LIVE

UP Board Result 2022 Date: जानें यूपी बोर्ड कब जारी करेगा 10वी, 12वीं का रिजल्ट, ये है ताजा अपडेट

UP Board 10th 12th Result 2022 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं के परिणाम 2022 की तारीख जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा 9 से 10 जून में की जाएगी, हालांकि, यूपीएमएसपी की ओर से ऐसी कोई भी जानकारी नहीं आई है। यूपी बोर्ड नतीजों से जुड़े सबसे तेज अपडेट पाने के लिए इस पेज से जुड़े रहें।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 12, 2022, 17:32 IST
Follow on Google News
UP Board Result 2022 Date: जानें यूपी बोर्ड कब जारी करेगा 10वी, 12वीं का रिजल्ट, ये है ताजा अपडेट

UP Board 10th 12th Result 2022 Date:  यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 जारी होने के बाद आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in से स्कोर देख पाएंगे। हालांकि इस पेज पर भी आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और उनमें से 47,75,749 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और स्कूल कोड के साथ अपना यूपी कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 2022 देख सकते हैं।

UP Board 10th 12th Result 2022 Date and Time LIVE UP Board 10th 12th Result 2022 Official Update: Check here

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा इस बार 30 प्रतिशत कम पाठ्यक्रम के साथ आयोजित की गई थी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर सितंबर 2021 में यूपी बोर्ड का नया सिलेबस 2021-22 जारी किया था। 

UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link | UP Board 10th, 12th Result 2022

JUN 11, 2022 08:47 IST

UPMSP Result 2022: फेक न्यूज हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषणा के संबंध में फर्जी संदेश एसएमएस के माध्यम से प्रसारित किया गया था। लेकिन यह सभी छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक सलाह है कि वह इस तरह के संदेशों पर विश्वास ना करें। लेटेस्ट और विश्वसनीय विवरण के लिए हमारे साथ बने रहें।

JUN 11, 2022 08:20 IST

UPMSP Result 2022: अपने साथ रखें एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड छात्रों को परिणाम घोषणा के लिए तैयार रहने और अपने प्रवेश पत्र के साथ काम करने की आवश्यकता है ताकि छात्रों के लिए अपना रिजल्ट देखना आसान हो सके।

JUN 11, 2022 07:54 IST

UPMSP Result 2022: आधिकारिक नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड यानी यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा की तारीख और समय के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी की जाएगी। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in पर जारी की जाएगी।

JUN 11, 2022 07:10 IST

UPMSP Result 2022: कुल रजिस्टर छात्र

यूपी एजुकेशन बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड के लिए कुल 51,92,689 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 47,75,749 लाख छात्र परीक्षा के अंदर भी शामिल हुए थे।

JUN 10, 2022 23:38 IST

UP Board Result 2022 Live - मार्च से शुरू हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 51 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। जिनमें से 47 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने पेपर दिया था। यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई थी। अब परीक्षार्थियों को रिजल्‍ट का इंतजार है। 

JUN 10, 2022 22:55 IST

UP Results 2022: यहां देख सकेंगे परिणाम

1. upmsp.edu.in

2. upresults.nic.in

3. results.upmsp.edu.in

JUN 10, 2022 22:10 IST

UP Board Result 2022 Live - आधिकारिक रिजल्‍ट पर जारी होंगे रिजल्‍ट

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्‍ट का इंतजार करीब 47 लाख से अधिक परीक्षार्थी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि 15 जून तक रिजल्‍ट को लेकर अपडेट जारी किया जा सकता है।

JUN 10, 2022 21:01 IST

UP Board Result 2022 Live - मिड जून तक जारी हो सकता है रिजल्‍ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी होने का बेसब्री से स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 15 जून से 18 जून के मध्य जारी किए जाएंगे। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक तारीख को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है। 

JUN 10, 2022 20:14 IST

UP Board Result 2022 Live - जल्‍द जारी होगी आधिकारिक सूचना

यूपी माध्यमिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने भी जानकारी दी है कि रिजल्ट अभी तैयार किया जा रहा है। इसे जारी करने को लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। इसकी तारीख व परिणाम की घोषणा से पहले आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी जाएगी। 

JUN 10, 2022 19:34 IST

UP Board Result 2022 Live - एक ही दिन जारी हो सकते हैं नतीजे

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 51 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 27 लाख से अधिक छात्रों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। उम्‍मीद की जा रही है कि 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम एक ही दिन जारी किया जाएगा। 

JUN 10, 2022 18:54 IST

10वीं के बाद 11वीं में वर्ग चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

10वीं के परिणाम के बाद छात्रों पर इस बात का प्रेशर रहता है कि वह 11वीं में कौन सा वर्ग चुनें। ऐसे में छात्र इस बात का ध्यान रखें कि वह अपनी काबिलियत और रुचि के अनुसार स्ट्रीम सिलेक्ट करें। इस दौरान किसी के भी प्रेशर में ना आएं और सोच-समझकर फैसला करें। 

JUN 10, 2022 18:32 IST

अगर क्रैश हो जाए वेबसाइट तो क्या करें? 

ऐसा कई बार देखा गया है कि जब भी किसी परीक्षा का परिणाम जारी होता है तब वेबसाइट क्रैश हो जाती है। हैवी ट्रैफिक की वजह से अक्सर यह परेशानी देखने को मिलती है। अगर रिजल्ट देखते समय आपको भी ऐसी दिक्कत हो तो चिंता करने की बजाय कुछ देर रुकें। फिर थोड़े-थोड़े देर में अपना रिजल्ट वेबसाइट पर देखने का प्रयास करें।

JUN 10, 2022 18:05 IST

इतने लाख छात्रों को है परिणाम का इंतजार 

47 लाख छात्र इस बार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, अब जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने वाले हैं। कहा जा रहा है कि 15 जून तक परिणाम जारी हो सकते हैं।

JUN 10, 2022 17:38 IST

छात्र कैसे चेक करें अपना परिणाम?

1. यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपने लॉगइन क्रैडेंशियल्स डालें और सबमिट करें।

4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

JUN 10, 2022 17:24 IST

क्या आज आएगा यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम?

बहुत सारे छात्रों के मन में यह सवाल है कि क्या आज यूपी बोर्ड 12 वीं परिणाम 2022 जारी होने वाला है? उत्तर है, नहीं। क्योंकि यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी करने से पहले बोर्ड आधिकारिक सूचना जरूर देगा।

JUN 10, 2022 16:34 IST

UP Results 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

1. upmsp.edu.in

2. upresults.nic.in

3. results.upmsp.edu.in

JUN 10, 2022 16:11 IST

रिजल्ट से पहले होगी इस चीज की घोषणा

उत्तर प्रदेश बोर्ड उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2022 से दो दिन पहले रिजल्ट डेट और समय की घोषणा करेगा।

JUN 10, 2022 15:35 IST

UP Board 2022 Result: कब जारी होगा यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं का परिणाम?

कयास लगाया जा रहा है कि यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम इस महीने जारी होगा। उम्मीद है कि कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणामों को 15 जून तक जारी किया जाएगा।

JUN 10, 2022 14:56 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 14 से 16 जून के बीच 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 10, 2022 14:32 IST

Sarkari Result 2022 Live - छात्र लगातार कर रहे सर्च

यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर छात्र लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। लेकिन बोर्ड ने अब तक इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। कयास लगाया जा रहा है कि आरबीएसई सोमवार या मंगलवार की सुबह तक रिजल्ट की घोषणा कर सकता है रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। 

JUN 10, 2022 14:03 IST

UP Board Result 2022 Live - छात्रों को किया गया आगाह

कुछ दिन पहले बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को आगाह किया था कि, बोर्ड किसी भी छात्र के पास परीक्षा या मार्क्स से संबंधित पूछताछ करने के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं करता है। ऐसे में नंबर बढ़वाने वाले फोन कॉल या मैसेज का जवाब ना दें तथा ऐसे नंबर को तुरंत ब्लॉक कर दें। 

JUN 10, 2022 13:29 IST

UP Board Result 2022 Live - आ सकता है फैसला

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि बोर्ड ने आज यूपीएमएसपी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर कोई अहम फैसला लिया जा सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड थोड़ी ही देर में रिजल्ट घोषित कर सकता है। 

JUN 10, 2022 12:57 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - करवा सकेंगे रिवैल्युशन

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपको लगता है कि आपके किसी विषय में कम अंक रह गए हैं, तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। छात्र अपनी आंसर सीट का रिवैल्युशन करवा सकेंगे। रिजल्ट जारी करने के बाद 10 दिनों तक रिवैल्युशन की विंडो खोलता है। 

JUN 10, 2022 12:25 IST

UP Board Result 2022 Live - इस बार रिजल्ट में नहीं होगी देरी

 पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जुलाई के अंत में जारी किया गया था, लेकिन इस बार रिजल्ट में देरी नहीं होगी। बता दें सीबीएसई के बाद उत्तर प्रदेस माध्यमिक शिक्षा परिषद एक ऐसा बोर्ड है, जिसमें इतने इतने अधिक संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं इसलिए कॉपियों के मूल्यांकन में देरी हो रही है।

JUN 10, 2022 11:58 IST

UP Board Result Live - नकल की नहीं थी कोई गुंजाइश

इस बार प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक मौजूद थे तथा परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की गई थी, यहां नकल की कोई गुंजाइश नहीं थी।

JUN 10, 2022 11:33 IST

UP Board Result 2022 Live - योगी आदित्यनाथ ने दिखाइ हरी झंडी

सूत्रों की मानें बीते सप्ताह कैबिनेट बैठक के दौरान योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करने के लिए हरी झंडी दिखा दी थ, लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी होने के कारण रिजल्ट में देरी हो रही है। हालांकि अब छात्रों को और इंतजार नहीं करना होगा। बोर्ड 14 से 16 जून के बीच कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है। 

JUN 10, 2022 11:02 IST

UP Board Result 2022 Live - दोपहर तक आ सकता है नोटिफिकेशन

कयास लगाया जा रहा है कि यूपी बोर्ड आज दोपहर तक 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

JUN 10, 2022 10:48 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - पिछले वर्ष रद्द हो गई थी परीक्षा

पिछले वर्ष कोरोना वायरस के चलते यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। लेकिन इस बार राज्य सरकार के आदेश पर बोर्ड ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें लाखों की संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। 

JUN 10, 2022 10:21 IST

UP Board Result 2022 Live - 51 लाख से अधिक छात्रों ने करवाया था पंजीकरण

इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें हाई स्कूल के कुल 27 लाख 81 हजार 654 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, जबकि इंटरमीडिएट के कुल 24 लाख 11 हजार 35 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। लेकिन परीक्षा में 47 लाख छात्र ही शामिल हुए थे।

JUN 10, 2022 09:44 IST

UP Board Result 2022 Live - पंजीकृत मेलआईडी पर भेजा जाएगा रिजल्ट

बता दें बोर्ड इस बार छात्रों की पंजीकृत मेल आईडी पर रिजल्ट भेजने वाला था, लेकिन अधिकांश छात्रों की मेल आईडी पजीकृत ना होने के कारण इसें असुविधा हो रही है। ऐसे में अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या एसएमएस के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

JUN 10, 2022 09:21 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - बोर्ड ने बुलाई बैठक

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है, सूत्रों की मानें तो बोर्ड ने आज अधिकारियों की बैठक बुलाई है। कयास लगाया जा रहा है कि बैठक में रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। ध्यान रहे नोटिफिकेश जारी होने के एक दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 

JUN 10, 2022 09:05 IST

UP Board Result 2022 Live - SMS के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट

इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां पर रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

JUN 10, 2022 08:30 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

- सबसे पहलें यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं। 

JUN 10, 2022 08:05 IST

Up Board 10th Result 2022 Live - रिजल्ट में हो रही देरी

बता दें विधानसभा चुनाव के कारण इस बार परीक्षा शेड्यूल देरी से जारी किया गया था। वहीं अंग्रेजी का पेपर लीक हो जाने के कारण 12वीं कक्षा का इंग्लिश का पेपर दोबारा आयोजित किया गया था। इसलिए रिजल्ट में देरी हो रही है। रिजल्ट से संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 10, 2022 07:48 IST

UP Board Result 2022 Live - जरूरी सूचना

हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें और आधिकारिक साइट पर पैनी नजर बनाकर रखें। यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

JUN 10, 2022 07:20 IST

UP Board Result 2022 Live - इस दिन आएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 14 से 16 जून के बीच कभी भी रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। आपको बता दें इस बार 10वीं 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 09, 2022 22:48 IST

UP board 10th, 12th results 2022: अधिकारी ने क्या कहा?

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 7 जून को कहा कि छात्र यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं के नतीजे 15 जून तक आने की उम्मीद कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अगले सप्ताह यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

JUN 09, 2022 22:04 IST

UP board Class 10th, 12th results 2022: छात्रों को मिले बोनस अंक

यूपी एजुकेशन बोर्ड यानी UPMSP बोर्ड परीक्षा 2022 में कुछ सवाल पाठ्यक्रम के कम भागों से पूछे गए थे और कुछ में अन्य गलतियां थीं। इस वजह से बोर्ड ने उन सवालों में छात्रों को पूरे अंक देने का फैसला किया है।

JUN 09, 2022 21:18 IST

UP board 10th, 12th result 2022: छात्रों की संख्या

उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड, यूपीएमएसपी की ओर से रिजल्ट से पहले रजिस्टर करने वाले उम्मीदवार और परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या जानिए।

रजिस्टर करे वाले उम्मीदवार: 51,92,689
परीक्षा देने वाले उम्मीदवार : 47,75,749

JUN 09, 2022 20:46 IST

UP board results 2022: UPMSP 10वीं और 12वीं रिजल्ट वेबसाइट

यूपी बोर्ड यूपीएमएसपी कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम वेबसाइटों में upresultsnic.in और upmsp.edu.in शामिल हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणामों के लिए आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

JUN 09, 2022 19:56 IST

UP board 10th, 12th result 2022: क्या आज जारी होने जा रहा रिजल्ट

हाल ही में, सोशल मीडिया में एक फर्जी मैसेज प्रसारित हो रहा था कि यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं, 12 वीं के परिणाम 9 जून को दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे। हालांकि, अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की कि परिणाम की तारीख और समय पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

JUN 09, 2022 19:13 IST

UP board UPMSP Class 10th, 12th results 2022: कैसे चेक करें स्कोर

आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं।
होम पेज पर, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम के लिंक को खोजें और क्लिक करें।
अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और स्कूल कोड के साथ लॉग इन करें।
रिजल्ट पेज देखें और डाउनलोड करें।

JUN 09, 2022 18:21 IST

UP board Class 10th, 12th results 2022: लॉग इन क्रेडेंशियल UPMSP रिजल्ट

उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम के लिए आवश्यक लॉग इन क्रेडेंशियल हैं:

बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर
स्कूल कोड जैसा कि एडमिट कार्ड पर दिया गया है।

JUN 09, 2022 17:36 IST

UP board Class 12th result 2022: गणित बोनस अंक

उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड कक्षा 12वीं की गणित की परीक्षा पेपर कोड 329FP में लिखने वाले छात्रों को बोनस के रूप में 10 अंक मिलेंगे। इसी प्रकार, यहां बताए पेपरों में बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे:

324FF: 7 अंक
324FH: 3 अंक
324FI: 5 अंक
324ZB: 4 अंक

JUN 09, 2022 16:41 IST

UPMSP UP board 12th result 2022: हिंदी परीक्षा अपडेट

कक्षा 12 हिंदी में इन पेपरों में अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे:
पेपर कोड 301 DL: 1 अंक
302 DP (सामान्य हिंदी: 5 अंक)
302 DR: 5 अंक

JUN 09, 2022 15:58 IST

UPMSP UP board Result: कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान में बोनस अंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान के पेपर कोड 825BY में, छात्रों को 9 अंक मिलेंगे, 825CA में उन्हें 6 अंक मिलेंगे और 825CD में 4 अंक बोनस के रूप में दिए जाएंगे।

JUN 09, 2022 15:01 IST

UP Board Result 2022 - लेटेस्ट अपडेट मिलेगा यहां

उत्तर प्रदेश, यूपी बोर्ड 10 वीं के परिणाम और यूपी बोर्ड 12 वीं के परिणाम 2022, अंतिम तिथि और समय, टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और अन्य विवरणों पर लेटेस्ट जानकारी देखने के लिए इस पेज पर बने रहें।

JUN 09, 2022 14:57 IST

UP Board Result 2022 - हैंग हो रही वेबसाइट

upmsp.edu.in वेबसाइट भारी ट्रैफिक के कारण क्रैश हो गया है, हालांकि कभी कभी खुल रही है साइट।
लेकिन सूत्रों के अनुसार, अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आनी है। कथित तौर पर यूपी 10वीं 12वीं बोर्ड के लिए 47 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं। ये चिंतित छात्र अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

JUN 09, 2022 14:52 IST

UPMSP Result 2022 - इस साइट से देखें परिणाम, नहीं होगी हैंग

एक बार यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं के परिणाम 2022 घोषित होने के बाद, upresults.nic.in, upmsp.edu.in और अन्य वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा आप indiaresults.com से भी परिणाम देख सकेंगे।

JUN 09, 2022 14:46 IST

UP Board Result Live - ईमेल के जरिये देख सकेंगे रिजल्ट

47 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। परिणाम जारी होते ही इसे upresults.nic.in, upmsp.edu.in से देखा जा सकेगा, साथ ही इस बार ईमेल के जरिये भी रिजल्ट भेजा जाएगा।

JUN 09, 2022 14:38 IST

UP Board Result 2022 - ऑनलाइन जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश, यूपी बोर्ड परिणाम 2022 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम 2022 को ऑनलाइन जारी करेगी। इन परिणामों को upresults.nic.in व upmsp.edu.in से देखा जा सकेगा।

JUN 09, 2022 13:51 IST

UP Board 10th & 12th Result 2022 - आराधना शुक्ला का आया बयान

यूपीएमएसपी की अतिरिक्त मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा, आराधना शुक्ला ने मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हुए दावा किया कि यूपी कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परिणाम 2022 को 9 जून को घोषित किया जाएगा। शुक्ला ने इस खबर को फर्जी बताते हुए जानकारी दी कि, "Date not officially declared by the department." यानी "विभाग द्वारा आधिकारिक तौर पर तारीख घोषित नहीं की गई है।"

JUN 09, 2022 13:25 IST

UP Board 10th & 12th Result 2022 - रिजल्ट डेट करें चेक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) राज्य माध्यमिक विद्यालय विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 15 जून तक यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं और 12 वीं का परिणाम 2022 घोषित करने की उम्मीद है।
 

JUN 09, 2022 12:18 IST

UP Board 10th & 12th Result 2022 - इसलिए मिलेगा बोनस अंक

शैक्षणिक गतिविधियों के मद्देनजर व COVID-19 के प्रभाव पर विचार करने के बाद 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम को कम करने का निर्णय ​लिया गया था। हालांकि, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 में निश्चित पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल भी पूछे गए इसलिए बोनस अंक दिए जाने का फैसला लिया गया है।

JUN 09, 2022 11:36 IST

UP Board Result 2022 सितंबर में जारी हुआ था जरूरी अपडेट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के लिए सितंबर 2021 में यूपी बोर्ड का नया सिलेबस 2021-22 जारी किया था। जिसमें इस बात की जानकारी थी कि परीक्षा में 30 प्रतिशत तक का कम सिलेबस पूछा जाएगा।

JUN 09, 2022 10:54 IST

upmsp.edu.in पर देखें रिजल्ट

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा इस बार 30 प्रतिशत कम पाठ्यक्रम के साथ आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं के परिणाम आज से कल तक में पता चल जाएगा कि ​कब जारी होंगे। इन परीक्षाओं के परिणाम को upmsp.edu.in से देखा जा सकेगा।

JUN 09, 2022 10:37 IST

UP Board Result 2022 - आधिकारिक तीन वेबसाइट कर लें नोट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इसी माह यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है। इन रिजल्ट्स को देखने के लिए आधिकारिक तीन वेबसाइट की मदद ली जा सकती है—
upmsp.edu.in
results.upmsp.edu.in
upresults.nic.in

JUN 09, 2022 10:10 IST

Board Result 2022 - रोल नंबर और स्कूल कोड से देखें रिजल्ट

जो छात्र यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, उन्हें अपने परिणाम की जांच करने के लिए अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की आवश्यकता होगी जो उनके एडमिट कार्ड पर दिया गया है।

JUN 09, 2022 09:49 IST

UP Board Result 2022 - पिछले साल का रुझान देखें

यूपी बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2021 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.88 प्रतिशत था। परीक्षा के लिए कुल 26,10,247 छात्र उपस्थित हुए थे, जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.40 प्रतिशत और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.47 प्रतिशत रहा।

JUN 09, 2022 09:24 IST

UP Board 10th & 12th Result 2022 - 47 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा

पंजीकृत छात्रों में से 47,75,749 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए थे। छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और स्कूल कोड के साथ अपना यूपी कक्षा 10 वीं और 12 वीं का परिणाम 2022 देख सकते हैं। Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad की आधिकारिक साइट पर जारी किए जाएंगे।

JUN 09, 2022 08:55 IST

Sarkari Result live - इस लिंक पर आएगा परिणाम

UP Board 10th and 12 Result 2022 आधिकारिक यूपीएमएसपी परिणाम वेबसाइट upresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

JUN 09, 2022 08:29 IST

UP Board Result 2022 - नहीं हुई आधिकारिेक पुष्टि

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा 9 से 10 जून तक की जाएगी, हालांकि, यूपीएमएसपी की अतिरिक्त मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा, आराधना शुक्ला द्वारा रिपोर्ट को खारिज कर दिया गया था, जिन्होंने कहा था कि कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परिणाम 2022 की तारीख और समय की पुष्टि की गई थी। 

JUN 09, 2022 08:04 IST

UP Board Result 2022 - यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम तिथि आज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 की तारीख जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज से कल तक में तारीख जारी हो जाएगी।

JUN 09, 2022 07:20 IST

UP Board Result 2022 - इसलिए मिलेगा बोनस अंक

शैक्षणिक गतिविधियों पर COVID-19 के प्रभाव पर विचार करने के बाद वर्ष 2022 में पाठ्यक्रम को कम किया गया था। हालांकि, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 में तय पाठ्यक्रम से बाहर के भी प्रश्न थे, जिसके कारण यूपीएमएसपी बोनस अंक प्रदान करेगा।

JUN 09, 2022 07:20 IST

UP Board Result 2022 - छात्रों को मिलेंगे पूरे अंक

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के उन प्रश्नों के लिए बोनस अंक दिए जा रहे हैं जिनमें त्रुटियां थीं या जो तय पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल थे। ऐसे प्रश्नों में छात्रों को पूरे अंक दिए जाएंगे।

JUN 09, 2022 07:20 IST

UP Board Result 2022 - उपस्थित छात्रों की संख्या

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षाओं के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन उपस्थित छात्रों की संख्या 47,75,749 थी।