LIVE

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: परिणाम घोषित, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर आज दोपहर 3:00 बजे कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिया है। राजस्थान राज्य बोर्ड के लिए माध्यमिक बोर्ड परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर घोषित किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 14, 2022, 15:44 IST
Follow on Google News
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: परिणाम घोषित, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर आज दोपहर 3:00 बजे कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिया है। राजस्थान राज्य बोर्ड के लिए माध्यमिक बोर्ड परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला शिक्षा परिसर, जयपुर के सम्मेलन कक्ष में इस परिणाम की घोषणा की। इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा के लिए लगभग 10,36,626 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम से जुड़े अपडेट के लिए लगातार इस पेज के साथ बने रहें। यहां सबसे तेज रिजल्ट को कवर करने के साथ साथ डायरेक्ट लिंक भी दिया जाएगा, तब तक ​के लिए आप rajasthan-10th-result.indiaresults.com/rj/bser/class-10-result-2022/query.htm से रिजल्ट देख सकते हैं।

RBSE 10th Result 2022 Direct Link LIVE: Check Marks here | RBSE 10th Result 2022 Roll No Wise Direct Link

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 2022 को 31 मार्च से 26 अप्रैल के बीच राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया।

RBSE 10th Result 2022 Direct Link | RBSE 10th Result 2022 LIVE: Check marks and download marksheet

JUN 14, 2022 15:14 IST

RBSE Class 10th Results 2022: परिणाम चेक करने की प्रक्रिया

राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 की वेबसाइट पर जाएं। rajresults.nic.in 2022।
होमपेज पर 'आरबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें।
राजस्थान अजमेर बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 विंडो खुलेगी।
अब, रोल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें।
“सबमिट” बटन पर क्लिक करें और आरबीएसई अजमेर बोर्ड माध्यमिक 10 वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
कक्षा 10 वीं का परिणाम आरबीएसई 2022 डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें। 

JUN 14, 2022 14:31 IST

RBSE Class 10th Results 2022: मार्च से अप्रैल के बीच हुई थी परीक्षा

राजस्‍थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 26 अप्रैल तक किया गया था। परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक आयोजित की गई थी। 13 जून 2022 को बोर्ड ने परीक्षा का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है। 

JUN 14, 2022 14:08 IST

दोबारा चेक करवा सकते हैं कॉपी

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट से निराश स्टूडेंट्स अपनी कॉपी दोबारा चेक करवा सकते हैं। न्हें 100 रुपये आवेदन शुल्क के साथ rajeduboard.rajasthan.edu.in पर स्क्रूटिनी प्रोसेस के लिए अप्लाई करना होगा। स्क्रूटिनी के बाद जो स्टूडेंट्स अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपी चाहते हैं, उन्हें रिजल्ट घोषित होने के 10 दिनों के अंदर 300 रुपये प्रति कॉपी जमा करने होंगे। 

JUN 14, 2022 13:43 IST

ऐसे हुआ था रिजल्ट वेरिफाई

एक रिपोर्ट के अनुसार, आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 नाम वार पहले अधिकारियों द्वारा जारी किया गया और फिर ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया। बीएसईआर अजमेर के अन्य सभी परिणामों जैसे कक्षा 12वीं, 5वीं, 8वीं की घोषणा ऑनलाइन की जा चुकी है। राजस्थान बोर्ड अजमेर कक्षा 10वीं के परिणामों को कुछ प्राइवेट साइट से भी देखा जा सकेगा।

JUN 14, 2022 13:31 IST

10,36,626 उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला जयपुर के एजुकेशन कॉम्प्लेक्स के कॉन्फ्रेंस हॉल में इस परिणाम की घोषणा की है। इस वर्ष लगभग 10,36,626 उम्मीदवारों ने माध्यमिक परीक्षा दी थी। इन सभी छात्रों का रिजल्ट जारी हो गया है और डायरेक्ट लिंक से यहां देखा जा सकता है। 

JUN 14, 2022 13:00 IST

RBSE Class 10th Results 2022: कोरोना के चलते देरी से शुरू हुई थी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं पहले तीन मार्च से शुरू होनी थी। इसके बाद इसे स्थगित कर 24 मार्च से कर दिया गया था। कोरोना के चलते परीक्षा प्रक्रिया में हुई देरी हुई। यही कारण है कि प्रायोगिक परीक्षाएं भी देर से शुरू हुई। इसका आयोजन 15 से 18 फरवरी के बीच हुआ। 

JUN 14, 2022 12:30 IST

12वीं, 10वीं, 5वीं, 8वीं का रिजल्ट जारी

एक रिपोर्ट के अनुसार, आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 नाम वार पहले अधिकारियों द्वारा जारी किया गया और फिर ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया। बीएसईआर अजमेर के अन्य सभी परिणामों जैसे कक्षा 12वीं, 5वीं, 8वीं की घोषणा ऑनलाइन की जा चुकी है। राजस्थान बोर्ड अजमेर कक्षा 10वीं के परिणामों को कुछ प्राइवेट साइट से भी देखा जा सकेगा।

JUN 14, 2022 12:03 IST

indiaresults.com पर भी देखें नतीजे

यदि साइट किसी वजह से हैंग हो जाती है तो छात्र indiaresults.com से भी रिजल्ट देख सकते हैं। इस साइट पर जाने के बाद आप यहां राज्य का चुनाव करें। इसके बाद रिजल्ट पेज खुल जाएगा। कई बार पेज को बार बार रिफ्रेश करने से भी रिजल्ट लिंक को देखा जा सकता है।

JUN 14, 2022 11:45 IST

फेल होने पर करना होगा ये काम

राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2022 में पास होने के लिए सभी स्टूडेंट्स को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल करने होते हैं। जो स्टूडेंट्स 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल नहीं कर पाए वो कंपार्टमेंट परीक्षा (RBSE Compartment Exam 2022) में शामिल हो सकेंगे।

JUN 14, 2022 11:29 IST

दीक्षांत समारोह में इन मेरिट वाले विद्यार्थियों का सम्मान

राजस्थान बोर्ड अपने स्थापना दिवस यानी 1 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह में यूपी बोर्ड परीक्षा में मेरिट वाले विद्यार्थियों का सम्मान करता है और ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 

JUN 14, 2022 10:54 IST

लड़कियों का पलड़ा भारी

स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2022 में पास हुए स्टूडेंट्स का कुल प्रतिशत 82.89 है। इस बार लड़कियों का पलड़ा भारी रहा। 

JUN 14, 2022 09:58 IST

12वीं के नतीजे हो चुके हैं घोषित 

राजस्थान बोर्ड (आरबीएसई) कक्षा 12 विज्ञान, वाणिज्य, कला और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा परिणाम पहले घोषित कर चुका है। इसमें कुल 97.53 प्रतिशत छात्रों ने आरबीएसई 12वीं विज्ञान परीक्षा और वाणिज्य में 96.53 प्रतिशत वहीं कला संकाय में 96.33 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके अलावा आरबीएसई ने कक्षा 5 और 8वीं  परीक्षा 2022 के परिणामों की भी घोषणा कर दी है। अब परीक्षार्थियों को 10वीं के रिजल्‍ट की घोषणा का इंतजार है। 

JUN 14, 2022 09:47 IST

RBSE 10th result 2022 - 84.38 प्रतिशत के साथ लड़कियां रहीं आगे

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की तरफ से कल 10वीं कक्षा के परिणाम जारी किए गए। इसमें 84.38 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता पाई जबकि 81.62 प्रतिशत लड़कों ने सफलता पाई। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। 

JUN 14, 2022 09:18 IST

CM अशोक गहलोत ने दी शुभकामनाएं

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं।  

JUN 14, 2022 08:41 IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 - ऐसे करें चेक:

सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। यहां होमपेज पर जाकर "Examination Results - 2022" पर  क्लिक करें। अब नया पेज खुल जाएगा, यहां RBSE 10th Result 2022 पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर डालें और एंटर बटन दबाएं, इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

JUN 14, 2022 08:08 IST

उपनेता प्रतिपक्ष ने दी बधाई

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने बधाई देते हुए लिखा- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई। जो विद्यार्थी परीक्षा में असफल हुए हैं वे निराश नहीं हो। आप सभी पुनः प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी। 

JUN 14, 2022 07:41 IST

दौसा के गिरीश शर्मा टॉपर

दौसा के गिरीश शर्मा को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सर्वाधिक 99.50 प्रतिशत प्राप्त हुए हैं। इसी के साथ वह राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा के टॉपर बने हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। 

JUN 14, 2022 07:24 IST

33 प्रतिशत से कम वालों को कंपार्टमेंट का मौका

राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। हालांकि यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आए हैं तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

JUN 14, 2022 07:04 IST

ऐसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, संबंधित स्कूल में छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से ही कलेक्ट करना होगा। इस बीच यदि आप किसी दूसरे स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं, तो इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से एडमिशन ले सकते हैं।

JUN 14, 2022 06:52 IST

यहां चेक करें पिछले साल का पास प्रतिशत 

पिछले साल राजस्‍थान बोर्ड 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.56 फीसदी था, लेकिन इसकी गणना एक अलग मूल्यांकन प्रणाली के माध्यम से की गई थी। कोरोना महामारी के चलते परीक्षार्थियों को आंतरिक मूल्‍यांकन के आधार पर मार्क्‍स दिए गए थे। वहीं साल 2020 में पास प्रतिशत 80.63 फीसदी दर्ज किया गया था। 

JUN 14, 2022 06:34 IST

एसएमएस से ऐसे करें चेक

छात्र अपने आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम की जांच करने के लिए SMS का उपयोग कर सकते हैं। SMS के माध्यम से RBSE 10वीं परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए, Result (Space) RJ 10 (Space) Roll Number 56263 पर Send कर दें।

JUN 13, 2022 23:45 IST

Result 2022 Live - जानिए कितने परीक्षार्थी हुए उत्‍तीर्ण

आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 घोषित कर दिए गए है। जो छात्र राजस्थान 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब यहां उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार आरबीएसई 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10,36,626 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 877849 छात्र उत्तीर्ण हुए।

JUN 13, 2022 22:56 IST

Result 2022 Live - पहले मॉडल पेपर हुए थे जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( आरबीएसई ) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के मॉडल पेपर पहले जारी किए थे। सभी विषयों के मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्‍ध कराए गए थे। इसके जरिए परीक्षार्थियों को पेपर का पैटर्न समझने में मदद मिली थी। 

JUN 13, 2022 22:20 IST

Result 2022 Live - 13 जून को जारी किए गए नतीजे

आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 आज दोपहर 3 बजे घोषित किए गए। जो छात्र राजस्थान 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब यहां उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार आरबीएसई 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10,36,626 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 877849 छात्र उत्तीर्ण हुए। कुल पास प्रतिशत 82.89% दर्ज किया गया है।

JUN 13, 2022 21:12 IST

Result 2022 Live - स्‍क्रूटनी के लिए जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

जो उम्मीदवार अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं वे स्‍क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वे परिणाम की घोषणा की तारीख से 10 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।  स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की विंडो 5 और दिनों के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि बाद में 100 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।

JUN 13, 2022 20:32 IST

Result 2022 Live - छात्राएं ज्‍यादा संख्‍या में हुईे पास

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए है। इसमें 58.52 प्रतिशत छात्र  और छात्राएं 66.45 प्रतिशत पास हुई हैं। जबकि कुल पास प्रतिशत 82.95 फीसदी दर्ज किया गया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 

JUN 13, 2022 19:54 IST

Result 2022 Live- डिजी लॉकर पर ऐस सेव करें रिजल्ट

डिजी लॉकर वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप को ओपन करें। इसके बाद आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज कर छह अंकों का पिन नंबर दर्ज करें। जिस बोर्ड का मार्कशीट डाउनलोड करना है, उसका चयन करें। अपना रोल नंबर दर्ज करने के बाद मार्कशीट डाउनलोड करें।
 

JUN 13, 2022 19:20 IST

Result 2022 Live-  सीकर और नागौर ने मारी बाजी

राजस्थान बोर्ड 10वीं एग्जाम के रिजल्ट में सीकर और नागौर के छात्रों ने सबसे ज्यादा बाजी मारी है।  नागौर जिले के 91.44 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। झुंझुनूं के 91.29 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की। सीकर के 91.36 फीसदी छात्रों ने पास किया। 
 

JUN 13, 2022 18:41 IST

Result 2022 Live- मार्कशीट में होगी ये चीजें

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) की 10वीं की मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता का नाम, पिता का नाम, स्कूल का नाम, विषय, विषयवार अंक, कुल अंक, हासिल किए प्रतिशत, ग्रेड या स्तर दर्ज होगा। वहीं, मार्कशीट में गलती होने पर स्कूल और स्कूल प्रशासन से शिकायत करना न भूलें। 
 

JUN 13, 2022 17:52 IST

Result 2022 Live - कायम रहा पांच साल का रिकॉर्ड

राजस्थान 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। साल 2022 में 82.89 फीसदी लड़कियां पास हुई है। वहीं, 81.62 छात्र पास हुए हैं।ऐसे में पिछले पांच साल का रिकॉर्ड कायम रहा।

JUN 13, 2022 17:14 IST

Result 2022 Live - एक झलक रिजल्ट पर

पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या : 10,36,626
उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या : 8,77,849
उत्तीर्ण लड़कों की कुल संख्या : 4,66,490
उत्तीर्ण लड़कियों की कुल संख्या : 4,10,358 

JUN 13, 2022 16:52 IST

Result 2022 Live - ऐसे करें स्क्रूटनी के लिए अप्लाई

स्टूडेंटस जो 10वीं के रिजल्ट में अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है वह परिणाम जारी होने के 15 दिन के अंदर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए रिजल्ट जारी होने के 10 दिन के अंदर कोई फीस जमा नहीं करनी होगी। इसके बाद अंतिम पांच दिनों में अप्लाई करने पर लेट फीस जमा करनी होगी।

JUN 13, 2022 16:09 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - 82.89% लोगों को मिली सफलता

इसके अलावा, 2020 में, 80.64% छात्रों ने इन परीक्षाओं को पास किया। इस बार, राजस्थान बोर्ड ने इन परीक्षाओं को सभी के लिए ऑफलाइन मोड में आयोजित किया और कुछ मिलाकर 82.89% लोगों ने परीक्षा में सफलता पाई है।

JUN 13, 2022 15:54 IST

RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - देखें कितना रहा पासिंग प्रतिशत

इन राजस्थान बोर्ड अजमेर कक्षा 10वीं परिणाम 2022 में लड़कियों ने फिर से लड़कों को पछाड़ दिया है। इन परीक्षाओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.89% है। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.62% है और लड़कियों के लिए यह 84.38% है।

JUN 13, 2022 15:43 IST

RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live -  एसएमएस से देखें रिजल्ट

छात्र आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए एसएमएस का भी सहारा ले सकते हैं। एसएमएस के माध्यम से आरबीएसई 10वीं परिणाम देखने के लिए आरएजे 10 <स्पेस> रोल नंबर - 56263 पर भेजना होगा।

JUN 13, 2022 15:37 IST

RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - रिजल्ट लिंक नहीं हुआ एक्टिव, लेकिन ऐसे देख सकेंगे परिणाम

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (आरबीएसई) ने आज आरबीएसई कक्षा 10 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। बता दें, rajresults.nic.in  पर रिजल्ट नहीं आया है, और न ही अभी तक रिजल्ट लिंक को एक्टिव किया गया है।

JUN 13, 2022 15:29 IST

RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - वेबसाइट क्रैश तो ऐसे देखें परिणाम

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर ने आज 13 जून, 2022 को राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 घोषित किया है। जैसा कि राज शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने उल्लेख किया था, राज बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 दोपहर 3 बजे एक प्रेस में जारी किया गया है। वेबसाइट क्रैश है तो indiaresults.com/ से चेक करें परिणाम।
 

JUN 13, 2022 15:22 IST

RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - परिणाम जारी, यहां से करें चेक

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बीएसईआर अजमेर 10वीं परिणाम 2022 की घोषणा कर दी गई है। बीएसईआर माध्यमिक परिणाम 2022 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को यहां एक सीधा लिंक प्रदान किया जाएगा, जो कि अभी एक्टिव नहीं हुआ है। परिणामों की जांच करने के लिए छात्रों को 10वीं रोल नंबर दर्ज करना होगा। 

JUN 13, 2022 15:07 IST

RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - लगभग 11 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

लगभग 11 लाख उम्मीदवार आज अपने माध्यमिक परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। वे इसे rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर चेक कर 
सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान Board of Secondary Education, Rajasthan से जुड़े ताजा खबरों के लिए साथ बने रहें।

JUN 13, 2022 14:45 IST

RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - डायरेक्ट लिंक होने वाला है एक्टिव

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर अगले कुछ मिनट में कक्षा 10 या माध्यमिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित करेगा। एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। छात्र इस पेज से डायरेक्ट लिंक भी पा सकेंगे, फिर एक क्लिक से रिजल्ट देख पाएंगे।

JUN 13, 2022 14:21 IST

Rajasthan Board 10th Result 2022 Live - पिछले साल का पास प्रतिशत

पिछले साल, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.56 प्रतिशत था, जो कि 2020 के 80.63 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत से अधिक था। 2021 में कुल 99.62 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 99.51 फीसदी था।

JUN 13, 2022 13:45 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - देखें पिछली बार का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

परिणाम कक्षा 9 के स्कोरकार्ड और कक्षा 10 के असाइनमेंट के आधार पर तैयार किए गए थे। वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड के आधार पर, पिछले वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.56 प्रतिशत था। यह परिणाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा जारी किए जाने हैं।

JUN 13, 2022 13:14 IST

Rajasthan Board 10th Result 2022 Live - इन लिंक्स से देखें रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Board of Secondary Education, Rajasthan), अजमेर आज कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। एक बार घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in / rajresults.nic.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
 

JUN 13, 2022 12:58 IST

Sarkari Result Live - वेबसाइट क्रैश? करें य​ह ​काम

राजस्थान बोर्ड अजमेर के छात्रों को सूचित किया जाता है कि आरबीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम 2022 की जांच के दौरान टेक्निकल समस्या आ सकती है। यदि कोई वेबसाइट भारी ट्रैफिक के कारण डाउन हो जाती है, तो उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, वेबसाइट को रीफ्रेश करते रहें या फिर एसएमएस के जरिये माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान चेक करें।
 

JUN 13, 2022 12:33 IST

Rbse 10th Result 2022 - बीडी कल्ला ने रिजल्ट को लेकर कही यह बात...

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 घोषित घोषणा आज, 13 जून, 2022 को सभी छात्रों के लिए की जाएगी। आरबीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा करते हुए, राज शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने कल ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी थी कि बीएसईआर अजमेर का परिणाम कल (13 जून) दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। 

JUN 13, 2022 10:59 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - कम नंबर आने पर क्या करें

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपके किसी विषय में कम नंबर रह जाते हैं तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे इसके लिए रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्र को आवेदन करना होता है। तथा परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को 20 से 30 दिन का समय दिया जाता है। 

JUN 13, 2022 10:29 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - 6000 से अधिक सेंटर्स

बता दें इस बार राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा 6000 से अधिक सेंटर्स पर आयोजित की थी तथा संवेदनशील सेंटर्स को अलग से चिन्हित किया गया था। साथ ही सभी परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षकों के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और होमगार्ड्स मौजूद थे। 

JUN 13, 2022 10:16 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - ओरिजिनल मार्कशीट यहां

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन  के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर बोर्ड द्वारा छात्रा की मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्रों को स्कूल से अपनी मार्कशीट कलेक्ट करना होगा। 

JUN 13, 2022 09:30 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - रीचेंकिंग के लिए कर सकेंगे आवेदन

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आप किसी विषय में अपने मार्क्स से असंतुष्ट हैं तो रीचेकिंग के लिए आवेदन  कर सकते हैं। हाल ही में बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया था कि रिजल्ट जारी होने के 10 दिनों के भीतर छात्र स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद छात्र अपनी आंसरशीट डाउनलोड कर चेक कर सकते हैं। 

JUN 13, 2022 09:07 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - कम नंबर आने पर क्या करें

यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे कंपार्टमेंट में पासिंग मार्क्स ना आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। 

JUN 13, 2022 08:50 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - संवेदनशील सेंटर्स को किया गया था चिन्हित

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 6000 से अधिक सेंटर्स पर किया था। तथा सभी संवेदनशील सेंटर्स को बोर्ड ने चिन्हित किया था। यहां प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और होमगार्ड मौजूद थे। ऐसे में नकल की कोई गुंजाइश नहीं थी व शांतिपूर्ण तरीके से पेपर संपन्न हुआ था। 

JUN 13, 2022 08:31 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - ओरिजिनल मार्कशीट यहां

ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के 1 से दो हफ्ते के भीतर बोर्ड द्वारा संबंधित स्कूल में छात्रों की मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्रों को स्कूल से अपनी मार्कशीट कलेक्ट करना होगा। इस बीच यदि आप 11वीं कक्षा में किसी दूसरे स्कूल में अपना दाखिला करवाना चाहते हैं, तो इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से करवा सकेंगे। यह हर जगह मान्य होगा। 

JUN 13, 2022 08:29 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - खत्म हुआ इंतजार

राजस्थान बोर्ड 12वीं और 5वीं, 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र लगातार आंख गड़ाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। कुछ ही देर बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 13, 2022 07:42 IST

RBSE 10th result 2022 Live - थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस की तैयारियां शुरू

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं, कुछ ही देर में प्रेस कांफ्रेंस के लिए बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। ध्यान रहे ठीक 3 बजे बी.डी कल्ला रिजल्ट की घोषणा कर देंगे। इसके तुरंत बाद rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। 

JUN 13, 2022 07:12 IST

RBSE 10th result 2022 Live - बी.डी कल्ला करेंगे रिजल्ट की घोषणा

आरबीएसई 12वीं और 5वीं, 8वीं के रिजल्ट के बाद10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला ही करेंगे।  बता दें ठीक 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस खत्म होने के बाद रिजल्ट का लिंक तुरंत एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

JUN 13, 2022 06:30 IST

Rbse 10th Result 2022 - प्राइवेट साइट से देखें परिणाम

छात्रों को यह भी पता होना चाहिए कि आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान आरबीएसई 10वीं 2022 के परिणाम निजी वेबसाइटों जैसे indiaresults.com, examresults.net पर भी उपलब्ध होंगे। यदि आधिकारिक साइट हैंग होती है तो आप इन साइट्स की मदद से भी आरबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2022 देख सकेंगे।

JUN 13, 2022 06:30 IST

Rajasthan 10th Result 2022 - इस आधिकारिक साइट पर नहीं आएगा रिजल्ट

कुछ मीडिया हाउसेस के ​अनुसार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान rajresults.nic.in पर भी रिजल्ट जारी करेगा, लेकिन बता दें, ऐसा नहीं है और रिजल्ट को केवल rajeduboard.rajasthan.gov.in से ही देखा जा सकेगा। इसके लिए क्रेडिंशियल के रूप में केवल रोल नंबर की जरूरत है, जो कि आपको प्रवेशपत्र से मिल जाएगा।

JUN 13, 2022 06:30 IST

Rbse 10th Result 2022 - बोर्ड सचिव ने कहा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा के लिए 10,36,626 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इन सभी का इंतजार आज दोपहर 3 बजे खत्म हो जाएगा, रिजल्ट देखने के लिए परीक्षार्थियों को rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाने की जरूरत है। हालांकि इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।