UP Board 10th Result 2022 Date: बोर्ड अधिकारी ने बताया कब जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वींं का रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 08:47 AM IST

UP Board 10th Result 2022 Date and Time Kab Aayegi: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणाम 15 जून तक जारी कर सकता है। यूपी बोर्ड ने फिलहाल रिजल्ट जारी होने की एक निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे...

google

UP Board 10th Result 2022 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 की घोषणा कर सकता है। संभावनाओं के अनुसार यूपी बोर्ड 15 जून तक रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। यूपीएमएसपी 10 वीं के परिणामों की तारीख को लेकर कई खबरें सामने आ रही है, जिसमें यूपी बोर्ड के परिणाम 9 जून 2022 को घोषित होने की बात कही जा रही है। इस तरह की फेक खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, अतिरिक्त मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा, आराधना शुक्ला ने मंगलवार को कहा, "यूपी बोर्ड ने फिलहाल तारीख को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।"

15 जून तक रिजल्ट की घोषणा होने की संभावना: राज्य माध्यमिक विद्यालय विभाग के अधिकारियों के अनुसार उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड के परिणाम 15 जून के आसपास जारी हो सकते हैं। हालांकि फिलहाल किसी एक निश्चित तारीख की घोषणा नहीं हुई है। यह पहली बार नहीं है जब बोर्ड ने छात्रों को फर्जी खबरों से सावधान रहने की घोषणा की है। इससे पहले मई 2022 में भी यूपीएमएसपी ने छात्रों और अभिभावकों को फर्जी फोन कॉल्स से आगाह किया था। इस साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाओं के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और उनमें से 47,75,749 परीक्षा में शामिल हुए थे।

End of Feed