RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीसीपी सीबीटी1 रिजल्ट, क्षेत्रीय वेबसाइट से भी देख पाएंगे परिणाम
आरआरबी ने कहा है कि वह एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट 15 जनवरी तक जारी करेगा। इस परीक्षा के जरिये 35000 से ज्यादा रिक्तियों को भरा जाएगा। आरआरबी रिजल्ट से पहले कभी भी एनटीपीसी सीबीटी1 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी हो सकती है। बता दें, RRB NTPC 2021 final answer key for CBT 1 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।
आपको Zone-wise Final Answer Key जारी करने के लिए आप आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद 15 तारीख तक रिजल्ट आ जाएंगे। जो उम्मीदवार पास होंगे उन्हें शॉर्टलिस्ट करके सीबीटी2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह आखिरी लिखित परीक्षा परीक्षा होगी, जो कि 14 फरवरी से 18 फरवरी के बीच आयोजित की जानी है।
RRB NTPC CBT 1 Final Answer Key 2021: Check here
रेलवे एनटीपीसी का रिजल्ट जल्द आने वाला है, यदि इस शुक्रवार तक रिजल्ट नहीं आया तो शनिवार को रिजल्ट आना तय है। उम्मीदवार अभी से क्रेडिंशियल साथ रखें, क्योंकि उसी के माध्यम से रिजल्ट देख पाएंगे। रेलवे का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में होगा, जिसमें उम्मीदवार अपना रोलनंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम के साथ साथ आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2021 कट ऑफ भी जारी किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट और आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 उत्तर कुंजी 2021 के लिए rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 कैसे देखें
आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइटों की आधिकारिक साइट पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परिणाम की जांच कर सकते हैं।
पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें
नोट: परिणाम के लिए लिंक अभी एक्टिव नहीं है।
आधिकारिक नोटिस
सीबीटी 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, CBT-1 में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों के लिए द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) परीक्षा 14-18 फरवरी, 2022 तक आयोजित होने वाली है।
आने जा रहा है एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट
सीबीटी 1 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आयोजित की गई थी, अब 15 जनवरी या इससे पहले कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रहें।
आरआरबी एनटीसीपी सीबीटी1 रिजल्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड 15 जनवरी, 2021 को आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 जारी करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक साइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
हाई जा सकता है कट ऑफ
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स के शामिल होने से कट-ऑफ हाई रहने की उम्मीद है। संभावित कट-ऑफ कैटेगरी वाइस होंगे। जिनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 75-80, ओबीसी के लिए 65-75, ईडब्ल्यूएस के लिए 60-65, एससी के लिए 55-50 और एसटी के लिए 50-55 तक रहने की संभावना है।
सात चरणों में हुई थी परीक्षा
आरआरबी एनटीपसी परीक्षा 7 चरणों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के जरिए लगभग 35000 रिक्तियों को भरा जाएगा। ऐसे में आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी 1 के परिणाम जल्द ही घोषित की जाएगी। इसके बाद सीबीटी 2 की परीक्षा तिथियां जारी की जाएंगी।
इस महीने जारी होंगे रिजल्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड 15 जनवरी, 2021 को आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 जारी करेगा। परिणामों की औपचारिक घोषणा के तुरंत बाद, यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। सीबीटी 1 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आयोजित की गई थी।
90 मिनट का होगा पेपर
सीबीटी 1 के बाद दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन होगा। सीबीटी 2 परीक्षा 90 मिनट की होगी। इसमें परीक्षार्थियों को 120 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। इसमें मैथमैटिक्स से लेकर जनरल अवेयरनेस और सामान्य ज्ञान आदि से संबंधित प्रश्न होंगे।
फरवरी में होगा सीबीटी 2 का आयोजन
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के बाद सीबीटी 2 का आयोजन किया जाएगा। ये 14 से 18 फरवरी के बीच आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण में पास होने वाले आवेदकों को ही दूसरे राउंड में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
स्कोर कार्ड कर सकेंगे चेक
रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी स्कोर कार्ड www.rrbcdg.gov.in पर परिणाम के साथ जारी करेगा। जो उम्मीदवार सीबीटी -1 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे स्कोरकार्ड से प्रत्येक विषय में उनके द्वारा प्राप्त अंकों को देख सकते हैं। इसके जरिए आवेदक कट ऑफ का भी अंदाजा ला सकते हैं।
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
परिणाम देखने के लिए आरआरबी की केंद्रीय आधिकारिक वेबसाइट या आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
एनटीपीसी परिणाम अधिसूचना पर क्लिक करें। इससे एक नया विंडो खुलेगा।
अब लॉगिन करने के लिए अपनी डिटेल्स भरें और अपना परिणाम देखें।
भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
रिजल्ट के साथ जारी हो सकते हैं स्कोरकार्ड
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 7 चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 1,28,08,544 से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। परिणाम के साथ, बोर्ड उसी दिन या बाद में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 स्कोरकार्ड भी जारी कर सकता है।
जारी की गई थी आंसर की
भारतीय रेलवे ने 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 चरणों में आरआरबी एनटीपीसी (सीबीटी -1) परीक्षा आयोजित की थी। सीबीटी -1 परीक्षा की आंसर की जारी की गई थी। आवेदकों को इसके मिलान के लिए 16 से 23 अगस्त 2021 तक का समय दिया गया था। साथ ही कोई गलती पाए जाने पर आपत्ति उठाने का भी मौका दिया गया था।
क्वालीफाई करने के लिए कितने मार्क्स हैं जरूरी
आरआरबी एनटीपीसी 2021 का कट-ऑफ श्रेणी के अनुसार होगा। जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए मिनिमम पासिंग मार्क्स 40 प्रतिशत, ओबीसी और एससी के लिए 30 प्रतिशत और एसटी के लिए 25 प्रतिशत तय किया गया है।
RRB NTPC CBT-2: कब होगा सीबीटी-2?
रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 का परिणाम घोषित कर सकता है। खबरों के अनुसार, यह परिणाम 15 जनवरी को जारी होगा। इस परिणाम के जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए सीबीटी 2 की परीक्षा 14 से 18 फरवरी तक आयोजित करवाई जा सकती है।
RRR NTPC CBT-1: कब रिलीज होगी अंतिम उत्तर कुंजी?
उम्मीदवारों द्वारा आपत्तियां उठाने के बाद समीक्षा की जाती है और फिर अंतिम उत्तर कुंजी जारी होती है। हालांकि, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 अंतिम उत्तर कुंजी अब तक जारी नहीं की गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 15 जनवरी से पहले यह जारी हो सकता है। अगर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों से ही होंगी तो उनका शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
RRR NTPC CBT-1: इस दिन जारी होगा रिजल्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 2021 का परिणाम जल्द जारी करने वाला है। यह परिणाम 15 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार रीजनल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
RRB NTPC CBT-1: अंतिम उत्तर कुंजी होगी पहले जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी पिछले साल जारी करने वाला था लेकिन किसी वजह से ऐसा नहीं हुआ था। उम्मीदवारों को अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना पड़ेगा।
rrb ntpc results - सात चरणों में हुई थी परीक्षा
सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 का परिणाम 15 जनवरी को घोषित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए दूसरा चरण सीबीटी 14 से 18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। आरआरबी ने 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का आयोजन किया था।
आरआरबी एनटीपीसी मुंबई कटऑफ
आरआरबी एनटीपीसी मुंबई जोन का कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 55 से ज्यादा, ओबीसी के लिए 51 से ज्यादा, एसटी के लिए 48 से ज्यादा एसटी वर्ग के लिए 45 से ज्यादा और ईडब्ल्यूएस के लिए 47 से ज्यादा जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी बिलासपुर कटऑफ
आरआरबी एनटीपीसी बिलासपुर जोन का कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 55-57, ओबीसी के लिए 51-53, एसटी के लिए 44 से ज्यादा एसटी के लिए 48 से ज्यादा और ईडब्ल्यूएस के लिए 47 से ज्यादा जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी बंगलूरू कट ऑफ
आरआरबी एनटीपीसी बंगलूरू जोन का कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 55-57, ओबीसी के लिए 52-53, एसटी के लिए 44-46 एसटी के लिए 48-50 और ईडब्ल्यूएस के लिए 49-51 जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी मालदा कटऑफ
आरआरबी एनटीपीसी मालदा जोन का कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 54-56, ओबीसी के लिए 50-53, एसटी के लिए 44-46 एसटी के लिए 48-50 और ईडब्ल्यूएस के लिए 49-51 जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी भोपाल कटऑफ
आरआरबी एनटीपीसी भोपाल जोन का कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 56-58, ओबीसी के लिए 53-55, एसटी के लिए 44-46 एसटी के लिए 47-49 जबकि ईडब्ल्यूएस के लिए 49-51 जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी कोलकाता कटऑफ
आरआरबी एनटीपीसी कोलकाता जोन का कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 55-57, ओबीसी के लिए 52-54, एसटी के लिए 44-46 एसटी के लिए 47-49 जबकि ईडब्ल्यूएस के लिए 49-51 जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी अजमेर कटऑफ
आरआरबी एनटीपीसी अजमेर जोन का कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 56-58, ओबीसी के लिए 53-55, एसटी के लिए 45-47 एसटी के लिए 47-49 जबकि ईडब्ल्यूएस के लिए 49-51 जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी इलाहाबाद कट ऑफ
आरआरबी एनटीपीसी इलाहाबाद जोन के लिए यदि कटऑफ की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए 56-58 तक जाने की उम्मीद है।
आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ
आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। पहले चरण के लिए आरआरबी एनटीपीसी की कटऑफ के आधार पर, दूसरे चरण सीबीटी के लिए रिक्तियों की संख्या के 20 गुना उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
ऑनलाइन आएगा कट ऑफ
आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी 1 परीक्षा के लिए कट ऑफ आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ अंक अलग-अलग रेलवे जोन, पदों और श्रेणियों के लिए अलग से जारी किए जाएंगे।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 कटऑफ अंक
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) 15 जनवरी को परिणाम के साथ आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 कटऑफ अंक 2021 जारी करेगा। 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक सात चरणों में आयोजित आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा के लिए 1.20 करोड़ से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
विभिन्न पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के तहत गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों जैसे क्लर्क सह टाइपिस्ट, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, यातायात सहायक के पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया है। इसके जरिए 35281 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
हाई रह सकता है कट ऑफ
CBT 1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए इस बार कट ऑफ हाई रहने की संभावना है। अलग अलग दावों के अनुसार जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का ओवरऑल कट ऑफ स्कोर 82 के आस पास रह सकता है। ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ स्कोर 79, एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ स्कोर 73 तथा एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ स्कोर 64 के आस पास रह सकता है।
वर्गों के अनुसार हासिल करने होंगे इतने अंक
सीबीटी-1 में पास होने के लिए आवेदकों को न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल करने होंगे। ये अलग अलग श्रेणी के अनुसार होंगे। जनरल और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 40 फीसदी अंक लाना होगा। वहीं ओबीसी और एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों को आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा में पास होने के लिये 30 प्रतिशत स्कोर करना होगा। . जबकि एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को पास होने के लिये 25 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा।
इन वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम
आरआरबी सीबीटी 1 परिणाम 2021 जल्द ही घोषित किया जाएगा। इसे 15 जनवरी, 2022 तक घोषित किया जा सकता है। ऐसे में आवेदक नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – rrbmumbai.gov.in, rrbcdg.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड की ओर से लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
अब उस लिंक पर क्लिक करें, जहां RRB NTPC CBT 1 Result 2021 लिखा हो।
अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
ऐसा करते ही रिजल्ट आ जाएगा। अब इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
जो उम्मीदवार 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में उपस्थित हुए थे, वे आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों से आरआरबी एनटीपीसी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी उन उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगा जो आरआरबी की वेबसाइटों पर भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालिफाई करेंगे।
सीबीटी 1 बाद होगा राउंड 2
रेलवे भर्ती बोर्ड यानि आरआरबी 15 जनवरी 2022 को गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट 1 (सीबीटी -1) का परिणाम जारी करने के लिए तैयार है।आरआरबी एनटीपीसी चरण 1 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी चरण 2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी चरण 2 फरवरी 2022 के महीने में 14 से 18 तक आयोजित किया जाएगा।
क्वालिफाई के लिए इतने अंक होंगे जरूरी
आरआरबी एनटीपीसी 2021 का कट ऑफ श्रेणी-वार होगा। ऐसे में 100 नंबर के इस पेपर को पास करने के लिए अलग अलग वर्गों के अनुसार मिनिमम पासिंग मार्क्स हासिल करना जरूरी है। जनरल व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 40 प्रतिशत, ओबीसी और एससी के लिए 30 प्रतिशत और एसटी के लिए 25 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।
सीबीटी के बाद इन राउंड को करना होगा पार
जो उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा में चयनित होना चाहते हैं, उन्हें पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट को पास करना होगा। इसमें क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट, दस्तावेजों के सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा को पास करना होगा। आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही एनटीपीसी का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट
आरआरबी ने 28 फरवरी, 2019 को आरआरबी एनटीपीसी 2021 अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के पद के लिए कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए कुल 1,26,30,885 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस परीक्षा का रिजल्ट 15 जनवरी को जारी किया जाएगा, और हो सकता है कि 15 से पहले फाइनल आंसर कर जारी की जाए।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस पेज पर रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिए जाएंगे। परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
rrb ntpc cbt 1 result - एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर की
आरआरबी ने 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। इस परीक्षा की आंसर की आ चुकी है, जबकि फाइनल आंसर की अभी आनी बाकी है।
rrb ntpc cbt 1 result - रिजल्ट के बाद रहें तैयार, कुछ ही दिन में होगा सीबीटी2
सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 का परिणाम 15 जनवरी को घोषित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए दूसरा चरण सीबीटी 14 से 18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
rrb ntpc cbt 1 result - आपत्ति सही होने पर लौटा दिया जाएगा शुल्क
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाती है। हालांकि अभी तक जारी नहीं की गई है, लेकिन 15 जनवरी से पहले जारी होने की संभावना है। यदि उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो उन्हें उनका शुल्क लौटा दिया जाएगा।
rrb ntpc cbt 1 result - 15 जनवरी को रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 15 जनवरी 2022 को जारी किया जाएगा। चरण I परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 रेलवे की सभी क्षेत्रीय साइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
rrb ntpc cbt 1 result - पहले आएगी सीबीटी 1 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा पिछले साल सीबीटी 1 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने वाली थी, लेकिन किन्हीं वजहों से ऐसा नहीं हो पाया। खैर, अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।

