LIVE

IND vs SA 1st T20 Match Highlights: डुसैन-मिलर के तूफान में ढही टीम इंडिया, वर्ल्‍ड रिकॉर्ड का सपना हुआ चकनाचूर

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 12, 2022, 17:31 IST

IND vs SA 1st T20, India vs South Africa T20 Match Highlights: रासी वान डर डुसैन और डेविड मिलर की उम्‍दा पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत को पांच गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ प्रोटियाज टीम ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

IND vs SA 1st T20 Match Highlights: डुसैन-मिलर के तूफान में ढही टीम इंडिया, वर्ल्‍ड रिकॉर्ड का सपना हुआ चकनाचूर

IND vs SA 1st T20 Match Highlights:  रासी वान डर डुसैन (75*) और डेविड मिलर (64*) की तूफानी पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत को पांच गेंदें शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया। दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 211 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को कटक में खेला जाएगा।

India vs South Africa 2nd T20 LIVE Cricket Score, Playing 11: Watch here

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के लगातार 13 टी20 इंटरनेशनल मैच जीतकर वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाने के सपने को भी चकनाचूर कर दिया। भारतीय टीम ने टी20 विश्‍व कप 2021 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद लगातार 12 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते थे और उसका यह सिलसिला प्रोटियाज टीम ने तोड़ दिया।

दक्षिण अफ्रीका की पारी का हाल

212 रन के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्‍छी नहीं रही। भुवनेश्‍वर कुमार ने तीसरे ओवर में कप्‍तान टेंबा बावुमा (10) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया। हर्षल पटेल ने फिर छठें ओवर में आक्रामक अंदाज में खेल रहे ड्वेन प्रीटोरियस (29) को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। इसके बाद 9वें ओवर में अक्षर पटेल ने क्विंटन डी कॉक (22) को इशान किशन के हाथों कैच आउट करा दिया।

दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 10 ओवर में जीत के लिए 126 रन बनाने थे। यहां से डेविड मिलर और रासी वान डर डुसैन ने मोर्चा संभाला। डुसैन ने पहले क्रीज पर जमने का समय लिया। हालांकि, मिलर ने शुरूआत से ही आक्रमकता दिखाई और केवल 22 गेंदों में एक चौके और चार छक्‍के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं हर्षल पटेल के ओवर में रासी वार डर डुसैन ने 23 रन बनाकर अपनी आक्रमकता का परिचय दिया। 

इन दोनों बल्‍लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। मिलर ने 31 गेंदों में चार चौके और पांच छक्‍के की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। वान डर डुसैन ने मैच विजयी शॉट लगाया। वो 46 गेंदों में सात चौके और पांच छक्‍के की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से हर्षल पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

भारत की पारी का हाल

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया था। इशान किशन (76) और रुतुराज गायकवाड़ (23) ने 57 रन की साझेदारी करके भारत को दमदार शुरूआत दिलाई। पार्नेल ने रुतुराज को बावुमा के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर (36) और किशन ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी करके भारत के बड़े स्‍कोर की नींव रखी। 13वें ओवर में किशन ने महाराज की गेंदों पर आक्रामक शॉट खेले, लेकिन आखिरी गेंप पर अपना विकेट गंवा दिया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 48 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्‍के की मदद से 76 रन बनाए।

किशन के आउट होने के बाद कप्‍तान ऋषभ पंत बल्‍लेबाजी करने आए। श्रेयस अय्यर को इस बीच प्रीटोरियस ने क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। इसके बाद पंत और हार्दिक पांड्या (31*) ने तेजी से रन बनाते हुए भारत को 200 रन के पार लगाया। आखिरी ओवर में नॉर्ट्जे ने पंत को डुसैन के हाथों कैच आउट कराया। पंत ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्‍के की मदद से 29 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 12 गेंदों में दो चौके और तीन छक्‍के की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज, एनरिच नॉर्ट्जे, वेन पार्नेल और ड्वेन प्रीटोरियस को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत - इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्‍तान), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, युजवेंद्र चहल और आवेश खान।

दक्षिण अफ्रीका - क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्‍तान), रीजा हेंड्रिक्‍स, डेविड मिलर, ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, तबरेज शम्‍सी, कगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्ट्जे।

JUN 09, 2022 22:52 IST

दक्षिण अफ्रीका की पारी का हाल

212 रन के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्‍छी नहीं रही। भुवनेश्‍वर कुमार ने तीसरे ओवर में कप्‍तान टेंबा बावुमा (10) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया। हर्षल पटेल ने फिर छठें ओवर में आक्रामक अंदाज में खेल रहे ड्वेन प्रीटोरियस (29) को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। इसके बाद 9वें ओवर में अक्षर पटेल ने क्विंटन डी कॉक (22) को इशान किशन के हाथों कैच आउट करा दिया।

दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 10 ओवर में जीत के लिए 126 रन बनाने थे। यहां से डेविड मिलर और रासी वान डर डुसैन ने मोर्चा संभाला। डुसैन ने पहले क्रीज पर जमने का समय लिया। हालांकि, मिलर ने शुरूआत से ही आक्रमकता दिखाई और केवल 22 गेंदों में एक चौके और चार छक्‍के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं हर्षल पटेल के ओवर में रासी वार डर डुसैन ने 23 रन बनाकर अपनी आक्रमकता का परिचय दिया। 

इन दोनों बल्‍लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। मिलर ने 31 गेंदों में चार चौके और पांच छक्‍के की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। वान डर डुसैन ने मैच विजयी शॉट लगाया। वो 46 गेंदों में सात चौके और पांच छक्‍के की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से हर्षल पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

JUN 09, 2022 22:51 IST

भारत की पारी का हाल

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया था। इशान किशन (76) और रुतुराज गायकवाड़ (23) ने 57 रन की साझेदारी करके भारत को दमदार शुरूआत दिलाई। पार्नेल ने रुतुराज को बावुमा के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर (36) और किशन ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी करके भारत के बड़े स्‍कोर की नींव रखी। 13वें ओवर में किशन ने महाराज की गेंदों पर आक्रामक शॉट खेले, लेकिन आखिरी गेंप पर अपना विकेट गंवा दिया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 48 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्‍के की मदद से 76 रन बनाए।

किशन के आउट होने के बाद कप्‍तान ऋषभ पंत बल्‍लेबाजी करने आए। श्रेयस अय्यर को इस बीच प्रीटोरियस ने क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। इसके बाद पंत और हार्दिक पांड्या (31*) ने तेजी से रन बनाते हुए भारत को 200 रन के पार लगाया। आखिरी ओवर में नॉर्ट्जे ने पंत को डुसैन के हाथों कैच आउट कराया। पंत ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्‍के की मदद से 29 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 12 गेंदों में दो चौके और तीन छक्‍के की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज, एनरिच नॉर्ट्जे, वेन पार्नेल और ड्वेन प्रीटोरियस को एक-एक विकेट मिला।

JUN 09, 2022 22:32 IST

दक्षिण अफ्रीका ने जीता पहला टी20 इंटरनेशनल मैच

IND vs SA, 1st T20I Live Score: युजवेंद्र चहल ने पारी का आखिरी ओवर किया। भारत ने फील्डिंग पेनल्‍टी से बचने के लिए यह कदम उठाया। डुसैन ने पहली ही गेंद पर चौका जमाकर दक्षिण अफ्रीका की जीत पर मुहर लगाई। दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका ने टी20 इंटरनेशनल मैच में अपने सबसे बड़े लक्ष्‍य का पीछा किया। भारत के लगातार 13 मैच जीतने के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड का सपना चकनाचूर हुआ।

JUN 09, 2022 22:27 IST

जीत के करीब प्रोटियाज टीम

IND vs SA, 1st T20I Live Score: भारतीय टीम मैच से बाहर नजर आ रही थी। तब हर्षल पटेल ने 19वां ओवर किया और मेजबान टीम की उम्‍मीदें एक बार फिर जगा दी। प्रोटियाज टीम को 2 ओवर में जीत के लिए 12 रन की दरकार थी। पटेल ने 19वें ओवर की पहली चार गेंदों में केवल 3 रन खर्च किए। पांचवीं गेंद पर डुसैन ने बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 8 रन बने। 19 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 208/3। रासी वान डर डुसैन 71* और डेविड मिलर 64* रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 6 गेंदों में 4 रन की जरूरत है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 22:22 IST

भुवी की हुई जमकर कुटाई

IND vs SA, 1st T20I Live Score: डेविड मिलर ने भुवनेश्‍वर कुमार का स्‍वागत डीप मिडविकेट की दिशा में छक्‍का जमाकर किया। फिर चौथी गेंद पर वान डर डुसैन ने छक्‍का जमा दिया। अगली गेंद पर डुसैन ने बैकवर्ड प्‍वाइंट के ऊपर से चौका जमा दिया। डुसैन ने चौके के साथ ओवर की समाप्ति की। इस ओवर में 22 रन बने। 18 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 200/3। रासी वान डर डुसैन 66* और डेविड मिलर 63* रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 12 रन की जरूरत है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 22:13 IST

डुसैन ने 37 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

IND vs SA, 1st T20I Live Score: हर्षल पटेल अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। रासी वान डर डुसैन ने पहली ही गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। अगली ही गेंद पर डुसैन ने एक और छक्‍का जमा दिया। इस बार गेंद को डीप स्‍क्‍वायर लेग के ऊपर से छक्‍का जड़ा। डुसैन ने पटेल को अपना शिकार बनाते हुए तीसरी गेंद पर फिर चौका जमा दिया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर फिर डुसैन ने छक्‍का जमा दिया। डुसैन ने 37 गेंदों में तीन चौके और चार छक्‍के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में 22 रन बने। 17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 178/3। रासी वान डर डुसैन 52* और डेविड मिलर 56* रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 34 रन की जरूरत है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 22:07 IST

खान का किफायती ओवर

IND vs SA, 1st T20I Live Score: आवेश खान ने पारी का 16वां ओवर डाला, जो उनके स्‍पेल का आखिरी ओवर भी रहा। मिलर ने पांचवीं गेंद पर डीप स्‍क्‍वायर लेग पर चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने। 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 156/3। रासी वान डर डुसैन 30* और डेविड मिलर 56* रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में 56 रन की जरूरत है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 22:02 IST

डेविड मिलर ने तूफानी अर्धशतक जमाया

IND vs SA, 1st T20I Live Score: भुवनेश्‍वर कुमार अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। भारत को विकेट की जरूरत। भुवनेश्‍वर कुमार की तीसरी गेंद पर मिलर ने शानदार चौका जमाया। अगली ही गेंद पर मिलर ने छक्‍का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर मिलर ने दो रन लिए। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर डेविड मिलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने 22 गेंदों में तीन चौके और चार छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। 15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 148/3। रासी वान डर डुसैन 29* और डेविड मिलर 50* रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 64 रन की जरूरत है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 21:57 IST

दक्षिण अफ्रीका दे रही कड़ी टक्‍कर

IND vs SA, 1st T20I Live Score: आवेश खान अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर लेकर आए। पहली ही गेंद वाइड डाली, फिर उन्‍होंने वान डर डुसैन को लगातार तीन गेंदें डॉट डाली। चौथी गेंद पर डुसैन एक रन लेने में कामयाब रहे। पांचवीं गेंद पर मिलर भी एक रन लेने में सफल रहे। आखिरी गेंद पर रासी वान डर डुसैन ने चौका जमा दिया। यह नो बॉल थी, लिहाजा आवेश को एक और गेंद करनी पड़ी, जिस पर सिंगल गया। इस ओवर में 9 रन बने। 14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 132/3। रासी वान डर डुसैन 28* और डेविड मिलर 37* रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 36 गेंदों में 78 रन की जरूरत है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 21:50 IST

किलर मिलर ने मैच में भरा रोमांच

IND vs SA, 1st T20I Live Score: पंत ने 13वें ओवर की जिम्‍मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी। पहली तीन गेंदों पर सिंगल लेने के बाद मिलर ने अपना जलवा दिखाया और आखिरी तीन गेंदों में 16 रन बना दिए। ओवर की चौथी गेंद पर मिलर ने कवर्स में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर मिलर ने लांग ऑफ के ऊपर से छक्‍का जमाया। आखिरी गेंद पर मिलर ने डीप मिडविकेट पर छक्‍का जड़ा। इस ओवर में 19 रन बने। 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 125/3। रासी वान डर डुसैन 22* और डेविड मिलर 36* रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 42 गेंदों में 87 रन की जरूरत है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 21:46 IST

हर्षल पटेल का महंगा ओवर

IND vs SA, 1st T20I Live Score: हर्षल पटेल अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। पटेल ने शुरुआती चार गेंदों में चार सिंगल दिए और फिर मिलर ने अपना रंग दिखाया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने पांचवीं गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन और बैकवर्ड प्‍वाइंट के बीच से चौका जमाया। आखिरी गेंद पर उन्‍होंने स्‍क्‍वायर लेग के ऊपर से छक्‍का जड़ा। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 106/3। रासी वान डर डुसैन 20* और डेविड मिलर 19* रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 48 गेंदों में 106 रन की जरूरत है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 21:41 IST

पटेल का शानदार ओवर

IND vs SA, 1st T20I Live Score: अक्षर पटेल ने मैच के आखिरी हाफ का शुभारंभ किया। पटेल ने सटीक लाइन रखते हुए प्रोटियाज बल्‍लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। इस ओवर में 6 रन बने। 11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 92/3। रासी वान डर डुसैन 18* और डेविड मिलर 7* रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 54 गेंदों में 120 रन की जरूरत है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 21:36 IST

आवेश खान का शानदार कमबैक

IND vs SA, 1st T20I Live Score: पंत ने आवेश खान को दोबारा गेंदबाजी का मौका दिया। आवेश के पहले ओवर में 15 रन खर्च हुए थे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अच्‍छी वापसी की और ओवर में केवल 4 रन खर्च किए। 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 86/3।  दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 60 गेंदों में 126 रन की जरूरत है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 21:32 IST

अक्षर पटेल ने बड़ी सफलता हासिल की

IND vs SA, 1st T20I Live Score: अक्षर पटेल ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर और पारी का 9वां ओवर डाला। अक्षर ने ओवर की दूसरी गेंद फुलटॉस डाली, जिस पर वान डर डुसैन ने मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमा दिया। फिर पटेल ने चौथी गेंद पर क्विंटन डी कॉक को इशान किशन के हाथों कैच आउट कराकर प्रोटियाज टीम को तगड़ा झटका दिया। कॉक ने 18 गेंदों में तीन चौके की मदद से 22 रन बनाए। कॉक की जगह डेविड मिलर क्रीज पर आए। इस ओवर में 9 रन बने और एक विकेट गिरा। 9 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 82/3।  दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 66 गेंदों में 130 रन की जरूरत है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 21:28 IST

चहल की अच्‍छी वापसी

IND vs SA, 1st T20I Live Score: चहल अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। लेग स्पिनर ने दूसरे ओवर में अच्‍छी शुरूआत की और पहली तीन गेंदें डॉट डाली। हालांकि, चौथी गेंद पर रासी वान डर डुसैन ने चौका जमाया। चहल के ओवर में 6 रन बने। 8 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 73/2। क्विंटन डी कॉक 21* और रासी वान डर डुसैन 7* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 72 गेंदों में 139 रन की जरूरत है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 21:24 IST

पटेल का किफायती ओवर, भारत का दबदबा कायम

IND vs SA, 1st T20I Live Score: अक्षर पटेल को गेंदबाजी आक्रमण पर लाया गया। पटेल ने कॉक और डुसैन को शुरुआती चार गेंदों में शॉट खेलने का कोई मौका नहीं दिया। अब फील्‍ड फैल चुकी है, जिसका फायदा अक्षर पटेल पूरी तरह उठाना चाहेंगे। दक्षिण अफ्रीकी टीम पर दबाव स्‍पष्‍ट नजर आ रहा है। इस ओवर में 6 रन बने। 7 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 67/2। क्विंटन डी कॉक 20* और रासी वान डर डुसैन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 78 गेंदों में 145 रन की जरूरत है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 21:20 IST

हर्षल ने आक्रामक प्रीटोरियस का किया शिकार

IND vs SA, 1st T20I Live Score: पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी की जिम्‍मेदारी हर्षल पटेल को सौंपी गई। पटेल ने आते ही अपना कमाल दिखाया और ओवर की दूसरी गेंद पर आक्रामक होकर खेल रहे ड्वेन प्रीटोरियस को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। प्रीटोरियस ने 13 गेंदों में एक चौके और चार छक्‍के की मदद से 29 रन बनाए। प्रीटोरियस की जगह रासी वान डर डुसैन ने ली। हर्षल ने डुसैन पर दबाव बनाए रखा और अगली तीन डॉट डाली। पावरप्‍ले का बेहतरीन अंत पटेल ने किया। 6 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 61/2। क्विंटन डी कॉक 16* और रासी वान डर डुसैन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 84 गेंदों में 151 रन की जरूरत है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 21:14 IST

हार्दिक पांड्या का छक्‍कों के साथ प्रीटोरियस ने किया स्‍वागत

IND vs SA, 1st T20I Live Score: हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने आए। ड्वेन प्रीटोरियस ने लगातार दो छक्‍के जमाकर हार्दिक की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का स्‍वागत किया। प्रीटोरियस ने दूसरी गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से छक्‍का जमाया। अगली ही गेंद पर प्रीटोरियस ने लेग साइड में एक और लंबा छक्‍का जड़ा। फिर पांचवीं गेंद पर प्रीटोरियस ने एक और छक्‍का जमा दिया। हार्दिक पांड्या के ओवर में 18 रन बने। 5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 60/1। ड्वेन प्रीटोरियस 29* और क्विंटन डी कॉक 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 90 गेंदों में 152 रन की जरूरत है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 21:10 IST

प्रीटोरियस के ओवर में बने 12 रन

IND vs SA, 1st T20I Live Score: ड्वेन प्रीटोरियस ने पारी का 9वां ओवर किया। इशान किशन ने पहली ही गेंद पर डीप थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। इसके बाद छठी गेंद पर इशान ने मिड ऑफ के पास से चौका जमाया। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 87/1। इशान किशन 44* और श्रेयस अय्यर 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 09, 2022 21:08 IST

महंगे साबित हुए चहल

IND vs SA, 1st T20I Live Score: पंत ने पावरप्‍ले में चहल को थमाई गेंदबाजी। दिलचस्‍प पैंतरा अपनाया। प्रीटोरियस ने ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार छक्‍का जमाया। प्रीटोरियस ने स्‍लॉग स्‍वीप शॉट खेलकर मिडविकेट के ऊपर से गेंद को स्‍टैंड्स में भेजा। डी कॉक ने ओवर की पांचवीं गेंद पर मिडविकेट के क्षेत्र में शानदार बाउंड्री जमाई। आखिरी गेंद पर वही नतीजा रहा। कॉक ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। चहल का महंगा ओवर रहा। इस ओवर में 16 रन बने। 4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 42/1। क्विंटन डी कॉक 15* और ड्वेन प्रीटोरियस 11* रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 96 गेंदों में 170 रन की दरकार है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 21:03 IST

भुवी ने किया बावुमा का शिकार

IND vs SA, 1st T20I Live Score: भुवनेश्‍वर कुमार ने अपनी छवि के अनुरूप भारत को पावरप्‍ले में सफलता दिलाई। पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर भुवी ने बावुमा को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर मेहमान टीम को पहला झटका दिया। टेंबा बावुमा ने 8 गेंदों में दो चौके की मदद से 10 रन बनाए। ड्वेन प्रीटोरियस कप्‍तान बावुमा की जगह क्रीज पर आए। ओवर की चौथी गेंद पर प्रीटोरियस ने एक्‍स्‍ट्रा कवर्स की दिशा में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 4 रन बने और ए‍क विकेट गिरा। 3 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 26/1। ड्वेन प्रीटोरियस 4* और क्विंटन डी कॉक 6*  रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 102 गेंदों में 186 रन की दरकार है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 20:56 IST

आवेश खान का महंगा ओवर

IND vs SA, 1st T20I Live Score: आवेश खान ने पारी का दूसरा ओवर डाला। टेंबा बावुमा ने आवेश खान के ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार चौके जमाए। पहली गेंद पर आवेश खान ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। फिर अगली गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग के पास से चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर कॉक ने भी चौका जमाया। आवेश खान का महंगा ओवर रहा। इस ओवर में 15 रन बने। 2 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 22/0। टेंबा बावुमा 10* और क्विंटन डी कॉक 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 108 गेंदों में 190 रन की जरूरत जबकि उसके सभी विकेट बाकी हैं।

JUN 09, 2022 20:51 IST

दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हुई

IND vs SA, 1st T20I Live Score: भारत की तरफ से गेंदबाजी की शुरूआत भुवनेश्‍वर कुमार ने की। ओवर की तीसरी गेंद पर बावुमा के पैड से लगकर गेंद सीमा रेखा के पार गई। यह दक्षिण अफ्रीकी पारी की पहली बाउंड्री रही। भुवी के ओवर में 7 रन बने। 1 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 7/0। टेंबा बावुमा 1* और क्विंटन डी कॉक 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 114 गेंदों में 205 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUN 09, 2022 20:35 IST

दक्षिण अफ्रीका को मिला 212 रन का लक्ष्‍य

IND vs SA, 1st T20I Live Score: एनरिच नॉर्ट्जे अपने स्‍पेल और पारी का आखिरी ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर नॉर्ट्जे ने ऋषभ पंत को रासी वान डर डुसैन के हाथों कैच आउट कराया। पंत ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्‍के की मदद से 29 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने पंत की जगह ली। कार्तिक अपने आईपीएल के फॉर्म को नहीं दोहरा सके। हार्दिक पांड्या ने चौथी गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से छक्‍का जमाया। आखिरी गेंद पर हार्दिक एक रन ले सके। इस ओवर में 9 रन बने और एक विकेट आया। 20 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 211/4। हार्दिक पांड्या 31* और दिनेश कार्तिक 1* रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज, एनरिच नॉर्ट्जे, वेन पार्नेल और ड्वेन प्रीटोरियस को एक-एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीका की पारी जल्‍द ही शुरू होगी।

JUN 09, 2022 20:27 IST

भारत 200 रन के पार

IND vs SA, 1st T20I Live Score: कगिसो रबाडा ने अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर किया, जो पारी का 19वां ओवर रहा। हार्दिक पांड्या ने पहली ही गेंद पर दमदार शॉट जमाया और लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। इसके बाद पंत ने चौथी गेंद पर दो रन तेजी से दौड़कर लिए। हार्दिक पांड्या ने आखिरी गेंद पर चौका जमाया। 19 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 202/3। हार्दिक पांड्या 23* और ऋषभ पंत 29* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JUN 09, 2022 20:23 IST

हार्दिक पांड्या ने दिखाया अपना पावर

IND vs SA, 1st T20I Live Score: वेन पार्नेल अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आए, जो भारत की पारी का 18वां ओवर है। शुरूआती तीन गेंदें पार्नेल ने अच्‍छी डाली, लेकिन फिर हार्दिक पांड्या अपनी लय में लौटे। उन्‍होंने चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमाया। पांचवीं गेंद पर पांड्या ने लांग ऑन की दिशा में शक्तिशाली चौका जमाया। इस ओवर में 13 रन बने। 18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 187/3। हार्दिक पांड्या 13* और ऋषभ पंत 26* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JUN 09, 2022 20:19 IST

36 के आंकड़ें पर आउट हुए श्रेयस अय्यर

IND vs SA, 1st T20I Live Score: ड्वेन प्रीटोरियस ने पारी का 17वां ओवर किया। पहली ही गेंद पर उन्‍होंने बड़ी सफलता हासिल की। प्रीटोरियस ने श्रेयस अय्यर को क्‍लीन बोल्‍ड किया। अय्यर ने 27 गेंदों में एक चौके और तीन छक्‍के की मदद से 36 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने अय्यर की जगह ली और पहली ही गेंद पर एक रन लिया। पंत ने तीसरी गेंद पर दमदार छक्‍का जमाया। इसके बाद पंत ने पांचवीं गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जड़ा। पंत ने चौका जमाकर ओवर का अंत किया। 17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 174/3। ऋषभ पंत 25* और हार्दिक पांड्या 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में 18 रन बने।

JUN 09, 2022 20:12 IST

पंत ने खोले हाथ, पार्नेल की दमदार वापसी

IND vs SA, 1st T20I Live Score: वेन पार्नेल पारी का 16वां ओवर और अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। पंत ने ओवर की दूसरी गेंद पर लांग ऑन के पास से काफी तेज स्‍पीड में चौका जमाया। इसके बाद पार्नेल ने जबर्दस्‍त वापसी की और पंत को कोई मौका नहीं दिया। इस ओवर में केवल 6 रन बने। 16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 156/2। श्रेयस अय्यर 36* और कप्‍तान ऋषभ पंत 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 09, 2022 20:07 IST

भारत का स्‍कोर 150 रन पहुंचा

IND vs SA, 1st T20I Live Score: बावुमा अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों को बीच के ओवर में क्‍यों ला रहे हैं? एनरिच नॉर्ट्जे अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। पंत और अय्यर को नॉर्ट्जे ने खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। नॉर्ट्जे की यह सफल वापसी भी कह सकते हैं क्‍योंकि उनके पहले दो ओवर काफी महंगे साबित हुए थे। इस ओवर में 5 रन बने। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 150/2। ऋषभ पंत 4* और श्रेयस अय्यर 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 09, 2022 20:03 IST

चौथे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए पंत

IND vs SA, 1st T20I Live Score: कगिसो रबाडा अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। भारत के लिए ऋषभ पंत चौथे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने उतरे। रबाडा ने ओवर की शुरूआत में पंत और अय्यर को बाउंड्री जमाने का मौका नहीं दिया, लेकिन पांचवीं गेंद पर श्रेयस ने मिड ऑफ की दिशा में शानदार चौका जमाया। रबाडा के ओवर में 8 रन बने। 14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 145/2। श्रेयस अय्यर 33* और ऋषभ पंत 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 09, 2022 19:58 IST

तूफानी पारी खेलकर आउट हुए इशान किशन

IND vs SA, 1st T20I Live Score: केशव महाराज पारी का 13वां ओवर डालने आए। इशान किशन ने पहली गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमाकर उनका स्‍वागत किया। अगली गेंद पर एक बार फिर किशन ने गेंद को डीप मिडविकेट की दिशा में छक्‍के के लिए भेजा। तीसरी गेंद पर किशन ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से शॉट खेला और बाउंड्री जमाई। चौथी गेंद पर इशान ने नॉन स्‍ट्राइकर के पास से लांग ऑन की दिशा में चौका जमाया। ओवर की आखिर गेंद पर महाराज ने किशन को डेब्‍यूटेंट स्‍टब्‍स के हाथों कैच आउट करा दिया। किशन ने 48 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्‍के की मदद से 76 रन बनाए। इस ओवर में 20 रन बने। 13 ओवर के बाद भारत का स्‍केर 137/2। श्रेयस अय्यर 28* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JUN 09, 2022 19:53 IST

प्रीटोरियस के ओवर में बने 5 रन

IND vs SA, 1st T20I Live Score: ड्वेन प्रीटोरियस ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर किया। प्रीटोरियस ने भारतीय बल्‍लेबाजों को पूरे ओवर में बाउंड्री नहीं जमाने दी। उन्‍होंने केवल 5 रन ओवर में खर्च किए। 12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 117/1। इशान किशन 56* और श्रेयस अय्यर 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 09, 2022 19:50 IST

इशान किशन ने पूरा किया अर्धशतक

IND vs SA, 1st T20I Live Score: केशव महाराज ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर किया। बाएं हाथ के गेंदबाज ने इस ओवर में कड़ी शुरूआत की और पहली चार गेंदों में केवल तीन रन खर्च किए। तीसरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने श्रेयस अय्यर को स्‍टंपिंग करने का शानदार मौका गंवा दिया। पांचवीं गेंद पर इशान किशन ने छक्‍का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। किशन ने इसी के साथ अय्यर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी की। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 37 गेंदों में 9 चौके और एक छक्‍के की मदद से अर्धशतक जमाया। 11वें ओवर में 10 रन बने। 11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 112/1। इशान किशन 53* और श्रेयस अय्यर 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 09, 2022 19:43 IST

शम्‍सी का महंगा ओवर

IND vs SA, 1st T20I Live Score: तबरेज शम्‍सी ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर किया। चाइनामैन गेंदबाज एक बार फिर महंगे साबित हुए। श्रेयस अय्यर ने ओवर की पहली गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। फिर तीसरी गेंद पर लांग ऑन की दिशा में ही एक और छक्‍का जड़ा। शम्‍सी के इस ओवर में 15 रन बने। 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 102/1। श्रेयस अय्यर 24* और इशान किशन 45* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 09, 2022 19:36 IST

शम्‍सी का महंगा ओवर

IND vs SA, 1st T20I Live Score: तबरेज शम्‍सी ने अपने स्‍पेल का पहला ओवर डाला। वो खर्चीला साबित हुआ। श्रेयस अय्यर ने चौथी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। इस ओवर में 12 रन बने। 8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 75/1। इशान किशन 34* और श्रेयस अय्यर 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 09, 2022 19:33 IST

पार्नेल का विकेट वाला ओवर

IND vs SA, 1st T20I Live Score: वेन पार्नेल का सफल ओवर। दूसरी गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ को कप्‍तान बावुमा के हाथों मिडविकेट पर कैच आउट कराया। रुतुराज गायकवाड़ ने 15 गेंदों में 3 छक्‍के की मदद से 23 रन बनाए। इस ओवर में 12 रन बने और एक विकेट आया। 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 63/1। इशान किशन 31* और श्रेयस अय्यर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 09, 2022 19:27 IST

नॉर्ट्जे की हुई धुनाई

IND vs SA, 1st T20I Live Score: रबाडा के छोर से नॉर्ट्जे गेंदबाजी करने आए। मगर पहली ही गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन छक्‍का जड़ा। नॉर्ट्जे ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर रुतुराज ने पुल शॉट खेला और डीप मिडविकेट की दिशा में छक्‍का जमाया। फिर तीसरी गेंद पर इशान किशन ने चौका जमा दिया। किशन ने शॉर्ट गेंद पाते ही कट शॉट खेलकर थर्डमैन की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 15 रन बने। 6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 51/0। इशान किशन 26* और रुतुराज गायकवाड़ 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 09, 2022 19:20 IST

वेन पार्नेल का किफायती ओवर

IND vs SA, 1st T20I Live Score: नॉर्ट्जे की जगह वेन पार्नेल गेंदबाजी करने आए। पार्नेल ने अपने ओवर की शुरुआत ढंग से की और किशन को शॉट लगाने का कोई मौका नहीं दिया। पार्नेल ने अपने स्‍पेल की शानदार शुरूआत करते हुए केवल 1 रन खर्च किया। पावरप्‍ले में इससे बेहतर प्रोटियाज टीम को और क्‍या चाहिए। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 36/0। इशान किशन 18* और रुतुराज गायकवाड़ 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 09, 2022 19:16 IST

किशन ने ओवर में जड़े दो चौके

IND vs SA, 1st T20I Live Score: कगिसो रबाडा ने अपना स्‍पेल जारी रखा। इशान किशन ने ओवर की चौथी गेंद पर शानदार चौका जमाया। किशन ने अपनी पारी का तीसरा चौका जड़ा। किशन ने फुलटॉस गेंद को गेंदबाज और मिड ऑफ के बीच से बाउंड्री लाइन के पार भेजा। फिर आखिरी गेंद पर इशान ने एक और चौक जमाया। इस ओवर में कुल 11 रन बने। 4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 35/0। इशान किशन 18* और रुतुराज गायकवाड़ 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 09, 2022 19:12 IST

नॉर्ट्जे ने डाला तीसरा ओवर

IND vs SA, 1st T20I Live Score: एनरिच नॉर्ट्जे ने पारी का तीसरा ओवर डाला। तेज गेंदबाज के सामने भारतीय ओपनर्स बल्‍ला अड़ाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। हालांकि, पांचवीं गेंद रुतुराज गायकवाड़ को आगे मिली और उन्‍होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए छक्‍का जमाया। आखिरी गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ ने दो रन दौड़कर लिए। इस ओवर में 9 रन बने। 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 24/0। इशान किशन 9* और रुतुराज गायकवाड़ 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 09, 2022 19:08 IST

रबाडा का कड़ा ओवर

IND vs SA, 1st T20I Live Score: दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने पारी का दूसरा ओवर डाला। रबाडा की गेंदों पर गायकवाड़ ने संभलकर खेला और इस ओवर में केवल 2 रन बने। 2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 15/0। इशान किशन 9* और रुतुराज गायकवाड़ 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 09, 2022 19:06 IST

भारत की पारी शुरू

IND vs SA, 1st T20I Live Score: टेंबा बावुमा ने केशव महाराज के साथ गेंदबाजी आक्रमण की शुरूआत की। इशान किशन ने स्‍ट्राइक ली और केशव महाराज की चौथी व पांचवीं गेंद पर लगातार चौके जमाए। ओवर की दूसरी गेंद पर पांच रन मिले थे क्‍योंकि वाइड पर चौका गया था। पहले ही ओवर में 13 रन बने। 1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 13/0। इशान किशन 8* और रुतुराज गायकवाड़ 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 09, 2022 18:41 IST

दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्‍तान), रीजा हेंड्रिक्‍स, डेविड मिलर, ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, तबरेज शम्‍सी, कगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्ट्जे।

JUN 09, 2022 18:41 IST

भारत की प्‍लेइंग 11

इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्‍तान), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, युजवेंद्र चहल और आवेश खान।

JUN 09, 2022 18:37 IST

पंत ने टॉस के बाद क्‍या कहा

ऋषभ पंत ने टॉस के बाद कहा, 'मेरे ख्‍याल से यह अच्‍छी पिच है और मुझे पहले बल्‍लेबाजी करने में ऐतराज नहीं है। अगर मैं टॉस जीतता तो गेंदबाजी चुनता। भारत की कप्‍तानी करना मेरे करियर के सबसे गर्व वाले पल में से एक है। हम विभिन्‍न खिलाड़‍ियों को भूमिका देने की कोशिश कर रहे हैं। इशान और रुतुराज ओपनिंग करेंगे। दिनेश कार्तिक की हुई वापसी।'

JUN 09, 2022 18:35 IST

बावुमा बने टॉस के बॉस

दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान टेंबा बावुमा ने भारत के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है। दक्षिण अफ्रीका को एडेन मार्करम की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी क्‍योंकि वो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स को डेब्‍यू का मौका दिया है।

JUN 09, 2022 18:31 IST

दीप दासगुप्‍ता ने पिच रिपोर्ट बताई

दीप दासगुप्‍ता ने कहा कि पिच पर थोड़ी घास है, लेकिन विकेट पूरी तरह सूखा है। इस पिच पर हाई स्‍कोरिंग मैच होने की उम्‍मीद है। छोटी बाउंड्री है और बल्‍लेबाजी के लिए शानदार। ज्‍यादा ओस नहीं है।

JUN 09, 2022 18:15 IST

पंत तोड़ेंगे माही का रिकॉर्ड

नई दिल्ली में टॉस के लिए मैदान में उतरते ही पंत एमएस धोनी को पछाड़कर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में कप्तानी करने वाले दूसरे सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे। भारत के लिए टी20 में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम दर्ज है। रैना ने 23 साल 197 दिन की उम्र में टीम की कमान संभाली थी। पंत 24 साल 249 दिन की उम्र में भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। एमएस धोनी ने 26 साल 68 दिन की उम्र में अंतरारष्ट्रीय टी20 में भारत की कमान संभाली थी।

JUN 09, 2022 17:39 IST

क्‍या पंत की कप्‍तानी में होगा चमत्‍कार

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू जमीन पर अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं जीती है। क्‍या ऋषभ पंत की कप्‍तानी में भारतीय टीम करेगी कमाल।

JUN 09, 2022 17:37 IST

अरुण जेटली स्‍टेडियम की पिच

अरुण जेटली स्‍टेडियम की पिच
Photo Credit: Twitter
अरुण जेटली स्‍टेडियम की पिच
दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम की सेंटर पिच पर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। पिच में हल्‍की घास है, लेकिन बल्‍लेबाजों के अधीन नजर आ रही है। यहां की पिच पर 150-160 का स्‍कोर बनने का अनुमान है।
JUN 09, 2022 17:10 IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हेड टू हेड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने 9 जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 6 मैच जीते हैं।

JUN 09, 2022 17:07 IST

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने मिताली राज की प्रेरणादायी यात्रा दिखाई

JUN 09, 2022 16:51 IST

10 ओवर बाद होगा ड्रिंक्‍स ब्रेक

बीसीसीआई ने फैसला किया है कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान प्रत्‍येक पारी में 10 ओवर के बाद ड्रिंक्‍स ब्रेक होगा। टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला गर्मी को देखते हुए लिया गया है।

JUN 09, 2022 16:45 IST

भारतीय टीम की जर्सी में उमरान मलिक

भारतीय टीम की जर्सी में उमरान मलिक
Photo Credit: Twitter
भारतीय टीम की जर्सी में उमरान मलिक
भारतीय टीम की जर्सी में उमरान मलिक
JUN 09, 2022 16:11 IST

दूसरे सबसे युवा कप्‍तान

ऋषभ पंत आज भारत का टी20 इंटरनेशनल में नेतृत्‍व करके दूसरे सबसे युवा कप्‍तान बन जाएंगे। भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे युवा उम्र में कप्‍तानी का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम दर्ज है।

JUN 09, 2022 16:07 IST

भारतीय खिलाड़‍ियों ने जर्सी के साथ कराया फोटोशूट

JUN 09, 2022 16:06 IST

बीसीसीआई ने भारतीय टीम की तैयारी का वीडियो शेयर किया