Sarkari Naukri: सेना में 4 साल के लिए भर्ती होंगे युवा, तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर भर्ती
सरकारी नौकरी 2022 की हर लेटेस्ट न्यूज जैसे ताजा नोटिफिकेशन, आंसर की, एडमिट कार्ड, कटऑफ और रिजल्ट अपडेट्स आने के बाद यहां डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं। यूपीएससी, एसएससी, यूपीपीएससी सहित अन्य आयोग, रेलवे भर्ती, बैंकिंग भर्ती, खेल, डिफेंस और एजुकेशन सेक्टर की भर्तियों को प्राथमिकता मिलेगी। इसके अलावा मेडिकल क्षेत्र संबंधी सरकारी जॉब्स में भी अपडेट्स साझा किया जाता है।

सरकारी नौकरी कैसे पाएं? सरकारी नौकरी कहां निकली है? अगर आपके मन में भी कुछ ऐसे ही सवाल रहते हैं और आप भी सरकारी जॉब्स के बारे में लगातार ताजा अपडेट्स को जानना चाहते हैं तो यहां पर हम आपके लिए एक पेज लेकर आए हैं जहां पर आप ताजा सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन के अलावा सरकारी जॉब्स रिजल्ट के अपडेट भी पा सकते हैं। गौरतलब है कि एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट, एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट, PSC 67th Combined Prelims result, एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट का उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके अपडेट्स हम आपके साथ यहां शेयर करेंगे।
इतना ही नहीं लेवल 2, 3 और 5 के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिसकी जानकारी आपको यहां समय दर समय दी जाएगी। साथ ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की शुरुआत भी हो रही है और सीटेट व यूपीटेट परीक्षा को लेकर भी नोटिफिकेशन जारी होने बाकी हैं, इसके अतिरिक्त यूजीसी नेट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड रिलीज का भी इंतजार है। एसएससी सीएचएसएल 2022, एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा से जुड़े ताजा अपडेट्स भी हम यहां साझा करते रहेंगे। पुलिस रिक्रूटमेंट के लिए इस समय कई राज्यों में एसआई भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है और इस बीच यूपी एसआई भर्ती सबसे ज्यादा ट्रेडिंग है, जिसमें पीईटी एग्जाम हो जाने के बाद उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट का इंतजार है।
UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link | RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Direct Link
Sarkari Naukri 2022 Live: तकनीशियन अपरेंटिस के लिए नौकरी
वेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (WBPDCL) ने तकनीशियन अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डब्ल्यूबीपीडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट wbpdcl.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSC Recruitment 2022- यूपीएससी ने निकाली बंपर भर्ती
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए संघ लोकसेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और अन्य पर रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है।
Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जल्द
सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। ध्यान रहे नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्र सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - बीसी सखी के पदों पर भर्ती
योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद एक के बाद एक चौंकाने वाला निर्णय लेना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक के बाद ग्रामीण बैकिंग कॉरेस्पॉडेंट के पदों पर हजारों की संख्या में भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पंचायत स्तर पर बीसी सखी के पदों पर भर्ती की जाएगी।
सेना में 4 साल के लिए भर्ती होंगे युवा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अग्निपथ योजना का ऐलान कर दिया जिसके तहत 4 साल के लिए सेना में युवा भर्ती हो सकेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि 'अग्निपथ' के जरिए सेना का प्रोफाइल युवा बनाया जाएगा। इस योजना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 'अग्निवीरों' के लिए सेवा के बाद अच्छी पेंशन व अन्य सुविधाएं नियमित सेना कर्मियों की तरह रखी गई हैं।
यूपी पुलिस में जल्द होगी 40000 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही 40000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ट्वीट के माध्यम से दी। सुरेश खन्ना ने ट्वीट करते हुए लिखा- यूपी पुलिस में में जल्द होगी 40000 पदों पर भर्ती, चयन बोर्ड को मिला अधियाचन।
'स्वयं' के जरिए पाठ्यक्रम पूरा कर रहे हैं पीएचडी
भारत एक युवा देश है और फिलहाल देश में करीब 30 करोड़ छात्र हैं। यह छात्र लाखों स्कूल, कॉलेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों से जुड़े हैं। बड़ी बात यह है कि इनमें से अब करोड़ों छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्वयं पोर्टल पर खुद को पंजीकृत किया है। यह पहली बार है जब कि साल के शुरूआती 5 महीनों में ही लगभग 2.72 करोड़ छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। इनमें से कई छात्र अपने नियमित पाठ्यक्रमों का 40 प्रतिशत ऑनलाइन क्रेडिट पूरा कर रहे हैं। वहीं इनमें ऐसे युवा, प्रोफेशनल एवं ग्रहणियां भी शामिल है जो अपने कौशल को अगले स्तर तक ले जाने के लिए 'स्वयं' से जुड़े हैं।
15,000 'पीएम श्री' स्कूल स्थापित करने की योजना
देश में 15,000 पीएम श्री स्कूल स्थापित किए जाने की योजना है। यह स्कूल देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आगे बढ़ाने में सहयोगी होंगे। इन स्कूलों के माध्यम से वंचित छात्रों समेत लड़कियों की स्कूली शिक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इस योजना के तहत ने देश के हर एक ब्लॉक में पीएम श्री स्कूल खोलने की योजना बना रहा है। इस बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की युवा शक्ति न्यू इंडिया का आधारस्तंभ है और बीते आठ वर्षो में हमने इसे सशक्त करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। नई शिक्षा नीति हो या आईआईटी और आईआईएम का विस्तार, नए स्टार्ट-अप्स और यूनिकॉर्न से लेकर खेलो इंडिया केंद्र तक, इन सबके साथ युवाओं के लिए हर जरूरी पहल की गई है।
यूपी के सात विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन उद्यमिता प्रशिक्षण
भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद द्वारा प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों के छात्रों को उद्यमिता से जोड़ने व स्वरोजगार हेतु प्ररित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की है। ईडीआईआई के उत्तर क्षेत्रीय प्रभारी डॉ अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि उद्यमिता को बढावा देने को ईडीआईआई ने कई विश्वविद्यालय के साथ एमओयू किया है। अब इन्हीं विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर, मदन मोहन प्रद्योगिकी विवि गोरखपुर, वीर बहादुर सिंह विवि, जौनपुर, महायोगी गोरखनाथ विवि गोरखपुर, दीन दयाल उपाध्याय विवि गोरखपुर और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विवि लखनऊ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन विश्वविद्यालयों से लगभग 3000 छात्रों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बनने को आवेदन किया था। 08 जून को इस कर्यक्रम का पहला बैच प्रारंभ हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह 02 घंटे चल रहा है। जिसमे उद्यमिता से जुड़े हुए लोग ही व्याख्यान दे रहे हैं।
दिल्ली विकास प्राधिकरण में भर्ती
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप), जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिक / मैक) बी, प्रोग्रामर, जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा) के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल पदों की संख्या 279 है। इच्छुक आवेदक dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
डेढ़ साल के अंदर मिलेंगी 10 लाख नौकरियां
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट में बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार द्वारा अगले 1.5 वर्षों में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए।
UP TGT PGT Recruitment
UP TGT PGT Recruitment के तहत भर्ती अधिसूचना में टीजीटी पद के लिए 3,539 रिक्तियों और पीजीटी के लिए 624 पदों का उल्लेख है।इनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट -www.upsessb.org पर जाकर अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
BSF में बंपर भर्ती
सीमा सुरक्षा बल यानी की BSF ने ग्रुप बी के तहत सब इंस्पेक्टर वर्कशॉप विंग के लिए बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
Sarkari Jobs Result 2022 Live Updates: BECIL में भर्ती
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) यानी बेसिल ने लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 जून से पहले आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में नौकरी
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने 400 जूनियर कार्यकारी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। स्नातक उम्मीदवार 14 जुलाई 2022 तक या उससे पहले www.aai.aerocandidates से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जून 2022 से शुरू होगी।
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों की भर्ती
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB), प्रयागराज ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT), और स्नातकोत्तर शिक्षकों (PGT) की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट -www.upsessb.org पर जाकर अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result Today - जेईटी प्रवेश पत्र जारी
राजस्थान संयुक्त रोजगार परीक्षा, जेईटी प्रवेश पत्र 2022 आधिकारिक वेबसाइट-jetauj2022.com पर जारी किया गया है। राजस्थान जेईटी 2022 परीक्षा रविवार, 19 जून को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.jetauj2022.com पर जा सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जल्द
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) 17 जून, 2022 को WBJEE 2022 के परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने WBJEE 2022 परिणाम wbjeeb.nic.in पर देख सकेंगे। WBJEE 2022 परीक्षा 30 अप्रैल, 2022 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परिणाम देखने के लिए, छात्रों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा।
Sarkari Result Live - दिल्ली विकास प्राधिकरण में नौकरी
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने सहायक निदेशक (लैंडस्केप), कनिष्ठ अभियंता (सिविल), कनिष्ठ अभियंता (चुनाव/मेक) बी, प्रोग्रामर, कनिष्ठ अनुवादक (राजभाषा) बी और योजना सहायक जैसे विभिन्न रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को dda.gov.in पर 10 जुलाई 2022 से पहले ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है।
Sarkari Result 2022 - सीमा सुरक्षा बल ज्वॉइन करने का मौका
सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) ने ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' में विभिन्न लड़ाकू (non gazetted) पदों के लिए एक ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी किया है। उम्मीदवार rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा
Sarkari Result Today - आ गई राज्य वन प्रारंभिक परीक्षा तिथि
Madhya Pradesh Public Service Commission 346 रिक्तियों की भर्ती के लिए 19 जून 2022 को एमपीपीएससी राज्य सेवा और राज्य वन प्रारंभिक परीक्षा 2021 आयोजित करेगा, जिसमें से राज्य सेवाओं के तहत 283 रिक्तियां और राज्य वन सेवाओं के तहत 63 रिक्तियां हैं। प्रारंभिक परीक्षा के लिए एमपीपीएससी एडमिट कार्ड 2021 10 जून 2022 से डाउनलोड के लिए जारी कर दिया गया है।
Sarkari Result Live - केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का नया अपडेट
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) ने हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल पदों की भर्ती के लिए PST / दस्तावेजीकरण के पुन: संचालन यानी रिकंडक्ट के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, Head Constable Ministerial री-एग्जाम 13 जुलाई से 05 अगस्त 2022 तक उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिन्होंने पहले PST / डॉक्यूमेंटेशन में क्वालीफाई किया था। प्रभावित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 18 जून 2022 को अपलोड किए जाएंगे।
Sarkari Result 2022 - डीआरडीओ ने निकाली वैकेंसी
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेंटर (DRDO-RAC) ने साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली। इच्छुक अभ्यर्थी आरएसी की ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डीआरडी भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट 28 जून 2022 है।
Sarkari Result 2022 - असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती
दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म निर्धारित फॉर्मेंट में colrec.du.ac.in पर जमा कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए 104 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके तहत कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, होम साइंस, म्यूजिक, फिलॉसफी, फिजिकल एजुकेशन, पॉलिटिकल साइंस, पंजाबी, साइकोलॉजी, संस्कृत, सोशियोलॉजी, EVS विषयों के लिए भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result 2022 - ARO स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) पदों पर भर्ती के लिए स्किल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 14 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result 2022 - अप्रेंटिस के लिए जरूरी योग्यता
ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए 30 पद और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 30 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ग्रैजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास AICTE द्वारा प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - वायु सेना में नौकरी का मौका
भारतीय वायु सेना (IAF) ने ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में फ्लाइंग ब्रांच एंड परमानेंट कमीशन (पीसी) और शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है।
Sarkari Result 2022 - टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर भर्ती
पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (WBPDCL) ने टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpdcl.co.in पर 27 जून 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result 2022 - टेक्नीशियन पदों के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी
इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट (IARI), इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) ने टेक्नीशियन पदों के लिए आयोजित हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग गया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। लिखित परीक्षा 28 फरवरी और 2 मार्च से 4 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी।
Sarkari Result 2022 - इन पदों पर की जाएगी भर्ती
यूपीएससी भर्ती प्रक्रिया के जरिए साइंटिफिक ऑफिसर के 1 पद, असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट के 21 पद और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी। साइंटिफिक ऑफिसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 8, असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट को लेवल 7 और अन्य पदों के लिए लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी।
Sarkari Result 2022 - साइंटिफिक ऑफिसर समेत अन्य पदों पर भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साइंटिफिक ऑफिसर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 30 जून 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 24 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result 2022 - जानिए आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
इन पदों के लिए अभ्यर्थी की उम्र 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के जरिए किया जाएगा। सुरक्षा गार्ड के पदों पर पर अप्लाई करने के लिए आवेदकों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
Sarkari Result 2022 - सुरक्षा गार्ड के पद के लिए भर्ती
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट iob.in के जरिए 15 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 20 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अप्लाई करने के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
Sarkari Result 2022 - ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी का मौका
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से निकाली गई पंचायत सचिव की नौकरी के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों का चयन मेरिट के जरिए किया जाएगा। मेरिट लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी।
Sarkari Result 2022 - राजस्थान बोर्ड ने जारी किया परिणाम
राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम 13 जून की दोपहर 3 बजे जारी कर दिया गया। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। हालांकि अभी तक आधिकारिक साइट पर इसका डायरेक्ट लिंक उपलब्ध नहीं है। साइट क्रैश होनो की वजह से परिणाम देखने में वक्त लग सकता है।
Sarkari Result 2022 - पंचायत सचिव के लिए नौकरी का मौका
पंचायचत सचिव के पदों पर भर्तियां निकली गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट jkssb.nic.in के जरिए 6 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1395 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से निकाली गई है।
Sarkari Result 2022 - एलडीसी के पदों पर मौका
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड- एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (परमाणु ऊर्जा विभाग की एक इकाई) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (WG-III) के लिए ऑनलाइन आमंत्रित किया है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - DRDO में नौकरी
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO), रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेंटर (RAC) ने साइंटिस्ट D/E और F के 56 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 28 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - यूपी के शिक्षा विभाग में नौकरी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (Uttar Pradesh Trained Graduate Teacher) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) के 4163 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। उम्मीदवार 09 जून 2022 से 03 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - दिल्ली विश्वविद्यालय भर्ती 2022
दिल्ली विश्वविद्यालय (लक्ष्मीबाई कॉलेज) ने कॉलेज के विभिन्न विभागों में 104 सहायक प्रोफेसर पदों के लिए रोजगार समाचार (11-17 जून) 2022 में अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से 21 जून, 2022 तक या रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से दो सप्ताह के भीतर, जो भी बाद में हो, तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मौसम विज्ञान
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मौसम विज्ञान (IITM), पुणे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त अनुसंधान संगठन है, इसने रोजगार समाचार (11-17 जून) 2022 में रिसर्च एसोसिएटशिप और रिसर्च फेलोशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक उम्मीदवार 27 जून 2022 या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - असम लोक सेवा आयोग
असम लोक सेवा आयोग ( Assam Public Service Commission) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक अभियंता (सिविल) के पद के लिए साक्षात्कार प्रवेश पत्र जारी किया है। आयोग 14 जून 2022 से लोक निर्माण सड़क विभाग के तहत सहायक अभियंता (सिविल) के पद के लिए साक्षात्कार के लिए साक्षात्कार आयोजित करने के लिए तैयार है।
RBSE 10th Result 2022 Live - राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज यानी 13 जून 2022 को 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी क्वालीफाई करना क्यों जरूरी
सीटेट क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय और राज्य के शिक्षक भर्ती में शामिल होने के योग्य माने जाते हैं। वहीं बिना सीटीईटी क्वालीफाई किए उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय या नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। बता दें सीबीएसई हर साल साल में दो बार जुलाई और दिसंबर में सीटीईटी परीक्षा का आयोजन करता है। जुलाई सत्र के लिए मार्च में नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। हालांकि इस वर्ष देरी हो रही है।
Sarkari result 2022 Live - CTET नोटिफिकेशन जल्द
सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। सीबीएसई आज यानी 13 जून 2022 को सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ध्यान रहे नोटिफिकेशन जारी होने के तुरंत बाद आवेदन की विंडो खोल दी जाएगी।
Sarkari Result 2022 - यूपी बोर्ड रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट के बाद यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद एक दिन के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज यानी 9 जून 2022 को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित करने जा रहा है। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - UPPSC ने निकाली बंपर भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों लिए अच्छी खबर है। UPPSC ने अपने यहां पर इंस्पेक्टर, नूमिज्मैटिक्स ऑफिसर. ज्वाइंट डायरेक्टर, प्रोफेसर कम प्रिंसिपल, मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती का आयोजन किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश लोक सेवान आयोग की रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - एसबीआई क्लर्क के पदों पर भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क भर्ती के लिए टकटकी लगाए उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जून के अंतिम सप्ताह तक क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर सकता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइट आवेदन कर सकेंगे।
UP Board Result 2022 Live - महत्वपूर्ण जानकारी
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए ये हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। इस हफ्ते राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। ऐसे में भर्ती से संबंधित लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें, यहां आपको आवेदन, शैक्षणिक योग्यता व चयन प्रक्रिया से संबंधित सारी जानकारी दी जाएगी।
Sarkari Result 2022 Live - टीजीटी व पीजीटी पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने टीजीटी व पीजीटी के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसईएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती
इंडो तिब्बत पुलिस फोर्स में सरकारी नौकरी का सपना संजोए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आईटीबीपी ने कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आईटीबीपी की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Naukri 2022 Live: बीएचयू भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने फैकल्टी पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं उनके लिए आखिरी मौका है। वे बीएचयू की आधिकारिक साइट bhu.ac.in के माध्यम से 13 जून, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 14 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: जानिए क्या होनी चाहिए योग्यता
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने थेरेपिस्ट के लिए भर्ती निकाली है। आरपीएससी भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय के साथ कक्षा 12वीं (जीव विज्ञान / गणित) या इसके समकक्ष सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से व्यावसायिक चिकित्सा में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Live: बीआरओ ने निकाली भर्ती
बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) में स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी) और मल्टी स्किल्ड वर्कर (एमएसडब्ल्यू) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 45 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 876 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: तिब्बत सीमा पुलिस ने निकाली भर्ती
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने सहायक उप निरीक्षक पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक साइट भर्ती.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 8 जून से शुरू होगी और 7 जुलाई 2022 को समाप्त होगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नौकरी
रामजस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र colrec.du.ac.in पर भेज सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 148 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: थेरेपिस्ट के पदों पर भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार 19 जून तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 24 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए निकली भर्ती
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान ने नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऐसे में आवेदक 17 जून 2022 शाम 5 बजे तक आवेदन की हार्ड कॉपी जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 60 पदों को भरा जाएगा। आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Live: 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
12वीं पास उम्मीदवार कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और ओबीसी उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क चुकाना होगा। उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतन उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 19,000 रुपए से अधिक वेतन दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022: कांस्टेबल के पद के लिए नौकरी
चंडीगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cprecruitment.in पर 27 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 39 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: जानिए योग्यता और सैलरी
इंडियन बैंक भर्ती प्रक्रिया के तहत सीनियर मैनेजर, मैनेजर, आसिस्टेंट मैनेजर और चीफ मैनेजर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चीफ मैनेजरके पदों के लिए 7 साल, सीनियर मैनेजर के लिए 5 साल और मैनेजर के पदों के लिए 3 साल का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवारों को 36,000 रुपये से लेकर 89,890 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: इंडियन बैंक भर्ती में आवेदन के लिए आखिरी मौका
इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें आवेदन के लिए चंद दिन बाकी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर विजिट करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 312 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Result 2022: मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। लिखित परीक्षा 5 मार्च और 6 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 90 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: इन पदों पर होगी भर्ती
आईबीपीएस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल पदों में ऑफिस असिस्टेंट के 4483 पद, ऑफिसर स्केल I के 2676 पद, ऑफिसर स्केल II के 839 पद, ट्रेजरी ऑफिसर के 10 पद, मार्केटिंग ऑफिसर के 6 पद, एग्रीकल्चर ऑफिसर के 12 पद और ऑफिसर स्केल III के 80 पर शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: आईबीपीएस ने निकाली बंपर भर्ती
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक में ऑफिस असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 27 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 8106 पदों पर भर्ती होगी।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: भारत सरकार ने गृह मंत्रालय में निकाली नौकरी
भारत सरकार की ओर से गृह मंत्रालय के तहत लॉ अफसर समेत अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है। इस भर्ती को लेकर उम्मीदवार 24 जून 2022 तक अपने आवेदन भेज सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: हाईकोर्ट पद भर्ती का मौका
पटना हाईकोर्ट की ओर से लॉ सहायक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। हाईकोर्ट भर्ती के लिए उम्मीदवार 23 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती
चंडीगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल के 39 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन फीस जमा करनी होगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर 27 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE Updates: यूपी विद्युत निगम में सरकारी नौकरी
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) की ओर से चीफ केमिस्ट के 5 पद, असिस्टेंट रिव्यु ऑफिसर के 9 पद, एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी के 4 पद और अकाउंट क्लर्क के 45 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: जूनियर रेजीडेंट पदों पर निकली भर्ती
जूनियर रेजीडेंट पदों के लिए उम्मीदवार 15 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज ने जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल में भर्ती
बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल की ओर से कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्दी जारी किया जाएगा। इसके साथ ही सभी उम्मीदवार तय समय के अंदर सीमा सुरक्षा बल भर्ती को लेकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: एनएफएल में टेक्नीशियन पदों पर भर्ती
एनएफएल भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार 3 जुलाई 2022 तक अपने आवेदन कर सकते हैं। नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री ने टेक्नीशियन के 79 खाली पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: भारतीय रेलवे ने निकाली नौकरी
पश्चिम रेलवे की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर 27 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर होगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपी पंचायत विभाग में निकली ये वैकेंसी
उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग की ओर से योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियर के 1875 खाली पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया है।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: आर्मी एयर डिफेंस में स्टेनोग्राफर भर्ती
आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज ने लोअर डिविजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर और लैबोरेट्री असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस सरकारी भर्ती के लिए उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: ट्रेड्समैन पदों के लिए निकली भर्ती
ईसीआईएल भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार 25 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: यूपी माइंस इंस्पेक्टर भर्ती
यूपीपीएससी की ओर से निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 4 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने माइंस इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
Sarkari Naukri Jobs 2022 Live: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी में निकली नौकरी
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के तहत निकली भर्ती में उम्मीदवारों से 11 जून से 10 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जूनियर इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
Sarkari Result 2022: आरबीआई असिस्टेंट भर्ती मेन्स परीक्षा रिजल्ट
आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से सहायक यानी असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन मेन्स परीक्षा का रिजल्ट रिलीज कर दिया गया है। यह आरबीआई रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in की मदद से उम्मीदवारों को उपलब्ध है।
Sarkari Naukri Live 2022: एम्स रायपुर में निकली नौकरी
एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर की ओर से जूनियर रेजिडेंट (गैर शैक्षणिक) / ग्रुप 'ए' पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन फॉर्मेट में एप्लिकेशन को आमंत्रित किया गया है।
Sarkari Naukri 2022: आईटीबीपी हेड कांस्टेबल की 200 से ज्यादा वैकेंसी
आईटीबीपी यानी इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की ओर से 200 से भी ज्यादा खाली पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। इन भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
