LIVE

SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021: ऑनलाइन आएंंगे एसएससी जीडी व एमटीएस परीक्षा के परिणाम, ऐसे करें चेक

SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021: कर्मचारी चयन आयोग बहुत जल्द जीडी कांस्‍टेबल और मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए रिजल्ट करने वाला है। दोनों लिखित परीक्षाएं हो चुकी हैं और इनके लिए आपत्ति करने का समय भी निकल चुका है, यानी अब कभी भी Ssc GD Constable & Multi Tasking Staff परीक्षा रिजल्ट जारी हो सकता है। जो उम्‍मीदवार एसएससी जीडी कांस्‍टेबल भर्ती लिखित परीक्षा या एमटीएस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे ssc.nic.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jan 13, 2022, 12:23 IST
Follow on Google News
SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021: ऑनलाइन आएंंगे एसएससी जीडी व एमटीएस परीक्षा के परिणाम, ऐसे करें चेक

SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021: एसएससी जीडी कांस्‍टेबल और मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा के लिए रिजल्ट जल्द जारी होंगे। आपको इस ब्लॉग पर ssc gd constable result ssc mts result download pdf link उपलब्ध करा दिया जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 6 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की गई थी, जबकि एसएससी एमटीएस परीक्षा का आयोजन अक्टूबर से नवंबर, 2021 के बीच किया गया था।

SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021: Know Region Wise merit list, cut-off, qualifying marks here

SSC MTS Admit Card 2021 TIER 1 Direct Download link जल्द आने वाला है, इन दोनों ही परीक्षा के माध्यम से भारत भर में पोस्टिंग की जाएगी। इन दोनों परीक्षाओं के लिए रिजल्ट के साथ साथ कैटेगरी वाइस कट-ऑफ स्‍कोर कार्ड जारी किया जाएगा, कट-ऑफ की पूरी जानकारी यहां मौजूद है।

JAN 13, 2022 10:55 IST

ऑनलाइन आएंगे परिणाम

कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 मेरिट सूची और ऑनलाइन परीक्षा परिणाम क्षेत्र-वार जारी करेगा।

JAN 13, 2022 10:25 IST

SSC MTS कट-ऑफ

भारत के कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा पेपर- I + II के लिए SSC MTS कट-ऑफ जारी करेगा। कट-ऑफ से उम्मीदवारों को एसएससी एमटीएस के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम पात्र अंक जानने में मदद मिलेगी

JAN 13, 2022 09:58 IST

एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट जल्द

SSC मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा (पेपर- I) 2019 का आयोजन 2 अगस्त 2019 से 22 अगस्त 2019 (13 दिनों के लिए) देश भर में किया गया था। इस परीक्षा का रिजल्ट इन्हीं दिनों में कभी भी जारी हो सकता है।

JAN 13, 2022 09:30 IST

बड़े स्तर पर होगी छटनी 

SSC MTS 2018-19 पेपर- I में 19.18 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे और पेपर- II के लिए केवल 1,20,713 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार कितने बड़े स्तर पर लोगों की छटनी की जाएगी।

JAN 13, 2022 09:06 IST

एसएससी एमटीएस कट-ऑफ

एसएससी एमटीएस कट-ऑफ पेपर- I और पेपर- II के लिए अलग से जारी किया जाएगा, जो सभी उम्मीदवारों को इस वर्ष की परीक्षा के लिए कट-ऑफ का विश्लेषण करने में मदद करेगा। जो उम्मीदवार अधिक जानकारी या आधिकारिक जानकारी जानना चाहते हैं, वे एसएससी की साइट ssc.nic.in पर जा सकते ​हैं।

JAN 13, 2022 08:43 IST

पीडीएफ रूप में होंगे कट-ऑफ अंक

कट-ऑफ अंक से अधिक स्कोर करने वाले उम्मीदवारों के परिणाम पीडीएफ रूप में होंगे, इसमें उनके नाम और रोल नंबर होंगे। उम्मीदवार ssc.nic.in के माध्यम से मेरिट सूची, कट-ऑफ व अन्य जानकारी देख सकेंगे।

JAN 13, 2022 07:45 IST

एसएससी एमटीएस टियर -1 परीक्षा 

SSC MTS Cut Off 2021 for Tier-1 Exam जनवरी 2022 में अस्थायी रूप से जारी किया जाएगा, साथ ही 05 अक्टूबर से 12 नवंबर 2021 तक एसएससी एमटीएस टियर -1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परिणाम भी जारी किया जाएगा।

JAN 13, 2022 07:21 IST

टियर -1 और टियर -2

कर्मचारी चयन आयोग ssc.nic.in पर टियर -1 और टियर -2 दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग कट ऑफ अंक जारी करता है। Tier-1 Expected Cut Off की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

JAN 13, 2022 06:51 IST

पीडीएफ प्रारूप में आएगा परिणाम

कर्मचारी चयन आयोग सभी राज्यों और श्रेणियों के लिए पीडीएफ प्रारूप में परिणाम घोषणा के साथ एसएससी एमटीएस कट-ऑफ अंक जारी करता है। बता दें, जल्द ही एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है।

JAN 13, 2022 06:28 IST

कांस्‍टेबल जनरल ड्यूटी रिजल्ट जल्द

एसएससी द्वारा जल्द ही कांस्‍टेबल जनरल ड्यूटी (Constable GD) लिखित परीक्षा के रिजल्‍ट जारी किए जा सकते ​हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह रिजल्ट जनवरी माह में ही जारी किए जाने हैं।

JAN 12, 2022 23:19 IST

जीडी कॉनस्टेबल डीटेल मेडिकल परीक्षा

पीईटी / पीएसटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के पूल से विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट होंगे। चिकित्सा परीक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चिकित्सकीय रूप से फिट उम्मीदवारों को सीएपीएफ में स्वीकार किया जाता है।

JAN 12, 2022 22:19 IST

SSC जीडी कॉन्स्टेबल PET और PST टेस्ट

सीबीई में प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को आयोग द्वारा पीईटी / पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) सीएपीएफ द्वारा अंतिम रूप दिए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। यदि उम्मीदवार शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से फिट नहीं है तो कोई भी इस परीक्षा में अच्छा स्कोर नहीं कर सकता है।

JAN 12, 2022 21:36 IST

इस बार ज्‍यादा हो सकता है कट-ऑफ

कर्मचारी चयन आयोग SSC GD Constable परीक्षा के रिजल्‍ट के साथ-साथ कट-ऑफ स्कोर भी जारी करेगा, जो कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग होगा। इस बार कट-ऑफ ज्यादा रहने की संभावना है। जानकारों के अनुसार, अनारक्षित वर्ग के लिए कट-ऑफ इस बार 75, EWS के लिए 72, OBC के लिए 71, अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 60 हो सकता है।

JAN 12, 2022 20:18 IST

रिजल्‍ट के लिए इन जानकारियों की होगी आवश्‍यकता

एसएससी जीडी रिजल्ट जल्‍द जारी किए जाने की संभावना है, जिसे अभ्‍यर्थी कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए अभ्‍यर्थियों के पास रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्‍मतिथि की जानकारी चाहिए होगी।

JAN 12, 2022 18:53 IST

गलत उत्‍तर पर काटे जाएंगे अंक

इस बार SSC GD परीक्षा में शामिल हुए आवेदकों का मूल्‍यांकन नई व्‍यवस्‍था के अनुसार होगा। इस बार से परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू की गई है है, जिसका अर्थ यह है कि गलत उत्‍तर देने पर अभ्‍यर्थियों के मार्क्‍स काट लिए जाएंगे। इससे पहले SSC GD परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था नहीं थी।

JAN 12, 2022 17:45 IST

लिख‍ित परीक्षा पास करने वालों को देना होगा फिजिकल टेस्‍ट

लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्‍यर्थियों को फिजिकल टेस्‍ट देना होगा। इसके लिए अलग-अलग सेंटर्स पर फ‍िजिकल स्‍टैंडर्ड टेस्‍ट (PST) का आयोजन किया जाएगा। फिजिकली और मेडिकली फिट होने पर ही अभ्‍यर्थियों के चयन की संभवना बनेगी।

JAN 12, 2022 16:32 IST

25,271 रिक्त पदों पर की जानी है नियुक्ति

कर्मचारी चयन आयोग ने जुलाई 2020 में SSC GD के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी, जिसके माध्यम से कुल 25,271 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। इनमें 22,424 पद पुरुष अभ्‍यर्थियों के लिए और 2,847 पद महिला अभ्‍यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।

JAN 12, 2022 15:51 IST

कैटेगरी वाइज होगा कट-ऑफ स्‍कोर

रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे अ‍भ्‍यर्थियों के लिए यह जान लेना जरूरी है कि उनके लिए कट-ऑफ स्‍कोर कैटेगरी वाइज अलग-अलग होगा। केवल वे उम्‍मीदवार ही क्‍वालिफाई होंगे, जो कट-ऑफ स्‍कोर क्लियर करेंगे। इसकी जानकारी रिजल्‍ट के साथ ही जारी होगी।

JAN 12, 2022 15:06 IST

SSC की वेबसाइट पर आएगा रिजल्‍ट

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हालांकि एग्‍जाम रिजल्‍ट की तारीख को लेकर अभी घोषणा नहीं की है, लेकिन समझा जा रहा है कि परीक्षा परिणाम 15 जनवरी तक जारी किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर देखे और डाउनलोड किए जा सकेंगे।

JAN 12, 2022 14:35 IST

25271 पदों पर होगी भर्ती

CAPFs, NIA और SSF में कान्‍सटेबल (GD) तथा असम राइफल्‍स में राइफलमैन (GD) के पदों पर 25271 रिक्‍त‍ियों के लिए SSC ने परीक्षा का आयोजन किया था, जिसका रिजल्‍ट जल्‍द आने की संभावना है।
 

JAN 12, 2022 13:50 IST

जल्‍द आएगा रिजल्‍ट

कांस्‍टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2021 के बीच कई चरणों में किया गया था। आयोग ने इसके लिए प्रोविजनल आंसर जारी कर दिया है, जिस पर उम्‍मीदवारों ने आपत्तियां भी दर्ज कराई है। सभी आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर तैयार किया गया, जिसके आधार पर रिजल्‍ट जारी किया जाना है।

JAN 12, 2022 11:57 IST

जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परिणाम देखें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जनरल ड्यूटी (जीडी) या एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 के परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। इसलिए, परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जा सकते हैं और अपना परिणाम देख सकते हैं।

JAN 12, 2022 11:35 IST

SSC GD कांस्टेबल 2021 भर्ती के लिए कितनी रिक्तियों की घोषणा की गई है?

बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एआर, एनआईए और एसएसएफ जैसे सीएपीएफ विभागों में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए 25271 रिक्तियां हैं।

JAN 12, 2022 10:45 IST

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021-22 परिणाम / मेरिट सूची कहां जारी होने जा रही है?

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) अपनी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 ऑनलाइन परीक्षा की मेरिट सूची जारी करेगा।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ssc.nic.in पर जाएं।

JAN 12, 2022 10:09 IST

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021-22 परिणाम / मेरिट सूची कब जारी होगी?

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021-22 परिणाम / मेरिट सूची जनवरी / फरवरी 2022 में जारी होने की उम्मीद है बता दें, इस परीक्षा का परिणाम इन्हीं दिनों में जारी होने की संभावना है।

JAN 12, 2022 09:39 IST

ऐसे तैयार होगा फाइनल रिजल्ट

कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर आयोग द्वारा अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।

JAN 12, 2022 08:51 IST

मेडिकल पास करना होगा जरूरी

चिकित्सा परीक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल चिकित्सकीय रूप से फिट उम्मीदवारों को ही स्वीकार किया जाए।

JAN 12, 2022 08:16 IST

पीईटी / पीएसटी पास करने के बाद होगा मेडिकल

पीईटी / पीएसटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के पूल से विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

JAN 12, 2022 07:36 IST

सीबीई एग्जाम के बाद क्या?

सीबीई एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को आयोग द्वारा पीईटी / पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) सीएपीएफ द्वारा अंतिम रूप दिए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे।

JAN 12, 2022 06:50 IST

परिणाम व मेरिट लिस्ट यहां देखें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) अपनी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 ऑनलाइन परीक्षा की मेरिट सूची जारी करेगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ssc.nic.in से परिणाम व मेरिट लिस्ट देख सकेंगे।

JAN 12, 2022 06:20 IST

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 परीक्षा रिजल्ट

कर्मचारी चयन आयोग ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कांस्टेबल (जीडी) 25271 रिक्तियों की भर्ती के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 परीक्षा आयोजित की थी, जिसका रिजल्ट आज कल में आने की संभावना है।

JAN 11, 2022 23:54 IST

श्रेणीवार जारी होता है कट ऑफ

एसएससी एमटीएस कट-ऑफ अंक, कर्मचारी चयन आयोग सभी राज्यों और श्रेणियों के लिए पीडीएफ प्रारूप में जारी करता है। आयोग की ओर से आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर टियर -1 और टियर -2 दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग कट ऑफ अंक देख सकते हैं। 

JAN 11, 2022 22:31 IST

अभ्‍यर्थियों को है रिजल्‍ट का इंतजार

SSC MTS एग्जाम पिछले साल आयोजित किए गए थे। टियर-1 एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों को रिजल्ट और कटऑफ स्कोर जारी होने का इंतजार है। आयोग की ओर से जनवरी के दूसरे सप्‍ताह परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। ऐसे में अभ्यर्थी SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे। 

JAN 11, 2022 21:33 IST

टियर 1 के रिजल्‍ट जल्‍द होंगे जारी

SSC MTS एग्जाम की टेंटेटिव 'आंसर-की' 12 नवंबर 2021 को जारी की जा चुकी है। अभ्यर्थियों से आंसर-की पर आपत्तियां मंगवाई गई थीं। टियर 1 एग्जाम क्लियर करने वाले अभ्यर्थी टियर-2 एग्जाम के लिए सिलेक्ट होंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। 

JAN 11, 2022 20:31 IST

आयोग जारी करेगा फाइनल रिजल्‍ट

कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर आयोग द्वारा अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने पर उम्मीदवार आधिकारिक एसएससी सीजीएल वेबसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं।

JAN 11, 2022 19:31 IST

ऐसे होगा चयन

पीईटी / पीएसटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चिकित्सा परीक्षा का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि उम्‍मीदवार चिकित्सकीय रूप से फिट हो क्‍योंकि ऐसे ही उम्मीदवारों को सीएपीएफ में स्वीकार किया जाता है।

JAN 11, 2022 18:25 IST

पीएसटी के लिए होंगे शॉर्टलिस्‍ट

जीडी कॉन्‍स्‍टेबल की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को आयोग द्वारा पीईटी / पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) सीएपीएफ द्वारा अंतिम रूप दिए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। 

JAN 11, 2022 17:29 IST

न्‍यूनतम पासिंग मार्क्‍स

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 कंप्यूटर आधारित परीक्षा में क्‍वालिफाई करने के लिए न्‍यूनतम अंक लाने जरूरी होंगे। ये अंक अलग अलग वर्गों के आधार पर होंगे। सामान्य और भूतपूर्व सेवाकर्मियों के लिए 35% और अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। 

JAN 11, 2022 16:20 IST

लिखित परीक्षा के बाद होगी शारीरिक परीक्षा

जो उम्‍मीदवार लिखित परीक्षा क्लियर करेंगे वे फिजिकल टेस्‍ट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए जाएंगे। रिजल्‍ट से लेकर दूसरे सभी जरूरी अपडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी की जाएगी। रिजल्‍ट 15 जनवरी तक घोषित किए जाने की संभावना है। 

JAN 11, 2022 15:44 IST

रिजल्‍ट का है इंतजार

जीडी कॉन्‍स्‍टेबल के पहले चरण की लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की भी जारी की जा चुकी है। जिस पर ऑब्‍जेक्‍शन दर्ज करने की लास्‍ट डेट 31 दिसंबर थी। अब परीक्षार्थियों को रिजल्‍ट का बेसब्री से इंतजार है। 

JAN 11, 2022 15:04 IST

पास होने वाले उम्मीदवार फिजिकल टेस्‍ट में होंगे शामिल

एसएससी जीडी कांस्टेबल व एमटीएस परीक्षा के रिजल्ट के साथ साथ रिजल्‍ट कट-ऑफ स्‍कोर की जानकारी आ जाएगी। जो उम्‍मीदवार लिखित परीक्षा क्लियर करेंगे वे फिजिकल टेस्‍ट में शामिल होने के लिए बुलाए जाएंगे।

JAN 11, 2022 14:37 IST

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा पूरी हो चुकी है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आयोग जल्द ही इस परीक्षा का परिणाम जारी कर सकती है। हालांकि, इस भर्ती के रिजल्ट की तारीख के संबंध में SSC ने अभी कोई सूचना नहीं जारी की है।

JAN 11, 2022 14:01 IST

आएंगे कैटेगरी वाइस कट-ऑफ

जो उम्‍मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल व एसएससी एमटीएस परीक्षा के रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे हैं वे ध्यान दें, उम्‍मीदवारों के लिए कैटेगरी वाइस कट-ऑफ स्‍कोर जारी होगा। केवल वे ही उम्‍मीदवार ही क्‍वालिफाई घोषित किए जाएंगे जो कट-ऑफ स्‍कोर क्लियर करेंगे।

JAN 11, 2022 13:34 IST

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट

पहले चरण की लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की भी जारी की जा चुकी है, जिस पर उम्‍मीदवारों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कर दी थी। अब कभी भी रिजल्ट जारी हो सकता है।

JAN 11, 2022 12:57 IST

रिजल्ट के लिए यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

जो उम्‍मीदवार एसएससी जीडी कांस्‍टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ssc.nic.in पर विजिट करके रिजल्ट देख सकेंगे। बता दें, रिजल्ट के लिए लिंक होमपेज पर मिलेगा। रिजल्ट लाइव होते ही आपको यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

JAN 11, 2022 12:40 IST

SSC जल्‍द जारी करेगा रिजल्ट

SSC जल्‍द ही कांस्‍टेबल जनरल ड्यूटी भर्ती लिखित परीक्षा के रिजल्‍ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, रिजल्‍ट रिजल्‍ट 15 जनवरी तक जारी कर दिए जाएंगे।

JAN 11, 2022 11:58 IST

ssc.nic.in से देखें रिजल्ट

जो उम्‍मीदवार एसएससी जीडी कांस्‍टेबल भर्ती लिखित परीक्षा और एसएससी एमटीएस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्‍ट ssc.nic.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट इन्हीं दिनों में जारी हो सकता है।

JAN 11, 2022 11:26 IST

मिड जनवरी में रिजल्ट संभव

कर्मचारी चयन आयोग ने अभी तक एसएससी जीडी कांस्टेबल या एमटीएस परीक्षा रिजल्‍ट डेट की घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, मिड जनवरी के पास रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

JAN 11, 2022 10:46 IST

मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती

जीडी कांस्‍टेबल और मल्टी टास्किंग स्टाफ रिजल्ट लिंक
जीडी कांस्‍टेबल और मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्‍ट लिंक वेबसाइट ssc.nic.in के होमपेज पर जल्दी लाइव होगा।

JAN 11, 2022 10:45 IST

मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती

संगठन का नाम कर्मचारी चयन आयोग
पद का नाम मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी)
अधिसूचना जारी होने वाला वर्ष 2020
नौकरी का स्थान अखिल भारतीय पोस्टिंग
एडमिट कार्ड मोड ऑनलाइन मोड
   
JAN 11, 2022 10:45 IST

जीडी कांस्‍टेबल और मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती

एसएससी मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा व जीडी कांस्टेबल परीक्षा देने वाले उम्मीदवार जल्द ही ssc.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ कट-ऑफ भी देख पाएंगे।