभी तक किसी भी आधिकारिक परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की है। UPMSP के जल्द ही परिणाम की तारीख और समय जारी करने की उम्मीद है। लगभग 47 लाख छात्र यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने मार्च और अप्रैल के महीने में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं।

 UP Board 10th, 12th Result 2022 Date and Time | UP Board 10th 12th Result 2022 Official Update: Check here

एक बार जारी होने के बाद, यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर उपलब्ध होंगे। ऐसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड दसवीं और दसवीं परिणाम - यूपी बोर्ड रिजल्‍ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर 'UP Board Result 2022' लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ आदि भरें। डाउनलोड करें और भविष्‍य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट रखें। 

UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link UP Board 10th Result 2022 Date | UP Board 12th Result 2022 Date

JUN 09, 2022 16:00 IST

UP Board Result 2022 Live - अफवाहों पर ना दें ध्यान

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है, लेकिन आपको बता दें बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 09, 2022 15:30 IST

UP Board 10 12th Result 2022 Live - ऐसे प्रश्नों में मिलेंगे पूरे अंक

इस बार कोरोना के चलते यूपी बोर्ड ने परीक्षा से पहले मूल्यांकन प्रक्रिया व सिलेबस में काफी बदलाव किया था। लेकिन इसके बावजूद परीक्षा में सिलेबसे से बाहर कुछ प्रश्न पूछे गए थे। ऐसे में बोर्ड ने मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को निर्देश दिया था कि ऐसे प्रश्नों में छात्रों को पूरे अंक दिए जाने चाहिए। 

JUN 09, 2022 15:08 IST

UP Board Result 2022 Live - तीन चरणों में थी परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं तीन चरणों में आयोजित की थी। पहला चरण 20 अप्रैल से 27 अप्रैल 2022 तक था, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 28 अप्रैल से 04 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं तीसरा चरण उनके लिए आयोजित किया गया था जो किसी कारणवश प्रैक्टिकल परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाए थे। 

JUN 09, 2022 15:03 IST

UP Board Result 2022 Live - रिजल्ट में हो रही देरी

इस बार विधान सभा चुनाव के कारण परीक्षा का शेड्यूल देरी से जारी किया गया तथा अंग्रेजी का पेपर लीक होने के कारण पेपर दोबारा आयोजित किया गया था, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हो रही है। रिजल्ट जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 09, 2022 14:54 IST

UP Board Result 2022 Live - ओरिजिनल मार्कशीट

बते दें रिजल्ट जारी होने के एक से दो हफ्ते के भीतर बोर्ड द्वारा आपकी ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र स्कूल से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। इस बीच यदि आप किसी विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से ले सकते हैं। 

JUN 09, 2022 14:52 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - कॉपियों का मूल्यांकन खत्म

यूपी बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। बोर्ड आज रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। 

JUN 09, 2022 14:46 IST

UP Board Result 2022 Live - टॉपर्स की लिस्ट की जाएगी जारी

बता दें यूपी बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। सूत्रों की मानें तो टॉपर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। साथ ही बोर्ड ने सभी स्कूलों को टॉपर्स की लिस्ट जारी करने के का निर्देश दिया है।

JUN 09, 2022 14:44 IST

UP Board Result 2022 Live - पास होने के लिए इतने परसेंट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एक या दो विषय में इससे कम मार्क्स आने पर आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे कंपार्टमेंट के पेपर में फेल होने के बाद आप अनउत्तरीर्ण माने जाएंगे। 

JUN 09, 2022 14:37 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के तुरंत बाद आपको सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

JUN 09, 2022 12:41 IST

UP Board Result 2022 Live - रोल नंबर अपने पास रखें

यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना रोल नंबर अपने पास रख लें ताकि आप सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर सकें। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आपको यहां पर सूचित किया जाएगा। 

JUN 09, 2022 12:38 IST

UP Board Result 2022 Live - बोर्ड ने बुलाई बैठक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। बता दें बैठक के दौरान रिजल्ट की तारीख व समय को लेकर फैसला लिया जा रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आजद शाम तक रिजल्ट जारी कर सकता है या रिजल्ट से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। 

JUN 09, 2022 12:34 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड के एक करीब सूत्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज रिजल्ट की घोषणा कर सकता है या रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन आने पर आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। 

JUN 09, 2022 12:24 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - SMS के माध्यम से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में जाकर UP10 या UP12 टाइप कर स्पेस दें और अपना रोल नंबर टाइप कर 56263 पर सैंड करें। रिप्लाई के तौर पर आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा

JUN 09, 2022 12:14 IST

UP B0ard Result 2022 - यूपी बोर्ड रिजल्ट ऐसे करें चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर UP Board 1th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आ अपन रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

JUN 09, 2022 12:02 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड कल तक रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। 

JUN 09, 2022 11:20 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां देखें सबसे पहले

रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले यहां उपलब्ध करवाया जाएगा।

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

JUN 09, 2022 11:02 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - दोपहर तक आ सकता है बड़ा अपडेट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बडी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज दोपहर तक 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित नोटिफिकेशना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 09, 2022 10:29 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - मेल आईडी पर नहीं आएगा रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार छात्रों की मार्कशीट उनके पंजीकृत मेलआईडी पर भेजने वाला था, लेकिन अधिक संख्या में छात्रों की मेल आईडी ना होने के कारण व स्कूल बंद होने कारण यह संभव नहीं हो पाया है। ऐसे में छात्र अब ऑनलाइन व एसएमएस के माध्यम से ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

JUN 09, 2022 09:54 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - मुख्यमंत्री कर सकते हैं रिजल्ट की घोषणा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स कयास लगा रहे हैं कि इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। हालांकि इस पर बोर्ड ने अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 09, 2022 09:30 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 - जल्द जारी होगा रिजल्ट

सूत्रों की मानें तो प्रत्येक जिले के पांच केंद्रों हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन किया गया था। तथा बीते सप्ताह तक 84 फीसदी कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी तथा 53507 कॉपियों की चेकिंग जारी थी। वहीं अब बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन के साथ मार्क्स को साइट पर भी अपलोड कर दिया है। इससे साफ होता है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। 

JUN 09, 2022 08:56 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड रिजल्ट

ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर या शिक्षा मंत्री द्वारा ट्वीट कर रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय घोषित किया जाता है। तथा रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद लिंक एक्टिव कर दिया जाता है।  

JUN 09, 2022 08:27 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां कर सकेंगे चेक

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक से चेक कर सकेंगे।

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

JUN 09, 2022 07:41 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - मू्ल्यांकन प्रक्रिया खत्म

बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया था कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा अंकों को साइट पर अपलोड करने का कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया है। ऐसे में किसी भी वक्त रिजल्ट जारी किया जा सकता है। 

JUN 09, 2022 07:11 IST

UP BOard 10th 12th Result 2022 Live - कंपार्टमेंट पेपर

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य हैं। एक या दो विषय में न्यूनतमा मार्क्स से कम अंक आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे यदि आप कंपार्टमेंट के पेपर में दोबारा असफल रहे तो अनउत्तीर्ण माने जाएंगे। 

JUN 09, 2022 06:41 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - मार्च से अप्रैल के बीच थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसके लिए करीब 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं करीब 47 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 

JUN 09, 2022 06:16 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए अहम सूचना है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। बता दें बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड कर लिया गया है।

JUN 08, 2022 23:48 IST

UP board Class 10th, 12th results 2022: ऐसे तय हुआ रिजल्ट 

यूपी का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन नीति के आधार पर तय किया गया है। पहले घोषित मानदंडों के अनुसार, कक्षा नौवीं की वार्षिक परीक्षा और कक्षा 10वीं की आंतरिक परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर कक्षा दसवीं का अंतिम परिणाम तैयार किया गया है। 
 

JUN 08, 2022 22:59 IST

UP board Class 10th, 12th results 2022: अपने पास रखें एडमिट कार्ड

स्टूडेंट्स को रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड अपने पास सुरक्षित रखना होगा। इसमें दर्ज रोल नंबर, स्कूल कोड के जरिए आप चेक कर सकते हैं।

JUN 08, 2022 22:10 IST

UP board Class 10th, 12th results 2022: सोशल साइंस में मिलेंगे इतने बोनस मार्क्स

10वीं क्लास के स्टूडेंट्स जिन्होंने सोशल साइंस का 825BY पेपर दिया है, उन्हें नौ बोनस मार्क्स मिलेंगे। वहीं, जिन स्टूडेंट्स ने पेपर नंबर 825CA दिया है उन्हें छह मार्क्स मिलेंगे। 825CD पेपर अटेंप्ट करने वाले छात्रों को चार मार्क्स मिलेंगे।

JUN 08, 2022 21:14 IST

UP board Class 10th, 12th results 2022: छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP बोर्ड परीक्षा 2022 में कुछ प्रश्न सिलेबस के कम भागों से पूछे गए थे और कुछ में अन्य गलतियां थीं। इस वजह से बोर्ड ने उन सवालों में छात्रों को पूरे अंक देने का भी फैसला किया है।

JUN 08, 2022 20:14 IST

UP Board 10th And 12th Result: 2021 में ऐसा था 10वीं का रिजल्ट

साल 2021 में यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 29,82,055 छात्र पास हुए थे।  इनमें से 99.55 फीसदी छात्राओं ने परीक्षा पास की थी। वहीं, 99.52 फीसदी लड़के परीक्षा में सफल हुए थे।     
 

JUN 08, 2022 20:11 IST

UP Board 10th And 12th Result: 2021 में ऐसा था 12वीं का रिजल्ट

साल 2021 में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 97.88 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए थे। इनमें से 98.40 फीसदी छात्राओं ने परीक्षा पास की थी। वहीं, 97.47 फीसदी लड़के परीक्षा में सफल हुए थे।

JUN 08, 2022 18:36 IST

UP Board 10th And 12th Result: छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को इस बार बोनस अंक मिलेंगे। इसमें शर्त ये है कि पेपर में सिलेबस से बाहर के प्रश्न पूछे गए हों। कोरोना महामारी के कारण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सिलेबस में कटौती करके 30 फीसदी कर दिया गया था। हालांकि, एग्जाम में कई प्रश्न 30 फीसदी सिलेबस से बाहर  पूछे गए थे।
 

JUN 08, 2022 17:56 IST

UP Board 10th And 12th Result: जल्द आने वाला है रिजल्ट

खबरों के अनुसार, 271 सेंटर्स में चल रही आंसर शीट इवैल्यूएशन की प्रक्रिया अब पूरी हो गई है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया जा सकता है।

JUN 08, 2022 17:31 IST

कब तक जारी होगा दसवीं और बारहवीं का परिणाम?

खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश बोर्ड अब जल्द ही कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम जारी करने वाला है। कहा जा रहा है कि 15 जून तक रिजल्ट जारी हो सकता है।

JUN 08, 2022 16:57 IST

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब?

कयास लगाया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2022, 15 जून या उससे पहले जारी हो सकता है। कुल 47,75,749 छात्रों को अपने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है।

JUN 08, 2022 16:22 IST

इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

JUN 08, 2022 15:53 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - यहां जानें पासिंकग परसेंटेज

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इससे कम मार्क्स आने पर छात्र अनउत्तीर्ण माने जाएंगे। हालांकि एक से दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री यानी कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित करता है। 

JUN 08, 2022 15:27 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के टॉपर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित और पुरस्कृत करेंगे। 

JUN 08, 2022 14:49 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - इतने छात्रों ने करवाया था पंजीकरण

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 27,81,654 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था, जबकि 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 24,11,035 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। हालांकि किसी कारणवश करीब 4 लाख छात्र परीक्षा मे ंशामिल नहीं हुए थे। 47 लाख छात्रों ने ही 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था। 

JUN 08, 2022 14:20 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - मूल्यांकन के लिए 271 सेंटर्स

परीक्षा समाप्त होने के साथ ही कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया था। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 अप्रैल से शुरू होकर 07 मई 2022 को समाप्त हुआ था। तथा मूल्यांकन के लिए प्रदेश में करीब 271 सेंटर्स बनाए गए थे।

JUN 08, 2022 13:55 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - दो शिफ्ट में थी परीक्षा

इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 47 लाख छात्र शामिल हुए थे। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए राज्य सरकार ने दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की थी। तथा परीक्षा हॉल में सभी परीक्षार्थियों की बिना मास्क के एंट्री नहीं थी। 

JUN 08, 2022 13:29 IST

UP Board Result 2022 Live - इस हफ्ते के अंत तक जारी होगा रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट के बाद यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र अपने रिजल्ट को लेकर लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड इस हफ्ते के अंत तक यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी कर देगा। 

JUN 08, 2022 12:03 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - शाम तक आ सकता है नोटिफिकेशन

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया ग्रुप द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज शाम तक या कल सुबह तक 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख औस समय की घोषणा कर सकता है। 

JUN 08, 2022 10:15 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

- सबसे पहले UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर UP Board 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

JUN 08, 2022 09:40 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त

इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा अप्रैल में समाप्त हुई थी। तथा परीक्षा खत्म होने के एक हफ्ते के भीतर मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त कर ली है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है।

JUN 08, 2022 08:53 IST

Up Board 10th 12th Result 2022 Live - यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद यहां उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

JUN 08, 2022 08:22 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - नहीं आया नोटिफिकेशन

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर दी है, लेकिन आपको बता दें बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 08, 2022 07:58 IST

Sarkari Result 2022 Live - आज आ सकता है नोटिफिकेशन

यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद किसी भी वक्त 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि आज रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

JUN 08, 2022 07:26 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - 51 लाख छात्रों ने करवाया था अपना पंजीकरण

यूपी बोर्ड द्वारा इस बार 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसके लिए करीब 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि किसी कारणवश करीब 4 लाख छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में 47 लाख छात्रों ने ही परीक्षा में हिस्सा लिया था। ऐसे में अब लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 

JUN 08, 2022 07:05 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - मुख्यमंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा

कयास लगाया जा रहा है कि इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी, टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। 

JUN 08, 2022 06:35 IST

UP board 10th 12th Result 2022 Live - यहां कर सकेंगे चेक

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

JUN 08, 2022 06:13 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - जल्द आएगा नोटिफिकेशन

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए राहतभरी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज दोपहर तक रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है या  इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।

JUN 07, 2022 23:30 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - पहले भी फर्जी कॉल से किया था आगाह

इससे पहले मई 2022 में यूपीएमएसपी ने छात्रों और अभिभावकों को फर्जी फोन कॉल के बारे में चेतावनी दी थी। कक्षा 10, 12 के छात्रों के लिए फर्जी कॉल आ रहे थे, जिसमें कॉलर जरूरत पड़ने पर छात्रों के अंक बढ़ाने की पेशकश कर रहा था।

JUN 07, 2022 22:42 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - जानिए कब हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। मूल्‍यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अब किसी भी समय रिजल्‍ट की घोषणा की जा सकती है। 

JUN 07, 2022 21:54 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - इस तरह से चेक करें रिजल्‍ट

upresults.nic.in की आधिकारिक साइट पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

JUN 07, 2022 20:47 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - 30 प्रतिशत कम सिलेबस के साथ हुई थी परीक्षा

इस साल शैक्षणिक गतिविधियों पर COVID-19 के प्रभाव को देखते हुए, यूपी बोर्ड ने 10 वीं, 12वीं की परीक्षा 30% कम पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की थी।

JUN 07, 2022 20:16 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - 2.25 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ था मूल्‍यांकन

यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10 और कक्षा 12 के परीक्षार्थियों की 2.25 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन का कार्य 271 केंद्रों पर किया गया था। प्र‍क्रिया मई के दूसरे व तीसरे सप्‍ताह तक पूरी कर ली गई थी। 

JUN 07, 2022 19:35 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - 51 लाख से अधिक ने कराया था पंजीकरण

इस साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और उनमें से 47,75,749 परीक्षा में शामिल हुए थे। अब परीक्षार्थियों को रिजल्‍ट का इंतजार है, जो जून के मध्‍य सप्‍ताह तक जारी हो सकते हैं। 

JUN 07, 2022 18:48 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - बोर्ड अधिकारी ने खारिज किया ये दावा

कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा था कि यूपी बोर्ड 9 जून को 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी करेगा। हालांकि माध्यमिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने इस बात को खारिज कर दिया है। उनके मुताबिक विभाग द्वारा यूपी बोर्ड के परिणाम की तारीख और समय आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है। परिणाम संबंधित जानकारी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in पर घोषित होगी। 

JUN 07, 2022 18:04 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - जानिए कब आएंगे नतीजे

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 15 जून तक यूपी बोर्ड 10 वीं, 12 वीं के परिणाम 2022 की घोषणा करने की उम्मीद है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड के रिजल्‍ट 9 जून तक घोषित हो सकते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

JUN 07, 2022 17:29 IST

UP Board 10th 12th Result Live - पासिंग परसेंटेज इतना

यहां पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री यानी कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। 

JUN 07, 2022 16:58 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - इन प्रश्नों में मिलेंगे पूरे अंक

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा से पहले इस बार बोर्ड ने सिलेबस और मार्किंग स्कीम में काफी बदलाव किया था। साथ ही मूल्यांकन प्रक्रिया से पहले बोर्ड ने छात्रों को निर्देश दिया था कि सिलेबस से बाहर पूछे गए प्रश्नों में छात्रों को पूरे अंक मिलने चाहिए। ऐसे में जिन छात्रों ने ऐसे प्रश्नों को अटेम्प्ट किया होगा उन्हें पूरे अंक मिलेंगे। 

JUN 07, 2022 16:28 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - बड़ा अपडेट

यूपी बोर्ड ेक 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज रात तक 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आधिकारिक लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

JUN 07, 2022 15:26 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - नकल की नहीं कोई गुंजाइश

इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में नकल की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ा था। परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षकों के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। यही कारण था कि करीब 4 लाख छात्र पंजीकरण के बावजूद परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। 

JUN 07, 2022 14:46 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - इसमें मिलेंगे पूरे मार्क्स

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार बोर्ड परीक्षा से पहले मार्किंग स्कीम और सिलेबस में काफी बदलाव किया था। तथा मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले बोर्ड ने शिक्षको को निर्देश दिया था कि सिलेबस से बाहर पूछे गए प्रश्नों में छात्रों को पूरे अंक दिए जाने चाहिए। ऐसे में जिन छात्रों ने ऐसे प्रश्नों को अटेप्म्ट किया होगा उन्हें पूरे अंक मिलेंगे। 

JUN 07, 2022 14:21 IST

UP Board 10th 12th Exams 2022 - यह लिंक होगा एक्टिव

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही मैट्रिक (कक्षा 10) और इंटर (कक्षा 12) के परिणाम 2022 की घोषणा करने के लिए तैयार है, जैसे ​ही परिणाम जारी होगा आप upmsp.edu.in, upresults.nic.in से अपना स्कोर देख पाएंगे।

JUN 07, 2022 13:55 IST

UP Board Result 2022 - हिंदी में भी मिलेगा बोनस अंक

छात्रों को कक्षा 12 की हिंदी परीक्षा में बोनस अंक प्राप्त करने की उम्मीद है। उन्हें पेपर कोड 301 DL में एक अतिरिक्त अंक, 302 DP में पांच बोनस अंक और 302 DR में पांच अंक मिलेंगे। छात्रों को कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान के पेपर नंबर 825BY में नौ अंक, 825CA में छह अंक और 825CD में बोनस के रूप में चार अंक प्राप्त होंगे।

JUN 07, 2022 12:49 IST

upmsp.edu.in - इन पेपर कोड में मिलेगा बोनस अंक

छात्रों को कक्षा 12 गणित परीक्षा में बोनस अंक प्राप्त करने की उम्मीद है। उन्हें पेपर कोड 329FP में 10 बोनस अंक, 324FF में सात बोनस अंक, 324FH में तीन बोनस अंक, 324FI में पांच बोनस अंक और 324ZB में चार बोनस अंक प्राप्त होंगे।

JUN 07, 2022 12:27 IST

UP Board 10th 12th Exams 2022 - मूल्यांकन कार्य हो चुका है पूरा

ताजा जानकारी के अनुसार, राज्य भर में 271 स्थानों पर हुई 2022 से कक्षा 10 और कक्षा 12 के परीक्षार्थियों की 2.25 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब पूरा हो गया है। रिपोर्टों के अनुसार, यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम 2022 जून के दूसरे सप्ताह तक घोषित होने की उम्मीद है।

JUN 07, 2022 11:52 IST

UP Board 10th 12th Exams 2022 - देखें कहां से देख पाएंगे रिजल्ट

जो छात्र उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए थे, वे अपने रोल नंबर और स्कूल कोड का उपयोग करके यूपी मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इन रिजल्ट्स को upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। सबसे तेज अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहेंं।
 

JUN 07, 2022 11:20 IST

UP Board Result 2022 - नतीजे जल्द, इस वेबसाइट से देखें रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर घोषित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, UPMSP परिणाम 2022 results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर भी उपलब्ध होगा।

JUN 07, 2022 10:27 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - रोल नंबर रखें तैयार

यूपी बोर्ड 10वीं 12वी के 47 लाख छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों से अनुरोध है कि अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखें बोर्ड कभी भी रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

JUN 07, 2022 10:03 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - 271 केंद्रों पर परीक्षा

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसके लिए करीब 51 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण किया था। हालांकि परीक्षा में मात्र 47 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षो बोर्ड ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए राज्य के 271 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। 

JUN 07, 2022 09:41 IST

UP Board Result 2022 Live - मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को भी साइट पर अपलोड करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। बोर्ड अब जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है। 

JUN 07, 2022 09:14 IST

UP Board Result 2022 - इस आधिकारिक वेबसाइट पर होंगे रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही मैट्रिक (कक्षा 10) और इंटर (कक्षा 12) के परिणाम 2022 की घोषणा करने के लिए तैयार है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर घोषित किए जाएंगे।

JUN 07, 2022 09:14 IST

UP Board Result 2022 - 8,373 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPSEB) की परीक्षा राज्य भर के 8,373 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। इसके लिए बोर्ड ने 254 केंद्रों को 'अति संवेदनशील' और 861 केंद्रों को 'संवेदनशील' के रूप में मार्क किया था।

JUN 07, 2022 09:14 IST

UP Board Result 2022 - यह तीनों वेबसाइट कर लें नोट

वेबसाइटों की सूची
 upmsp.edu.in
 upresults.nic.in
 upmspresults.up.nic.in