LIVE

Sarkari Naukri Result 2022 : सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, 10वीं 12वीं पास करें आवेदन

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 16, 2022, 11:51 IST

Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022 सरकारी नौकरी 2022 से जुड़ी सभी खबरों को यहां से जान सकेंगे। इस पेज पर प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट जैसे नए नए नोटिफिकेशन, एडमिड कार्ड, आंसर की व रिजल्ट को कवर किया जाता है। चाहें 10वीं पास हो या पोस्ट ग्रेजुएट या फिर 8वीं, सभी के लिए सरकारी विभागों में निकलने वाली नौकरी के लिए यहां अपडेट दिया जाता है। इसके अलावा यहां हिंदी भाषी राज्यों ने निकलने वाली खबरों को प्राथमिकता दी जाती है।

Sarkari Naukri Result 2022 : सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, 10वीं 12वीं पास करें आवेदन
Photo Credit: i-stock

Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022 Notification : सरकारी नौकरी पाने वालों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है। बताते चलें, किसी भी समय यूजीसी नेट परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड, यूपीटेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, सीटेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का कटऑफ और रिजल्ट जारी हो सकता है। रेलवे सेक्टर में जॉब की बात करें, तो आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी हो जाएगा। बैंकिंग सेक्टर में RBI Grade B Phase 2 के लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला है जबकि जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2022 भी जारी होने वाला है।

Sarkari Naukri Today LIVE: Check here all Latest Government Jobs Notification, Vacancy details, board results

पुलिस जॉब की बात करें तो 2021 नोटिफिकेशन के तहत यूपी एसआई का ​फाइनल रिजल्ट आ चुका है। जबकि इस वर्ष के लिए जल्द ही विज्ञप्ति जारी होने वाली है, दूसरी तरफ एमपी कांस्टेबल भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट जारी होने वाला है।

UP Board 10th 12th Result 2022 LIVE | JAC 10th 12th Result 2022 LIVE

JUN 16, 2022 11:51 IST

Sarkari Result 2022 Live - शैक्षणिक योग्यता

दिल्ली विश्वविद्यालय के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीरण होना चाहिए। साथ ही यूजीसी नेट पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

JUN 16, 2022 11:29 IST

Sarkari Result 2022 - असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

दिल्ली विश्वविद्यालय में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। डीयू के कॉलेजों में असिस्टेंट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से डीयू के विभिन्न कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 16, 2022 11:12 IST

Sarkari Result 2022 Live - यूपीपीसीएल के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। यूपीपीसीएल ने अपने यहां पर कैंप असिस्टेंट और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से यूपीपीसीएल के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 16, 2022 10:26 IST

Sarkari Result 2022 Live - शिक्षक के पदों पर भर्ती

राजस्थान सरकार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपने यहां पर शिक्षक के 417 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से शिक्षक के कुल 417 पदों पर भर्ती किया जाएगा, जिसमें हिंदी के 56 पद, संस्कृत के 91 पद, इंग्लिश के 21 पद, गणित के 47 पद, विज्ञन के 82 पद, सोशल साइंस के 120 पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 16, 2022 09:28 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी बोर्ड के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड 16 से 18 जून के बीच 10वीं 12वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट से संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

JUN 16, 2022 08:52 IST

Sarkari Result 2022 Live - आवेदन प्रक्रिया

इस योजना का उद्देश्य 17.5 से 21 वर्ष तक के युवाओं को सशस्त्र सेनाओं में शामिल करना है। ध्यान रहे यहां पर कैटेगरी वाइज शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। जल सेना, थल सेना और नौसेना में इस सा 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जानी है। अग्निवीरों को ज्वाइनिंग के बाद 4.76 लाख रुपये वार्षिक भत्ता मिलेगा।

JUN 16, 2022 08:17 IST

Sarkari Result 2022 - भारतीय सेना में नौकरी का शानदार मौका

भारतीय सेना में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना की औपचारिक घोषणा की है। इसके माध्यम भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय थल सेना में चार वर्ष के लिए भर्ती की जाएगी। यहां भर्ती होने वाले सैनिकों को अग्निवीर कहा जाएगा। ध्यान रहे उम्मीदवारों की भर्ती ऑल इंडिया मेरिट के हिसाब से की जाएगी। 

JUN 16, 2022 07:54 IST

UP Board Result 2022 - टीजीटी व पीजीटी के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रदेश में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी व पीजीटी के पदों पर भर्ती निकारी है, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से टीजीटी व पीजीटी के रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 16, 2022 06:46 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बता दें जल्द ही बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश से साफ हो गया कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तैयरी में है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। 

JUN 16, 2022 06:23 IST

Sarkari Result 2022 Live - यहां देखें सबसे पहले नोटिफिकेशन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। इस हफ्ते राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक बंपर भर्ती निकलने वाली है। ऐसे में भर्ती से संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जानने के लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें। यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा। 

JUN 16, 2022 00:21 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: दिल्ली एम्स के फैकल्टी पदों पर भर्ती

एम्स दिल्ली की ओर से फैकल्टी पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं और इन भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार एम्स दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in की मदद से 30 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 15, 2022 23:40 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: UPPCL ने जारी किया एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से कैंप असिस्टेंट भर्ती और सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए आयोजित किए जाने वाले स्किल टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है।

JUN 15, 2022 23:10 IST

Sarkari Naukri Live: डीयू में भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

नीचे बताई दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज की भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 55 प्रतिशत अंकों के साथ में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ में आवेदक के पास में यूजीसी या सीएसआईआर नेट की योग्यता भी होनी चाहिए।

JUN 15, 2022 22:50 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: असम राइफल्स भर्ती की चयन प्रक्रिया

असम राइफल्स भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट (कौशल) परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के संबंध में तमाम अन्य जानकारी को आप नीचे दिए गए अपडेट्स के माध्यम से देख सकते हैं।

JUN 15, 2022 22:06 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: असम राइफल्स भर्ती की आवेदन फीस

असम राइफल्स की ओर से निकाले गए ग्रुप बी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 200 रुपये की फीस चुकानी होगी। इसके अलावा ग्रुप सी पदों उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये की आवेदन फीस का ऑफलाइन भुगतान भी करना होगा।

JUN 15, 2022 21:25 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: असम राइफल्स के लिए कौन कर सकता है अप्लाई

असम राइफल्स के उम्मीदवारों के पास 10वीं और 12वीं पास सहित अन्य योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा कुछ पदों पर के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएट की डिग्री होनी ही चाहिए।

JUN 15, 2022 20:43 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: कई पदों पर होनी है भर्ती

असम राइफल्स के भर्ती अभियान के अनुसार कुल मिलाकर 1380 खाली पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार राइफलमैन, हवलदार, वारंट अफसर और नायब सूबेदार के पदों के लिए 20 जुलाई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

JUN 15, 2022 20:16 IST

Sarkari Job 2022: डीयू के इतने पदों पर होगी भर्ती

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से जारी की गई रिक्त पदों की कुल संख्या 148 निर्धारित की गई है।

JUN 15, 2022 19:41 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: 10वीं और 12वीं पास के लिए असम राइफल्स में मौका

असम राइफल्स की ओर से ट्रेड्समैन और टेक्निकल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती को लेकर इच्छुक उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in की मदद से जाकर आवेदन कर सकते हैं।

JUN 15, 2022 19:12 IST

Sarkari Naukri 2022 LIve: इस डेट तक कर दें अपने आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 11 जून, 2022 से हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन पूरा कर लें। आवेदन प्रक्रिया 21 दिनों तक जारी रहेगी।

JUN 15, 2022 18:41 IST

Sarkari Naukri 2022: डीयू भर्ती के लिए आवेदन का तरीका

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से निकली भर्ती के लिए जो उम्मीदवार इस भर्ती के अंदर शामिल होने के इच्छुक हैं, वह दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in की मदद से भर्ती नोटिफिकेशन चेक करके अप्लाई कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार colrec.du.ac.in और ramjas.du.ac.in को विजिट कर सकते हैं।

JUN 15, 2022 18:08 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली है बंपर वैकेंसी

डीयू यानी दिल्ली विश्नविद्यालय की ओर से असिस्टेंट यानी सहायक प्रोफेसर के खाली पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। यह रिक्रूटमेंट की मदद से विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज के लिए भर्ती की जानी है। इस डीयू कॉलेज वैकेंसी पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

JUN 15, 2022 17:43 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: योग्यता और आयु सीमा

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती के तहत ट्रेड्समैन के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की लास्ट डेट के अनुसार अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार के लिए ऊपरी आयु सीमा 28 साल है।

JUN 15, 2022 17:18 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: सरकारी वैकेंसी का विवरण

फिटर- 12 पद
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक- 11 पद
मशीनिस्ट- 10 पद
टर्नर- 4 पद
इलेक्ट्रीशियन- 3 पद

JUN 15, 2022 17:01 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में निकली नौकरी

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड्समैन पदों की भर्ती निकली है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ईसीआईएल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के लिए 25 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

JUN 15, 2022 16:23 IST

Sarkari Result 2022 Today - NIOS के पदों पर भर्ती

नेशनल स्कूल ऑफ ओपन स्कूलिंग के 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। एनआईओएस ने अप्रैल में आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 15, 2022 15:57 IST

HBSE Result 2022 Live - हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JUN 15, 2022 15:25 IST

Sarkari Result 2022 Today - ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग के पदों पर भर्ती

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोद ने सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर और सीनियर स्टोर इंस्पेक्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर व सीनियर स्टोर इंस्पेक्टर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

JUN 15, 2022 15:07 IST

Sarkari Result 2022 Live - हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज यानी 15 जून 2022 को शाम तक 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

JUN 15, 2022 14:09 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड नोटिफिकेशन जल्द

यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज शाम तक रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट से संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

JUN 15, 2022 13:33 IST

Sarkari Result 2022 - कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

10वीं 12वीं पास भारत तिब्बत सीमा बल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। इडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स ने कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की रिक्तियों को भरा जाएगा।

JUN 15, 2022 13:09 IST

UP Board Result 2022 Live - आर्किटेक्ट व सिविल इंजीनियर के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ने राज्य के ग्राम पंचायतों में आर्किटेक्ट और सिविल इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आर्किटेक्ट व सिविल इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

JUN 15, 2022 12:45 IST

Sarkari Result 2022 Live - यूपी टीजीटी के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक सिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने यूपी टीजीटी व पीजीटी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से यूपी के सरकारी स्कूलों में टीजीटी व पीजीटी के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

JUN 15, 2022 12:00 IST

Sarkari Result 2022 Live - यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए अच्छी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) किसी भी वक्त 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिजल्ट को लेकर अपने बयान में डेट व समय साफ कर दिया है। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले व बाद में छात्रों को जरूर सूचित करें।

JUN 15, 2022 11:29 IST

Sarkari Result 2022 Live - केरल बोर्ड एसएसएलसी का रिजल्ट आज

केरल बोर्ड एसएसएलसी के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन आज यानी 15 जून 2022 को दोपहर 3 बजे एसएसएलसी का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छत्र केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट kbpe.org.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUN 15, 2022 10:52 IST

Sarkari Result 2022 - यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022

यूपी बोर्ड 10वीं12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। इसके लिए हमारे इस ब्लॉग पर और आधिकारिक साइट पर नजर बनाए रखें। 

JUN 15, 2022 10:25 IST

Sarkari Result 2022 Today - महत्वपूर्ण जानकारी

ध्यान रहे नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस परीक्षा को क्वालीफाई किए बिना उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में शिक्षक के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आपको बता दें सीबीएसई साल में दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। जुलाई सत्र के लिए मार्च में ्अधिसूचना जारी की जाती है। हालांकि इस बार नोटिफिकेशन में देरी हो रही है।

JUN 15, 2022 09:40 IST

Sarkari Result 2022 Today - सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन

सीटीईटी परीक्षा के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) इस हफ्ते के अंत तक केंद्रीय पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

JUN 15, 2022 09:29 IST

Sarkari Result 2022 Live : महत्वपूर्ण जानकारी

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इस हफ्ते बैंक, पुलिस व डिफेंस समेत कई विभागो में बंपर भर्ती निकली है। ऐसे में आवेदन, शैक्षणिक योग्यता व चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें। 

JUN 15, 2022 08:50 IST

Sarkari Result Today - NIOS ने जारी किए 10वीं 12वीं परीक्षा के परिणाम

National Institute of Open Schooling (NIOS) ने कक्षा 10 वीं, 12 वीं के परिणाम 2022 को आज - 15 जून, 2022 को घोषित कर दिया है। जो छात्र अप्रैल में अपनी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने एनआईओएस कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा परिणाम 2022 को nios.ac पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

JUN 15, 2022 08:23 IST

Sarkari Result Live - इंस्ट्रक्टर व इंस्पेक्टर के लिए आया अपडेट

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर / सीनियर स्टोर इंस्पेक्टर पद के लिए मेन्स एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को उपयोगकर्ता नाम / मोबाइल नंबर / ईमेल और पासवर्ड सहित अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालना होगा।

JUN 15, 2022 07:52 IST

Sarkari Result 2022 - भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड में नौकरी

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (Bharat Heavy Electrical Limited), हरिद्वार ने विभिन्न ट्रेडों में 184 ट्रेड अपरेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। उम्मीदवार ट्रेड अपरेंटिस पदों के लिए 21 जून 2022 से पहले आवेदन कर सकते हैं। भेल 06 अगस्त 2022 को लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।

JUN 15, 2022 07:34 IST

Sarkari Result Today - पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट

कार्यालय अध्यक्ष, राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने असम पुलिस में भर्ती के लिए 24 अप्रैल 2022 को आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की है। परीक्षा में कुल 3240 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। सभी योग्य उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) के लिए उपस्थित होना होगा।

JUN 15, 2022 06:55 IST

Sarkari Result 2022 - RSMSSB ने जारी किया इस परीक्षा के लिए आंसर की

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पशुधन सहायक या सहायक (पशुधन सहायक) पदों के लिए 04 जून 2022 को आयोजित परीक्षा के मास्टर प्रश्न पत्र के साथ उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है। साथ ही, बोर्ड 16 जून 2022 से आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in और rsmssb.gov.in पर उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां आमंत्रित कर रहा है।

JUN 15, 2022 06:24 IST

Sarkari Result Live - भारतीय खाद्य निगम में नौकरी

भारतीय खाद्य निगम (FCI) जल्द ही चौकीदार के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। FCI 03 जुलाई 2022 (रविवार) को लिखित परीक्षा आयोजित कर रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट fciharyana-watch-ward.in को देखते रहें।

JUN 15, 2022 00:04 IST

Sarkari Result Live 2022 - संघ लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग ने सहायक कार्यकारी अभियंता और अन्य पदों पर आवेदन के लिए  आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2022 तक है।

JUN 14, 2022 23:37 IST

Sarkari Result Live 2022 - जानिए क्‍या होनी चाहिए योग्‍यता

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। उम्‍मीदवार की आयु 62 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

JUN 14, 2022 22:35 IST

Sarkari Result Live 2022 - AAI ने निकाली वैकेंसी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने 400 पदों के लिए जूनियर एक्जीक्यूटिव एयर ट्रैफिक कंट्रोल भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 15 जून 2022 से शुरू होकर 14 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन चलेगी। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 

JUN 14, 2022 21:33 IST

Sarkari Result Live 2022 - स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए वैकेंसी

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून निर्धारित की गई है।  चयनित उम्मीदवारों को 4.50 लाख रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। 

JUN 14, 2022 20:34 IST

Sarkari Result Live 2022 - जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड बी के 294 पदों पर भर्ती की जाएगी। आरबीआई ग्रेड बी एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 25 जून 2022 तक उपलब्ध रहेगी। डमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं होगी। 

JUN 14, 2022 19:24 IST

Sarkari Result Live 2022 - आरबीएआई ने जारी किए एडमिट कार्ड

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा  का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में फेज में कामयाब हुए आवेदक इसमें शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

JUN 14, 2022 18:32 IST

Sarkari Result Live 2022 - 10वीं पास के लिए निकली भर्ती

राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला ने तकनीशियन (I ) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अभ्यर्थी 3 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अप्‍लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nplindia.org पर जाना होगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए।

JUN 14, 2022 18:24 IST

Sarkari Result Live 2022 - इन पदों पर होगी भर्ती

सीनियर असिस्टेंट – 128 पद
प्रधान कार्यालय – 21 पद
अधीनस्थ कार्यालय – 61 पद
जल आपूर्ति और स्वच्छता – 13 पद
लोक निर्माण – 78 पद
गृह मामले और न्याय – 1 पद
उत्पाद शुल्क और कराधान – 12 पद
ग्रामीण विकास एवं पंचायत – 4 पद
राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन (वित्तीय आयुक्त सचिवालय) -8 पद

JUN 14, 2022 17:46 IST

Sarkari Result Live 2022 - सीनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

पंजाब लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में सीनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in के जरिए 5 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 198 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत ग्रेजुएशन पास आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 14, 2022 16:53 IST

Sarkari Result Live 2022 - रामजस कॉलेज ने निकाली भर्ती

रामजस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर है। विज्ञापन 11 जून को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में colrec.du.ac.in पर जमा कर सकते हैं।

JUN 14, 2022 15:58 IST

Sarkari Result Live 2022 - एसआई परीक्षा का परिणाम जारी

राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड असम ने असम पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (यूबी) और कमांडो बटालियन में सब-इंस्पेक्टर (एबी) के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपनी चयन स्थिति की जांच करने के लिए slprbassam.in पर जा सकते हैं। परीक्षा 24 अप्रैल को आयोजित की गई थी। 

JUN 14, 2022 15:15 IST

Sarkari Result Live 2022 - जारी होने जा रहा इस परीक्षा का रिजल्ट

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) शुक्रवार, 17 जून, 2022 को WBJEE 2022 परिणाम घोषित करेगा। एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - wbjeeb.nic.in और wbjeeb.in के माध्यम से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार WBJEE 2022 रैंक कार्ड 17 जून, 2022 को शाम 4:00 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे।

JUN 14, 2022 14:56 IST

Sarkari Result 2022 - असम पुलिस एसआई परिणाम 2022 जारी

राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड असम द्वारा असम पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (यूबी) और कमांडो बटालियन में सब-इंस्पेक्टर (एबी) के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

JUN 14, 2022 14:28 IST

Sarkari Result 2022 - खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ग्रुप बी के पदों पर आया अपडेट

त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (टीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ग्रुप बी के पद के लिए साक्षात्कार अनुसूची जारी की है। आयोग 27 जून 2022 से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ग्रुप बी पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा।

JUN 14, 2022 13:59 IST

Sarkari Result Live - NABARD में नौकरी

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने अपने प्रधान कार्यालय, मुंबई में अनुबंध के आधार पर विशेषज्ञ अधिकारियों की नियुक्ति के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। उम्मीदवारों को 14 जून 2022 से 30 जून 2022 के बीच नाबार्ड की वेबसाइट www.nabard.org पर ऑनलाइन आवेदन जमा करना आवश्यक है।
 

JUN 14, 2022 13:29 IST

Sarkari Result Live - पंजाब लोक सेवा आयोग का नया अपडेट जारी

पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) स्कूल शिक्षा विभाग, जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग, अभियोजन और मुकदमा विभाग, ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग, विभाग जैसे विभिन्न विभागों में वरिष्ठ सहायक के पद के लिए 198 रिक्तियों को भर रहा है। 13 जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा।

JUN 14, 2022 12:49 IST

Sarkari Result 2022 - पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट

राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड असम ने असम पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (यूबी) और कमांडो बटालियन में सब-इंस्पेक्टर (एबी) के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपनी चयन स्थिति की जांच करने के लिए slprbassam.in पर जा सकते हैं।

JUN 14, 2022 12:34 IST

Sarkari Result Live - जेईई: पहले सत्र के लिए प्रवेश पत्र

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2022 के पहले सत्र के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जेईई मेन 2022 हॉल टिकट 15 जून, 2022 को जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद इंजीनियरिंग के इच्छुक उम्मीदवार अपना जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट -jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

JUN 14, 2022 12:01 IST

Sarkari Result Today - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया अपडेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (The National Testing Agency) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट, JIPMAT-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। नए अपडेट के अनुसार, उम्मीदवार जिपमैट 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in के माध्यम से 15 जून, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

JUN 14, 2022 11:35 IST

Sarkari Result 2022 - बैंक में आई नौकरी

नार्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ब्रांच हेड असिस्टेंट और ब्रांच हेड सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट nesfb.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

JUN 14, 2022 10:55 IST

Sarkari Result Live - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का आया नया अपडेट

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी अधिकारी और अग्निशमन अधिकारी के पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी किया है। आयोग 23 जून 2022 को उपरोक्त पद के लिए दस्तावेज सत्यापन आयोजित करेगा।

JUN 14, 2022 10:43 IST

Sarkari Result Today - केरल राज्य में 10वीं के परिणाम कल?

केरल शिक्षा भवन 15 जून, 2022 को केरल राज्य में 10 का परिणाम 2022 जारी कर सकता है। सूत्रों से पता चला है कि, “एसएसएलसी, कक्षा 10 परीक्षा परिणाम 2022 की घोषणा 15 जून को की जाएगी। रिजल्ट जारी होते ही या कंफर्म होते ही यहां सबसेस तेज जानकारी दी जाएगी।

JUN 14, 2022 09:55 IST

Sarkari Result 2022 - यूनिवर्सिटी में नौकरी

उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवारों को प्रोजेक्ट असिस्टेंट, और प्रोजेक्ट एसोसिएट- I और II के पद के लिए काम पर रखा जाएगा। चयनित उम्मीदवार डीबीटी, नई दिल्ली द्वारा वित्त पोषित डीबीटी-बिल्डर कार्यक्रम में काम करेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 जून, 2022 है।

JUN 14, 2022 08:49 IST

Sarkari Naukri Live - पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे भर्ती 2022

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, एनएफआर रेलवे भर्ती सेल, आरआरसी ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है जिसमें बताया गया है कि विभिन्न अपरेंटिस पद खुल गए हैं। आवेदक 30 जून, 2022 तक या उससे पहले एनएफआर की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 14, 2022 07:52 IST

Sarkari Result Live - जल्द आएगा जेईई मेन्स एडमिट कार्ड

सत्र 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2022 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए 20 जून से सत्र 1 की परीक्षा शुरू करेगी और उम्मीदवारों के लिए जल्द ही हॉल टिकट जारी करेगी। बता दें, जेईई मेन 2022 सत्र 2 का पंजीकरण वर्तमान में चल रहा है।

JUN 14, 2022 07:52 IST

Sarkari Result Live - एम्स में नौकरी का मौका

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences), जोधपुर ने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर / अतिरिक्त प्रोफेसर / एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर सहित विभिन्न संकाय पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 11 जुलाई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
 

JUN 14, 2022 07:52 IST

Sarkari Result Live - संघ लोक सेवा आयोग अपडेट जारी

संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने वैज्ञानिक अधिकारी, सहायक खनन भूविज्ञानी और सहायक कार्यकारी अभियंता (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।