SSC GD कांस्टेबल और एमटीएस परीक्षा टियर 1 परीक्षा के रिजल्ट जल्द, जानें संभावित कट-ऑफ
कर्मचारी चयन आयोग के संबंध में हम इस ब्लॉग के माध्यम से आप तक एमटीएस व जीडी कांस्टेबल परीक्षा परिणाम से जुड़े सभी अपडेट देते रहेंगे। यहां परिणाम के लिए डायरेक्ट लिंक, पीडीएफ, रोल नंबर देखने सहित तमाम जरूरी जानकारी पा सकेंगे। जल्द मल्टी टास्किंग परीक्षा और जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा रिजल्ट जारी किया जाना वाला है। गौरतलब है कि अभी तिथियां घोषित नहीं हैं, लेकिन यह परिणाम कभी भी जारी हो सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग के जीडी कांस्टेबल परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक हुई है और इस मामले में आखिरी अपडेट 24 दिसंबर को जारी हुआ था, जब SSC GD 2021 आंसर की (अस्थाई) रिस्पॉन्स शीट हुई थी। एसएससी अंतिम आंसर की और रिजल्ट जल्द जारी करेगा।
SSC GD Constable, SSC MTS Cut-Off, Result 2021: Check Expected Cu-Off and result date
जीडी कॉस्टेबल रिजल्ट के बाद 25000 हजार पदों को भरे जाने की योजना है और मल्टी टास्किंग परीक्षा रिजल्ट के माध्यम से 7000 के आसपास वैकेंसी भरी जाएंगी।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check all Latest Govt Jobs Notification here
एमटीएस परीक्षा के लिए भी अस्थाई आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट जारी हो चुकी है। इसके अलावा एसएससी एमटीएस अस्थाई आंसर की 18 नवंबर तक उपलब्ध थी। एसएससी एमटीएस 2021 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित हुई थी। जल्द ही इसका रिजल्ट भी आने वाला है।
जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती अभियान
जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती अभियान के जरिये 25,271 रिक्तियों को भरा जाना है। इस परीक्षा का रिजल्ट आयोग द्वारा जल्द ही जारी किया जा सकता है। आयोग ने इस परीक्षा की आंसर की 24 दिसंबर 2021 को जारी थी।
GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021
कर्मचारी चयन आयोग ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 17 जुलाई 2021 से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। इस ?भर्ती अभियान के लिए लिखित परीक्षा हो चुकी है अब कभी भी रिजल्ट जारी हो सकते हैं।
कैटेगरी व राज्य पर करती है निर्भर
कट ऑफ उम्मीदवारों की कैटेगरी उनके राज्य पर निर्भर करती है। लेकिन यह भी ध्यान दें, कि जीडी कॉन्स्टेबल की भर्ती में हर सुरक्षाबल के लिए भी अलग अलग कट ऑफ जारी किया जाता है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा कट ऑफ
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों का कट ऑफ उनके कैटेगरी के साथ साथ उनके राज्य पर भी निर्भर करेगा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा रिजल्ट
यदि आपने भी एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा दी थी, तो बता दें, रिजल्ट को लेकर चौकन्ने हो जाएं, क्योंकि कभी भी रिजल्ट जारी हो सकते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल लिखित परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर के बीच किया गया था।
आपत्ति करने का भी मौका खत्म
आप जानते हैं कि एसएससी जीडी व एसएससी एमटीएस लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है। यहां तक की आपत्ति करने का भी मौका खत्म हो चुका है, यही कारण है कि रिजल्ट डेट को लेकर मीडिया में खबरें चलाई जा रही हैं।
जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट जल्द
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) बहुत जल्द जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा करने वाला है। बता दें, इस भर्ती के जरिये पुरुष व महिला दोनों उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।द्व
मार्च में जारी हो सकती है आधिकारिक अधिसूचना
स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने साल 2022-23 में आयोजित की जाने वाली भर्तियों के संबंध में वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। एग्जाम कैलेंडर के अनुसार मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर होने वाली भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना 22 मार्च 2022 को जारी की जाएगी। नोटिफिकेशन के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
जानें कब होंगे टियर 2 एग्जाम
नोटिफिकेशन के अनुसार एमटीएस टियर 1 एग्जाम का रिजल्ट जारी होते ही टियर-2 एग्जाम का शेड्यूल जारी किया जाएगा। पहले राउंड में क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी टियर-2 एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा MTS के पेपर (I+II) का कटऑफ स्कोर एक साथ जारी किया जाएगा।
जल्द जारी होंगे नतीजे
एसएससी एमएटीएस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को नतीजों का इंतजार है। माना जा रहा है कि जनवरी में टियर-1 के नतीजों को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही कटऑफ लिस्ट भी जारी होगी। पहले राउंड में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा।
इन प्रक्रियाओं का करना होगा सामना
जीडी कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा में क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवारों को दूसरी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। उन्हें PET, PST, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। GD कांस्टेबल की इस भर्ती में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 25,271 पदों को भरा जाएगा।
कैटेगरी के अनुसार होंगे कट ऑफ
जीडी कॉन्स्टेबल के परिणाम और कट ऑफ रिलीज साथ में जारी किए जा सकते हैं। कट-ऑफ स्कोर कैटेगरी वाइस अलग अलग होगा। केवल वे ही उम्मीदवार क्वालिफाई घोषित किए जाएंगे जो कट-ऑफ स्कोर क्लियर करेंगे। लिखित परीक्षा पास करने वालों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। सभी अपडेट ssc.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
25 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से SSC GD Constable 2021 परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 25271 पदों पर चयन किया जाएगा। आयोग की ओर से इसकी आंसर की 24 दिसंबर, 2021 को जारी की गई थी।
लिखित के बाद होगा फिजिकल टेस्ट
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को एसएससी कांस्टेबल जीडी फिजिकल टेस्ट 2021 के लिए बुलाया जाएगा। एसएससी कॉन्स्टेबल फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट कंप्यूटर आधारित टेस्ट के बाद होगा। यदि कोई उम्मीदवार ऊंचाई के मापदंडों में क्वालिफाई नहीं करता है तो वह दौड़ में भाग नहीं ले पाएगा।
नेगेटिव मार्किंग होगी
इस बार SSC GD परीक्षा में शामिल हुए आवेदकों को नई व्यवस्था से गुजरना होगा। दरअसल इस बार से एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू की गई है है। ऐसे में गलत उत्तर देने पर मार्क्स काटे जाएंगे। इससे पहले SSC GD परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था नहीं थी।
लिखित परीक्षा के बाद होगी ये प्रक्रिया
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 जल्द ही ssc.nic.in पर घोषित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को अगले दौर के लिए बुलाया जाएगा। इनमें शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण शामिल होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
जीडी कांस्टेबल के लिए उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें
उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक, संभावित उत्तर कुंजी और प्रतिनिधित्व प्रस्तुत करने के लिंक पर क्लिक करें।
परीक्षा का चयन करें, लॉगिन करने के लिए परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
SSC GD उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी
संभावित स्कोर की गणना के लिए उत्तर कुंजी से प्रतिक्रियाओं का मिलान करें
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2021
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2021 का आयोजन 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। उम्मीदवार 100 रुपये प्रति प्रश्न/उत्तर देकर 31 दिसंबर (शाम 6.00 बजे) तक ऑनलाइन आपत्तियां कर सकते हैं अब जल्द ही परिणाम जारी किए जाने वाले है, मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, परिणाम इसी माह कभी भी जारी किए जा सकते हैं।
आ चुकी है आंसर की, अब रिजल्ट की बारी
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने असम राइफल्स परीक्षा, 2021 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) में कॉन्स्टेबल (जीडी) की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर चुका है अब कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है, अधिक अपडेट के लिए यहां बने रहें।
SSC MTS Paper-1 2021 Exam - एसएससी एमटीएस पेपर
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। इस परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी अनुभाग को छोड़कर सभी अनुभाग अंग्रेजी और हिंदी भाषा में थे। लिखित परीक्षा का आयोजन हो चुका है अब जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।
कट ऑफ इन बातों पर करता है निर्भर
ssc gd constable के पदों पर भर्ती के लिए जो परीक्षा आयोजित की गई थी, उस परीक्षा में अभ्यर्थियों का कट ऑफ उनके कैटेगरी के अलावा उनके राज्य पर भी निर्भर करता है। बता दें, इस परीक्षा का रिजल्ट इन्हीं दिनों आने की संभावना है, उम्मीदवार https://ssc.nic.in/ से देख पाएंगे रिजल्ट।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर के बीच किया गया था। आयोग ने GD Constable Recruitment 2021 के लिए उम्मीदवारों से से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन आमंत्रित किए थे।
sarkari results - कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती जल्द
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) बहुत जल्द जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती करने वाला है, इस भर्ती अभियान में अभी तक लिखित परीक्षा का आयोजन हो चुका है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है।
मिड जनवरी तक आ सकता है एसएससी एमटीएस रिजल्ट
एसएससी एमटीएस परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन था। टियर -1 परीक्षा की समय अवधि 1 घंटा 30 मिनट थी। अब इस परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है, उम्मीद है यह रिजल्ट मिड जनवरी तक जारी कर दिया जाएगा।
ssc mts result - एसएससी एमटीएस रिजल्ट जल्द
SSC MTS पेपर -1 2021 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) में वस्तुनिष्ठ MCQ प्रारूप में 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न शामिल थे। परीक्षा में पूछे गए प्रश्न चार अलग-अलग वर्गों के तहत 'आसान से मध्यम' स्तर के थे।
ssc mts results - एसएससी एमटीएससी रिजल्ट
SSC ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ पदों के लिए 5 अक्टूबर 2021 से 2 नवंबर 2021 तक MTS पेपर -1 2021 कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की। इस परीक्षा का रिजल्ट मिड जनवरी या जनवरी में आने की संभावना है।
sarkari results - लिखित परीक्षा रिजल्ट के बाद क्या
जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के योग्य उम्मीदवारों को अगले दौर के लिए बुलाया जाएगा। वे शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण पास करने के बाद ही नियुक्ति पत्र के हकदार होंगे।
ssc gd - जनवरी 2022 में आ सकता है रिजल्ट
परीक्षा एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) पर आधारित थी। कुल 100 अंकों की परीक्षा हुई थी। बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार अपेक्षित एसएससी जीडी परिणाम 2021 की तारीख जनवरी 2022 है।
ssc gd constable - ऑनलाइन हुई थी परीक्षा
परीक्षा देश के सभी राज्यों में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को आगामी समय में परीक्षा बोर्ड द्वारा उनकी आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) पर आधारित थी।
sarkari naukri - ssc.nic.in पर देखें रिजल्ट
जो सुरक्षा और पुलिस बल का हिस्सा बनना चाहते हैं। उनके लिए जल्द ही कर्मचारी चयन आयोग जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। परिणाम आते ही उम्मीदवार ssc.nic.in/ पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे।
ssc gd - जीडी कांस्टेबल
एसएससी आयोग ने पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए कुल सीटों की संख्या के रूप में 25271 आवंटित किए। परीक्षा 16 नवंबर 2021 को शुरू हुई थी, और यह 15 दिसंबर 2021 को समाप्त हुई थी। अब जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट जारी किए जाने वाला है।
sarkari results live - एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 जल्द
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 जल्द ही ssc.nic.in पर घोषित किया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग हर साल जीडी परीक्षा आयोजित करता है। हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं। इस साल 25271 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
जल्द जारी होंगे रिजल्ट
GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। अब आयोग जल्द ही इसका रिजल्ट जारी कर सकती है। परीक्षा की आंसर की 24 दिसंबर 2021 को जारी की गई थी। इस पर अभ्यर्थियों से 31 दिसंबर 2021 तक आपत्ति मांगी गई थी।
25 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
एसएसी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर के बीच किया गया था। आयोग ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 17 जुलाई 2021 से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। इसके तहत 25,271 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस आधार पर जारी होता है कट ऑफ
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब परीक्षार्थियों का रिजल्ट का इंतजार है। इस भर्ती के लिए आयोग राज्यों/क्षेत्रों के हिसाब से अलग अलग कट ऑफ जारी करती है। ऐसे में अभ्यर्थियों का कट ऑफ उनके कैटेगरी के साथ साथ उनके राज्य पर भी निर्भर करेगा।
दो चरणों में जारी होंगे कट ऑफ
एसएससी एमटीएस कट-ऑफ के तहत न्यूनतम स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के अगले चरण में जाने की अनुमति मिलेगी। कटऑफ दो बार जारी की जाएगी, पहला पेपर 1 (टियर -1) के लिए और दूसरा पेपर 2 (टियर -2) के लिए। परिणाम घोषणा के साथ कटऑफ जारी किए जाते हैं।
पिछले साल शुरू हुई थी प्रक्रिया
SSC MTS 2021 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2021 को शुरू हुई थी। SSC MTS 2021 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2021 थी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना था। हालांकि इसमें अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / भूतपूर्व सैनिक वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। इसके अलावा, महिला उम्मीदवारों को एसएससी एमटीएस 2021 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने से भी छूट दी गई है।
कौन कर सकता है आवेदन
एमटीएस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि सरकारी नियमों के मुताबिक एससी, एसटी समेत अन्य तय वर्ग को निर्धारत नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
3 चरणों में होंगे एग्जाम
SSC MTS 2021 की परीक्षा 3 चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें Paer 1, पेपर 2 और पेपर 3 आयोजित की जाएगी। पेपर -1 एक ऑनलाइन परीक्षा है जिसमें वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। दूसरे पेपर में वर्णनात्मक पेपर शामिल है। पेपर- III एक कौशल परीक्षा है जिसे उम्मीदवार की सुविधा के अनुसार लेने की आवश्यकता होती है।
कंप्यूटर आधारित होगी परीक्षा
एमटीएस परीक्षा में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर- I) और एक वर्णनात्मक पेपर (पेपर- II) शामिल होगा। अधिसूचना जारी होने के साथ, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, तिथियां, रिक्ति, पात्रता और अन्य संबंधित विवरण प्रकाशित किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
आवेदन के लिए पात्रता
एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 के लिए वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल/मैट्रिक/सेकेंड्री की परीक्षा पास की हो। इसके अलावा आयोग द्वारा निर्धारित की गई आयुसीमा को पूरा करते हो। एमटीएस पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा व उनकी कार्यशैली के आधार पर प्रमोशन दिया जाता है।
एसएससी ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत इस साल आयोजित की जाने वाली कई भर्तियों के संबंध में अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत एमटीएस (MTS) पदों पर होने वाली भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना मार्च के महीने में जारी की जा सकती है। वहीं टियर 1 एग्जाम का आयोजन जून 2022 में होने की संभावना है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 मेरिट लिस्ट अपडेट
पीईटी पीएसटी, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एसएससी की ओर से उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जो परीक्षा के लिए पात्र पाए जाएंगे। उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा में भाग लेने से पहले सीबीई परीक्षा में उच्च स्कोर करना होगा। योग्य आवेदकों की एक लिस्ट ऑनलाइन परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
एसएससी एमटीएस 2022 परीक्षा तिथि और नोटिफिकेशन
एसएससी द्वारा एसएससी परीक्षाओं के लिए एसएससी कैलेंडर 2022 जारी हुआ है। SSC के लेटेस्ट वार्षिक कैलेंडर अनुसार, SSC MTS 2021-22 की आधिकारिक अधिसूचना 23 मार्च 2022 को जारी की जाएगी और SSC MTS 2022 परीक्षा को लेकर टियर-1 परीक्षा जून 2022 में आयोजित होगी।
आंसर की पर आपत्ति जताने का समय बढ़ा
एसएससी जीडी 2021 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में 16 नवंबर 2021 से 12 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित हुआ था। इसके लिए आंसर की पहले ही जारी हो गई है और आपत्ति का समय 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दिया गया।
SSC की MTS परीक्षा का ये है उद्देश्य
एसएससी सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ में कॉन्स्टेबल जीडी और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के पदों के लिए कुल 25,271 खाली पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है।
कटऑफ को प्रभावित करने वाले कारक
एसएससी परीक्षा को देने वाले उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा कट-ऑफ कई कारकों पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या, वैकेंसी की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, बैकलॉग वैकेंसी जैसी चीजें। चूंकि फिलहाल 1.24 लाख भर्तियों के लिए 1 करोड़ 40 से ज्यादा आवेदन आए हैं इसलिए रेलवे परीक्षाओं में कटऑफ ऊपर रहने की संभावना है।
SSC परीक्षा रिजल्ट की संभावित कट ऑफ
एसएससी रिजल्ट में सामान्य वर्ग के लिए वर्ष 2021 के लिए अपेक्षित कट ऑफ 75 से 85 अंक हो सकती है। इस तरह एससी श्रेणी उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित कट ऑफ 60 से 75 अंक और एसटी उम्मीदवारों के लिए 55 से 65 अंक रह सकती है।
SSC भर्ती से जुड़ी जरूरी तिथियां
अनंतिम आंसर की के विरुद्ध आपत्ति उठाने की समय अवधि 31 दिसंबर 2021 तक ही है। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2021 जनवरी 2022 तक जारी होना है। एसएससी जीडी कांस्टेबल के परिणाम 2021 के बारे में अधिक अपडेट जानने के लिए कृपया इस स्थान को नियमित रूप से जांचते रहें और एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट को भी चेक करें।
उम्मीदवारों के संशोधित अंक कब आएंगे?
एसएससी के उम्मीदवार ध्यान दें कि सभी योग्य व गैर-योग्य उम्मीदवारों के संशोधित अंक 14 जनवरी, 2022 को वेबसाइट्स पर अपलोड होंगे। एसएससी सीएचएसएल 2020-21 टियर-1 संशोधित परिणाम डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
45 हजार से ज्यादा उम्मीदवार शॉर्ट लिस्ट
सीएचएसएलई, 2020 के टियर-I का रिजल्ट आयोग की ओर से 27 अक्टूबर 2021 को घोषित किया गया था, जिसमें 45,429 उम्मीदवारों को टियर- II परीक्षा में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। लेकिन आयोग के ध्यान में आया कि 156 वीएच उम्मीदवारों के लिए 10.08.2021 (शिफ्ट -3) को आयोजित परीक्षा की अंतिम आंसर की में कुछ गलतियां थीं। इन गलतियों के सुधार पर उक्त 156 अभ्यर्थियों का परिणाम संशोधित किया गया।

