MP Board 10th, 12th Result 2022: घोषित हुए एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट, यहां करें चेक
MP Board 10th, 12th Result 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पूर्वनिर्धारित समय के अनुसार दोपहर 1 बजे नतीजे जारी हुए। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह रिजल्ट देखे जा सकते हैं।
MP Board 10th, 12th Result 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पूर्वनिर्धारित समय के अनुसार दोपहर 1 बजे नतीजे जारी हुए। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है। स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री इन्दर सिंह परमार ने एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी किया। बता दें कि राज्य में 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 तक सभी जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसी के साथ 18 लाख छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया।
MP Board 10th Result 2022 Direct Link | MP Board 12th Result 2022 Direct Link
मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं के लिए मार्किंग स्कीम में संशोधन किया गया है। संशोधित मार्किंग स्कीम के अनुसार, थ्योरी विषयों के लिए 80 अंक आवंटित किए गए हैं और शेष 20 अंक कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट्स वर्क के लिए हैं।
MP Board 10th Result 2022 LIVE: Check marks here | MP Board Result 2022: Check Roll Number wise result here
MP Board Result 2022: कैसे चेक करें रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट को लेकर www.mpresults.nic.in पर जाएं।
'एमपी 10 या 12 बोर्ड परिणाम 2022' कक्षा लिंक पर क्लिक करें।
छात्र का रोल नंबर और साथ ही उनका आवेदन नंबर दर्ज करें।
इसके बाद, 'सब्मिट' बटन दबाएं और पेज को चेक करें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
MP Board Result: कब आयोजित हुई थी परीक्षा
एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी, 2022 से 12 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा को लेकर कुल मिलाकर 6,97,880 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
MP Board 12th Commerce Toppers: एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर कॉमर्स की लिस्ट
प्रथम- खुशबू शिवहरे- मुरैना- 480
प्रथम- हर्षिता पांडे, खरगौन- 480
दूसरा- श्रुति उपाध्याय, उज्जैन- 479
दूसरा- कशिश बलेजा, इंदौर- 479
तीसरा- नीलम थडानी, बैरागढ़, भोपाल- 478
MP Board Result: जानें कैसा रहा एमपी बोर्ड का रिजल्ट
एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। शिक्षा राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने रिजल्ट जारी किया। जानकारी के अनुसार, 12वीं में 72.72% और 10वीं में 59.54% परीक्षार्थी सफल रहे हैं। मध्यप्रदेश के छतरपुर की नैंसी दुबे 10 वी में प्रदेश में टॉप पर रही हैं।
Mp Board Result Live - चेक करें टॉपर्स लिस्ट
एमपी बोर्ड 12वीं के परिणाम 2022 घोषित कर दिए गए हैं। कक्षा 12 के लिए पास प्रतिशत 72.72 प्रतिशत रहा है जो कि 2020 में काफी अच्छा है क्योंकि 2022 में उत्तीर्ण प्रतिशत 68.81 प्रतिशत था। छात्र यहां से टॉपर्स लिस्ट चेक कर सकते हैं Toppers List of MP Board Exam 2022
Mp Board Result Live - टॉपर्स लिस्ट देखें
खुशबू शिवहरे और हर्षिता पांडे ने 480 अंकों के साथ पहली रैंक साझा की। रितु उपाध्याय और कशिश बलेजा ने 479 अंकों के साथ दूसरी रैंक साझा की और तीसरी रैंक नीलम थडानी ने 478 अंकों के साथ हासिल की। बता दें यह कॉमर्स सेक्शन की बात हो रही है।
MP Board 12th Result 2022: एमपी बोर्ड 12वीं के नतीजे
MP Board 10th Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं के नतीजे
परीक्षा परिणामों की घोषणा
MP Board Result: फेल छात्र निराश ना हों
आज #MPBoard की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आया है।जो बच्चे सफल हुए उन्हें बधाई और जो सफल नहीं हो पाए, वे निराश न हों। 'रुक जाना नहीं' योजना अभी चल रही है, आपका साल खराब नहीं होगा, इसी साल फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मयंक अग्रवाल कलेक्टर नीमच ने ये जानकारी दी है।
MP Board Result 2022: जारी हुए एमपी बोर्ड के नतीजे
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पूर्वनिर्धारित समय के अनुसार दोपहर 1 बजे नतीजे जारह हुए। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है।
MP Board 2022: रिजल्ट लिंक एक्टिवेट हुआ
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। अब से कुछ ही मिनट बाद रिजल्ट देखा जा सकेगा। अगर वेबसाइट डाउन या क्रैश होने की स्थिति हो तो मोबाइल एसएमएस और ऐप की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं।
MP Board Result 2022 Live: फिंगर क्रॉस कर बैठे छात्र
अब बस कुछ ही पलों में मध्य प्रदेश बोर्ड की 10 वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा दी थी वो फिंगर क्रॉस कर बैठ गए हैं, वहीं उनके माता पिता भी सारे काम छोड़ अपने बच्चे का रिजल्ट देखने के लिए तैयार हो गए हैं।
MP Board 10th 12th Result 2022 - 1.30 करोड़ से अधिक आंसर-शीट चेक हुईं
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार एवं विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोपहर 1 बजे सिंगल क्लिक पर ऑनलाइन रिजल्ट घोषित करेंगे। बता दें कि एमपीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं की लगभग 1.30 करोड़ से अधिक आंसर-शीट का मूल्यांकन किया गया।
Mp Board Result Live - शुरू होने वाली है प्रेस कांफ्रेंस
उम्मीदवार जो एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे यहां दिए गए लिंक में एमपी बोर्ड 12वीं पंजीकरण संख्या दर्ज करके अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम की जांच कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक जल्द ही एक्टिव किया जाने वाला है। बता दें, कुछ देर में प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने वाली है।
MP Board Result: हेल्पलाइन नंबर पर पहुंचने लगे कॉल
कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों ने रिजल्ट को लेकर एमपी बोर्ड की हेल्पलाइन पर सवाल किए हैं। अब तक रिजल्ट को लेकर रिकॉर्ड 70 हज़ार से ज्यादा छात्रों की कॉल एमपी बोर्ड की हेल्पलाइन में पहुंचे हैं। बता दें बोर्ड ने हाल ही में हेल्पलाइन जारी किया था। हेल्पलाइन पर एक दिन में करीब 2000 से 2500 से ज्यादा कॉल पहुंचे।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022: इस तरीके से बना एमपी बोर्ड का रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस साल खास पद्धति के आधार पर बना है। 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट बेस्ट ऑफ फाइव पद्धति के आधार पर होगा। इसमें छह में से टॉप पांच विषयों का रिजल्ट तैयार किया जाता है और उसी से प्रतिशत तैयार किया जाता है।
MP Board Result 2022: जुलाई-अगस्त के बीच होगी विशेष परीक्षा
एमपी बोर्ड जुलाई-अगस्त के बीच 10वीं 12वीं कक्षाओं की विशेष परीक्षा आयोजित करेगा। जो छात्र इस रिजल्ट से असंतुष्ट होंगे, वह इन परीक्षाओं में बैठ सकेंगे। बता दें कि कोरोना के कारण दो साल पढ़ाई न होने के बाद इस साल परीक्षा हुई हैं।
MPBSE Result 2022: कुछ देर में ओपन होगी रिजल्ट विंडो
स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिणाम की घोषणा करेंगे। अब से कुछ ही देर में स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार रिजल्ट घोषित करने के लिए पहुंचने वाले हैं। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड की परीक्षा दी है, वो बिना कोई टेंशन लिए रिजल्ट विंडो खुलने का इंतजार करें।
MP Board Result: 18 लाख छात्रों का इंतजार आज खत्म
मध्य प्रदेश की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। इस साल हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 18 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। पिछले साल 10वीं की परीक्षा में तकरीबन 9,14,079 और 12वीं परीक्षा में 6,60,682 छात्र शामिल हुए थे।
MP Board Result 2022: एक घंटे से भी कम समय
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम आने में अब एक घंटे से भी कम समय है। बोर्ड ने प्रेस वार्ता और रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। बहुत जल्द रिजल्ट आने की संभावना है।
MP Board Result: शिक्षा मंत्री का आया ट्वीट
MP Board Result: यशोधरा राजे सिंधिया ने किया ट्वीट
इन वेबसाइट्स पर चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम
एमपी बोर्ड (MP Board) की 10 वीं की परीक्षा देकर रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। फटाफट और आसानी से रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राएं mpresults.nic.in,mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, sarkariresult.com, indiaresults.com आदि वेबसाइट्स पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रिजल्ट जारी होने कुछ देर के बाद मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिवेट किया जा सकता है। हालांकि यहां से छात्र सॉफ्ट कॉपी ही डाउनलोड कर सकेंगे। मूल मार्कशीट स्कूल से ही मिलेगी।
MP Board Result 2022: पिछले साल 100 फीसदी था रिजल्ट
कोरोना महामारी के चलते पिछले साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थी। पिछले साल आंतरिक मूल्यांकन से रिजल्ट तैयार किया गया था, जिसके चलते 100 फीसदी छात्र पास हुए थे। अब देखना ये होगा कि इस बार कैसा रिजल्ट रहने वाला है।
MP Board Result; SMS के माध्यम से देखें 10वीं का परिणाम
मध्य प्रदेश बोर्ड के छात्र अपना परिणाम SMS के माध्यम से भी देख सकते हैं। छात्रों को MPBSE10Roll नंबर> टाइप करके लिखकर 56263 पर SMS भेजना होगा। जिसके बाद उनके मोबाइल पर कक्षा 10वीं का परिणाम आ जाएगा।
MP Board Result 2022 Live: जिले वार टॉपर्स की लिस्ट होगी जारी
MP Board Result 2022 Live: एमपी बोर्ड एमपीबीएसई कक्षा 10 और 12 वीं का परिणाम जारी करने के बाद राज्य-स्तरीय संयुक्त मेरिट लिस्ट घोषित करेगा जिसमें टॉपर्स के नाम होंगे। इतना ही नहीं इस बार डिस्ट्रिक्ट वाइज मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा।
MP Board Results 2022: 6 विषयों में मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स, जानें वजह
एमपी बोर्ड कक्षा 10 के गणित विषय में छह गलत प्रश्न रहे। प्रश्न 1 (1), प्रश्न 2 (4) और (5), प्रश्न 4 (1) और (2)। इस वजह से छात्रों को इन प्रश्नों के लिए बोनस अंक दिए जाएंगे।
MP Board 12th Result 2022 - मोबाइल ऐप से ऐसे देखें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद सर्वर डाउन होने के कारण छात्रों को काफी परेशानी हो सकती है। ऐसे में बोर्ड ने मोबाइल ऐप पर भी रिजल्ट घोषित करने की योजना बनाई है। इसके लिए छात्र प्ले स्टोर पर जाकर MPBSE MOBILE APP डाउनलोड करें। यहां Know your result पर क्लिक कर अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। दशकों बाद एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में घोषित कर रहा है।
MP Board Result Live: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022: इंदर सिंह परमार करेंगे रिजल्ट घोषित
इस वर्ष करीब 18 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं 12वीं की परीक्षा दी थी। एमपी बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की थी। स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे।
MP Board 10-12th Result 2022: रिवाइज्ड मार्किंग स्कीम
एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बार मार्किंग स्कीम को बदला था। इस नई मार्किंग स्कीम के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड ने थ्योरी विषयों के लिए 80 अंक और शेष 20 अंक प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए तय किए हैं।
MP Board Helpline Number : MPBSE हेल्पलाइन नंबर जारी
एमपी बोर्ड के परिणाम घोषित होने से पहले एमपीबीएसई और मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। छात्र टोल फ्री नंबर 18002330175 पर कॉल कर रिजल्ट से जुड़ी समस्याएं बता सकते हैं। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक छात्र हेल्पलाइन पर फोन कर सकते हैं।
MP Board Result: गृहमंत्री ने दीं शुभकामनाएं
MP Board Result 2022 Live: MPBSE ऐप से देखें रिजल्ट
सभी अधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे MPBSE मोबाइल ऐप के जरिए भी देखे जा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड करना होगा।
Mp Board Result Live - यह है आधिकारिक साइट
Mpresults.nic.in | mpbse.nic.in | mpbse.mponline.gov.in यह वो आधिकारिक साइट हैं जिन पर परिणाम की जानकारी मिल सकेगी, इसके अलावा सरकारी रिजल्ट की साइट व कुछ और निजी पोर्टल पर भी परिणाम देख सकेंगे।
Mp Board Result Live - दोपहर 1 बजे एक्टिव होगा रिजल्ट
Madhya Pradesh Board of Secondary Education, MPBSE द्वारा आज ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। छात्र यहां से MP Board 10th, 12th Result 2022 से जुड़ी सारी जानकारी पा सकेंगे। इन वेबसाइट पर रखें नजर दोपहर 1 बजे एक्टिव होगा रिजल्ट।
MPBSE Class 10, 12 Results 2022: पासिंग क्राइटीरिया और रिजल्ट का समय
एमपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 रिजल्ट 2022 आज, 29 अप्रैल, 2022 को दोपहर 1 बजे के आस पास जारी किया जा सकता है। परिणाम घोषित किए जाने के बाद एमपीबीएसई की वेबसाइट mpbse.nic.in पर उपलब्ध कराया। एमपी बोर्ड परिणाम 2022 के लिए पास मानदंड यह है कि उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय और व्यावहारिक परीक्षा में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
MP Board class 10, 12 results: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए जाएंगे नतीजे
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणामों की घोषणा के बाद, एमपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट चेक के अलावा हमारे इस पेज के साथ आप बने रहें, यहां हम लगातार अपडेट आप तक पहुंचा रहे हैं।
MP Board class 10, 12 Results: मार्किंग स्कीम
इस साल, मध्य प्रदेश बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए अंकन योजना को संशोधित किया है। अपडेट की गई मार्किंग स्कीम यानी अंकन योजना के अनुसार, 80 अंक सैद्धांतिक पाठ्यक्रमों के लिए और शेष 20 अंक कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए व्यावहारिक (प्रोजेक्ट्स) और परियोजना कार्य (प्रैक्टिकल वर्क) के लिए आवंटित किए गए हैं।



