जानें SSC GD Constable और SSC MTS परीक्षा के रिजल्ट की तारीख, संभावित कट ऑफ और दूसरी डिटेल्स
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 व एसएससी एमटीएस टियर 1 परिणाम 2021 घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट आते ही आप ssc official website ssc.nic.in के अलावा इस ब्लॉग से डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे। यह रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में होंगे। एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2021 व एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 पीडीएफ रूप में होगा।
SSC ने अपनी तरफ से एमटीएस परिणाम 2021 टियर 1 तिथि या एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की व रिजल्ट तिथि की घोषणा नहीं की है। लेकिन मीडिया सोर्स के मुताबिक एसएससी एमटीएस परिणाम 2021 टियर 1, एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 22 किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। एसएससी एमटीएस टियर1 परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2021 जबकि एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2021 तक किया गया था।
SSC GD Constable Result 2021 Importance Notice Released: Check here
SSC MTS 2020 Result date declared, check here
एसएससी एमटीएस परिणाम 2021 टियर 1 तिथि, एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2021 पीडीएफ, एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट तिथि, एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कैसे देखें, एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कब निकलेगा इन सभी सवालों के जवाब आप यहां से पा सकेंगे।
इन विभागों में मिलेगी तैनाती
इस प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में कुल 25271 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कैसे चेक करें रिजल्ट
जीडी कांस्टेबल परीक्षा परिणाम देखेने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
होमपेज पर, परिणाम बटन पर क्लिक करें और परीक्षा का चयन करें
अपना रोल नंबर दें और मार्कशीट डाउनलोड करें
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट निकाल कर रख लें
जानें कौन होंगे दस्तावेज सत्यापन में शामिल
SSC MTS Tier 1 Result 2021 के बाद टियर 2 परीक्षा का आयोजन होगा। हालांकि अभी तक तारीख की घोषणा नहीं की गई। एसएससी द्वारा परीक्षा के नियमों और तारीख की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी। इसमें भी पहले चरण की तरह पेपर होंगे। दोनों राउंड में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
फरवरी में होगी परीक्षा
एसएससी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट 2021, 28 फरवरी, 2022 को और जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट अप्रैल में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इन परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकेंगे। SSC MTS टियर 1 में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अगले चरण में शामिल होने के लिए बुलाए जाएंगे।
इन पदों पर होगी भर्ती
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 25,271 रिक्तियां भरी जाएंगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को असम राइफल्स में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन जीडी में रखा जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर घोषित किए जाएंगे।
उम्मीदवार होंगे अगले चरण में शामिल
एसएससी की ओर से जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक ऑनलाइन कराया गया था। इसके रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
रिजल्ट स्टेटस रिपोर्ट जारी
मल्टी टास्किंग गैर-तकनीकी कर्मचारी परीक्षा, 2020 यानि एमटीएस के पेपर 1 के रिजल्ट 28 फरवरी, 2022 को जारी किए जाएंगे। परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। इस सिलसिले में आयोग ने महत्वपूर्ण परीक्षा परिणामों की एक स्टेटस रिपोर्ट जारी की है। जिसे ssc.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे नतीजे
पहले SSC GD कांस्टेबल परिणाम 31 दिसंबर, 2021 को रिलीज होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब नतीजेआधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। आयोग ने आंसर की भी ऑनलाइन जारी की थी। जिस पर उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का विकल्प दिया गया था।
जानें कब आएंगे परिणाम
कर्मचारी चयन आयोग, SSC ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की रिजल्ट डेट घोषित कर दी है। इसके तहत रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। नॉन टेक्निकल मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर 1 परिणाम की डेट भी बता दी गई है। इसके नतीजे 28 फरवरी 2022 को जारी किए जाएंगे। दोनों रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
ECL में कुल 313 पदों पर की जानी है भर्ती
ईसीएल भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को 10 मार्च 2022 को या उससे पहले आवेदन जमा करने होंगे। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती प्रक्रिया के अनुसार कुल 313 वैकेंसी पर भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 31,852 रुपये का भुगतान होगा।
CISF भर्तियों को लेकर हुई घोषणा
भारतीय अर्धसैनिक बलों के लिए नौकरी भर्ती करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी आई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कॉन्स्टेबल / फायरमैन के 1,149 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। CISF ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2022 से शुरू की और एसएससी परिणाम से अब इसे पूरा किया जाएगा।
कौन से उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन?
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की कम से कम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित है। हालांकि,सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
7 भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीख घोषित
एसएससी ने अपनी रिजल्ट स्टेटस रिपोर्ट जारी करते हुए जीडी कांस्टेबल, एमटीएस, सीजीएल एवं सीएचएसएल सहित 7 भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीखों की घोषणा की।
एसएससी सीएचएसएल 2019 स्किल टेस्ट का रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी सीएचएसएल 2019 के स्किल टेस्ट का रिजल्ट 28 फरवरी 2022 को जारी किया जाएगा। एसएससी सीजीएल 2020 टियर 2 का रिजल्ट 30 अप्रैल 2022 को आयोग की ओर से जारी किया जाएगा।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की रिपोर्ट में 21 परीक्षाएं
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने रिपोर्ट्स में कुल 21 परीक्षाओं का उल्लेख किया है, जिनमें 14 के रिजल्ट पहले ही जारी किए जा चुके हैं। बची 7 परीक्षाओं के रिजल्ट डेट अब एसएससी द्वारा जारी हुई हैं। रिपोर्ट्स अनुसार जीडी कांस्टेबल भर्ती एग्जाम रिजल्ट 15 अप्रैल (SSC GD Constable Result date) को जारी होगा। नॉन टेक्निकल मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर 1 का रिजल्ट 28 फरवरी 2022 को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित होगा।
परीक्षा का नाम और परिणाम डेट
आशुलिपिक ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा, 2019 (कौशल परीक्षा) - 10 मार्च 2022
असम राइफल्स परीक्षा, 2021 (सीबीई) में सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) में कांस्टेबल (जीडी) - 15 अप्रैल 2022
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2020 (टियर- II) - 30 अप्रैल 2022
SSC परीक्षा का नाम और SSC परिणाम डेट
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2019 (अंतिम परिणाम) - 15 फरवरी 2022
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2019 (कौशल परीक्षा) - 28 फरवरी 2022
मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा, 2020 (पेपर- I) - 28 फरवरी 2022
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा 2020 (पेपर- II) - 28 फरवरी 2022
जारी हुईं SSC के इन रिजल्ट से जुड़ी तिथियां
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा रिजल्ट 2021, एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2021, एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट 2019, एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट 2019, एसएससी जेई पेपर 2 रिजल्ट, एसएससी स्टेनो स्किल टेस्ट रिजल्ट और एसएससी सीजीएल टियर रिजल्ट की तिथियां जारी कर दी गई हैं।
SSC तैयार करेगा जीडी कांस्टेबल भर्तियों के लिए लिस्ट
आयोग की ओर से उन उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जाएगी जो संबंधित परीक्षाओं के लिए अर्हता प्राप्त कर सकेंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार की भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण या अंतिम चयन के लिए बुलाना होगा।
साल 2022 का एसएससी कैलेंडर
एसएससी के द्वारा 17 दिसंबर 2021 को जारी संभावित परीक्षा कैलेंडर 2021-22 (Tentative Annual Calendar of Examinations for the year 2021-22) अनुसार कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2022 नोटिफिकेशन 22 फरवरी को जारी होगा।
एसएससी कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी 2022 से ही शुरू होंगे और अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2022 रहने वाली है। साथ ही यह भर्ती परीक्षा जून 2022 में संभावित है जिसका नोटिफिकेशन के साथ या बाद में तिथि का ऐलान हो सकता है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल की वैकेंसी
जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही वैकेंसी की संख्या, आवेदन शुल्क जैसी चीजों के बारे में जानकारी मिलेगी। एसएससी जीडी कांस्टेबल की पहले की वैकेंसियों की बात करें तो 2021 की भर्ती परीक्षा के लिए करीब 25 हजार पदों की वैकेंसी घोषित हुई थी। इसके अलावा 2018 की जीडी कांस्टेबल भर्ती में करीब 50 हजार पदों पर वैकेंसी घोषित की गई थी।
SSC की 25,271 कांस्टेबल GD भर्ती परीक्षा रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अर्धसैनिक बलों (CAPF) में एसएससी कांस्टेबल जीडी के 25,271 पदों पर भर्ती परीक्षा रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों को इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 तक देश भर के कई शहरों में आयोजित हुई थी।
टियर 1 परीक्षा का परिणाम जल्द
SSC MTS 2021-22 टियर 1 परीक्षा का परिणाम आयोग को अंतिम भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने में मदद करेगा। इस दौर में योग्यता हासिल करने वालों को टियर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जो बाद में आयोजित की जाएगी।
ssc.nic.in पर आएगा नोटिफिकशन
उम्मीदवार एसएससी एमटीएस 2021-22 टियर 1 परीक्षा के परिणाम के साथ साथ फाइनल आंसर की भी देख सकेंगे, क्योंकि दोनों साथ जारी किए जाने की संभावना है।
यहां देख सकेंगे अपडेट
SSC MTS 2021-22 Tier 1 Exam 5 अक्टूबर 2021 से 2 नवंबर 2021 के बीच आयोजित किया गया था, इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है जबकि फाइनल आंसर की जल्द ही जारी होने वाली है। अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
एसएससी अपडेट जल्द
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम 2021 व एसएससी एमटीएस टियर1 भर्ती परीक्षा परिणाम 2021 दोनों पर जल्द ही आधिकारिक अपडेट आने की संभावना है। उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से संबंधित नोटिफिकेशन देख सकेंगे।
Tier 1 Exam रिजल्ट जल्द
Staff Selection Commission, Multi-Tasking Staff (SSC MTS) 2021-22 Tier 1 Exam रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के अलावा इस पेज पर भी लगातार नजर बनाए रखें, ताकि आप जल्द से जल्द अपडेट देख पाएं।
एसएससी जीडी उत्तर कुंजी
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अनंतिम एसएससी जीडी उत्तर कुंजी पर उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम परिणाम तैयार किया जा रहा है। जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम 2021 घोषित कर दिया जाएगा।
मिड फरवरी में आ सकते हैं परिणाम
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम 2021 एसएससी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा और इसे किसी से भी एक्सेस किया जा सकता है। एक्सपर्ट की मानें तो इस परीक्षा के परिणम मिड फरवरी में जारी हो सकते हैं। यह फिर से सूचित किया जा रहा है कि परिणाम की तारीख केवल अस्थायी है और आयोग की आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 की तारीख दिसंबर, 2021 से उम्मीदवारों द्वारा प्रतीक्षित है। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने के लिए 31 दिसंबर, 2021 तक का समय दिया था। इसके बाद, परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद थी, हालांकि, कुछ देरी हो रही है लेकिन जल्द ही परिणाम आने वाला है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम
कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 की तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित कर सकता है। सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, परिणाम मिड फरवरी तक संभावित रूप से 15 फरवरी, 2022 तक जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर परिणाम की जांच कर सकेंगे।
कट-ऑफ को लेकर यह है अपडेट
एसएससी एमटीएस कट-ऑफ पेपर- I और पेपर- II के लिए अलग से जारी किया जाएगा। जैसे ही कट-ऑफ आएगा आप कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के अलावा इस पेज पर भी देख सकेंगे।
पीडीएफ रूप में होगा रिजल्ट
उम्मीदवार जो 05 अक्टूबर से 12 नवंबर 2021 तक एसएससी एमटीएस टियर -1 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। कट-ऑफ अंक से अधिक स्कोर करने वाले उम्मीदवारों के परिणाम पीडीएफ में उनके नाम और रोल नंबर होंगे। ssc.nic.in पर जारी होगा संबंधित नोटिफिकेशन
एसएससी एमटीएस कट ऑफ
टियर -1 परीक्षा के लिए एसएससी एमटीएस कट ऑफ 2021 फरवरी 2022 में अस्थायी रूप से जारी किया जाएगा, साथ ही उन उम्मीदवारों के लिए परिणाम भी जारी किया जाएगा जिन्होंने 05 अक्टूबर से 12 नवंबर 2021 तक एसएससी एमटीएस टियर -1 परीक्षा में भाग लिया था।
टियर -1 और टियर -2 के लिए अलग-अलग होता है कट ऑफ
कर्मचारी चयन आयोग ssc.nic.in पर टियर -1 और टियर -2 दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग कट ऑफ अंक जारी करता है। उम्मीदवार जल्द ही एमटीएस टियर1 भर्ती परीक्षा परिणाम 2021 देख सकेंगे।
राज्यों और श्रेणी के अनुसार होता है कट-ऑफ
कर्मचारी चयन आयोग सभी राज्यों और श्रेणियों के लिए पीडीएफ प्रारूप में परिणाम घोषणा के साथ एसएससी एमटीएस कट-ऑफ अंक जारी करता है। 2021 परीक्षा के लिए परिणाम व कट-ऑफ मिड फरवरी तक जारी होने की उम्मीद है।
मिड फरवरी तक आएगा परिणाम
कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही SSC MTS 2021 TIER 1 का परिणाम या नोटिफिकशन आधिकारिक वेबसाइट यानी SSC.nic.in पर जारी करेगा। उम्मीद है कि एसएससी एमटीएस परिणाम जल्द ही संभवत: मिड फरवरी 2022 तक जारी किया जाएगा।
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम
कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम जारी करने वाला है। एसएससी जीडी अधिसूचना 2021 के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in
पर जाएं।
साल 2021 में 25,271 पद भर्ती
साल 2021 में 25,271 पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आयोग की तरफ से लिखित परीक्षा भी आयोजित हो चुकी है और ऐसा माना जा रहा है कि लिखि परीक्षा का रिजल्ट आयोग की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी कर दिया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर रिजल्ट में देरी
कर्मचारी चयन आयोग SSC जीडी रिजल्ट 2022 जारी कर सकता है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में एसएससी कांस्टेबल (जीडी), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के लिए परीक्षा 2021 में 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक पूरी हुई थीं। रिजल्ट 30 दिसंबर 2021 तक जारी होने वाला था लेकिन इसमें देरी हुई। जल्द ही इसके ssc.nic.in पर आने की उम्मीद है।
इतना हो सकता है अलग-अलग श्रेणियों का कट-ऑफ
सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ लगभग 85-90 अंक हो सकता है। वहीं ओबीसी के लिए 70-80 अंक, एससी (अनुसूचित जाति) के लिए 60-70 अंक, एसटी (अनुसूचित जनजाति) के लिए 60-65 अंक और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए 70-73 अंक हो सकता है। उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल का राज्यवार कट-ऑफ मार्क्स क्षेत्रीय वेबसाइट पर देख सकते हैं।
अलग-अलग होंगी कई कट-ऑफ
उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि ये अखिल भारतीय रिक्तियों के लिए हैं। कट ऑफ कैटेगिरी राज्य के साथ-साथ भर्ती के लिए क्षेत्र (नक्सल, सीमावर्ती जिले आदि) के लिए अलग-अलग होगा। इसके अलावा ऊपर दी गई कट ऑफ अपेक्षित है और एसएससी जीडी रिजल्ट 2018 पर आधारित है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021-22 परिणाम
कुछ सूत्रों से पहले सुझाव दिया गया था कि एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021-22 परिणाम फरवरी के अंत तक जारी हो सकता है। परीक्षा आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है। ऑनलाइन शेयर की गई थी। परिणाम भी जल्द आने की उम्मीद है। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 परीक्षा के लिए अपेक्षित पुरुष, महिला कट ऑफ की जांच करें।
CISF भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी
सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर 4 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीआईएसएफ यानी सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स ने कॉन्स्टेबल या फायर पदों पर भर्ती के लिए योग्य पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
Teacher Recruitment: शिक्षक भर्ती के लिए लास्ट डेट
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एनआईए, एसएसएफ, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सों (CAPFs) और असम राइफल्स में राइफलमैन जीडी भर्ती नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2022 को जारी किया जाएगा। इस एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अभी से जरूरी चीजों की तैयारी कर लें जिसके नोटिफिकेशन जारी होते ही वे आसानी से आवेदन कर सकें।
SSC ने जारी किया है 2022 कैलेंडर
एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 17 दिसंबर 2021 को जारी संभावित परीक्षा कैलेंडर 2021-22 यहां क्लिक करके देख सकते हैं- Tentative Annual Calendar of Examinations for the year 2021-22। कैलेंडर कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2022 नोटिफिकेशन 22 फरवरी को जारी होगा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल डेट घोषणा
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी 2022 से ही शुरू होंगे। आवेदन करने की आखिरी डेट 31 मार्च 2022 रहेगी। इस भर्ती की परीक्षा जून 2022 में संभावित है जिसके लिए नोटिफिकेशन के साथ या बाद में डेट का ऐलान हो सकता है।
SSC की 25,271 कांस्टेबल जीडी कांस्टेबल भर्ती
एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अर्धसैनिक बलों (CAPF) में एसएससी कांस्टेबल जीडी के 25,271 पद पर भर्ती परीक्षा रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों को इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
जीडी कांस्टेबल परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें
कांस्टेबल जीडी भर्ती 2022 नोटिफिकेशन जारी हो जाने के बाद ही वैकेंसी संख्या, आवेदन शुल्क जैसी जानकारी मिलेगी। एसएससी जीडी कांस्टेबल की पहले की वैकेंसी की बात करें तो 2021 की भर्तियों से जुड़ी परीक्षा के लिए करीब 25 हजार पदों की भर्ती घोषित की थी, वहीं 2018 की जीडी कांस्टेबल भर्ती में करीब 50 हजार पदों पर वैकेंसी घोषित की गई थी।
एसएससी परीक्षा से भरे जाएंगे इन विभागों के पद
कर्मचारी चयन आयोग, SSC की ओर से सामान्य ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन इसी महीने जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि एसएससी की ओर से भर्ती (SSC GD Constable Recruitment 2022) के माध्यम से सीएपीएफ, एसएसएफ, असम राइफल्स एवं एनआईए में जीडी कांस्टेबल के पद भरे जाते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन
SSC GD कांस्टेबल 2022 नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार को पदों की संख्या, आवेदन फीस और भर्ती परीक्षा डेट के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। इससे पहले वर्ष 2021 में जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से 25,000 से अधिक पद भरे जा रहे हैं। फिलहाल उम्मीदवारों को एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2021 के रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द ही जारी हो सकते हैं।
SSC Exam कैलेंडर 2022
एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2021-22 (SSC Exam Calendar 2021-22) के अनुसार जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 (SSC GD Constable Recruitment 2022) को लेकर 22 फरवरी को नोटिफिकेशन (SSC GD Constable 2022 Notification) जारी होगा। इसके अलावा भर्ती के लिए आवेदन भी शुरू हो जाएंगे। जिसके लिए लास्ट डेट 31 मार्च है।
परिणाम इसी माह संभव
कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 की तारीख आधिकारिक तौर पर जल्द ही जारी की जाने वाली है। सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, परिणाम इस महीने संभावित रूप से 10 फरवरी, 2022 तक जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर परिणाम की जांच कर सकेंगे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
यहां पेज पर Results नाम के बटन पर जाएं
अब संबंधित नोटिफिकेशन खोलें
अब पीडीएफ खुल जाएगी, यहां CTRL + F का उपयोग करके रोलनंबर चेक करें
रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
टियर -1 परीक्षा परिणाम जल्द
एसएससी एमटीएस टियर -1 परीक्षा 2021 को पास करने वाले उम्मीदवार एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा 2021 में शामिल होंगे और टियर -2 परीक्षा की तारीखों की घोषणा की जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग जैसे ही टियर -1 परीक्षा परिणाम की घोषणा करेगा, यहां आपको डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा।
एसएससी एमटीएस टियर -1 परिणाम फरवरी में
एसएससी एमटीएस टियर -1 परिणाम फरवरी 2022 में आने की उम्मीद की जा सकती है। ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि नवंबर, 2021 में परीक्षा आयोजित हुई थी और प्रोविजनल आंसर की जारी किए थे। इसके बाद से अब तक तीसरा माह चल रहा है और कोई अपडेट नहीं आया है, ऐसे में एक्सपर्ट के अनुसार, कभी भी परिणाम जारी हो सकते हैं।
इस तारीख को हुई थी परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग ने 05 अक्टूबर 2021 से 02 नवंबर 2021 तक SSC MTS (पेपर- I) 2021 का आयोजन किया था। उम्मीदवार SSC MTS टियर 1 परीक्षा परिणाम ssc.nic.in के अलावा timesnowhindi.com/education से भी देख पाएंगे।
टियर 1 रिजल्ट जल्द
एसएससी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट 2021 फरवरी 2022 में एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट @ ssc.nic.in पर कट-ऑफ अंकों के साथ जारी होने की उम्मीद है।
परिणाम व फाइनल आंसर की आएंगे साथ में
एसएससी एमटीएस 2021-22 टियर 1 परीक्षाएं 5 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2021 तक आयोजित की गई थीं। एसएससी एमटीएस 2021-22 टियर 1 परिणाम के साथ, आयोग एसएससी एमटीएस टियर 1 अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम
What is the expected release date for SSC GD Constable Result 2022? -एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2022 के लिए अपेक्षित रिलीज डेट क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर कभी भी जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें। हालांकि इस पेज पर भी आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।
इन्हीं दिनों जारी होगी फाइनल आंसर की
SSC GD 2021 परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। जबकि एसएससी एमटीएस टियर1 परीक्षा 5 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2021 तक हुई थी। खास बात यह है कि दोनों परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है जबकि फाइनल आंसर की इन्हीं दिनों जारी होने की संभावना है।
एक क्लिक से देख सकेंगे परिणाम
एसएससी जीडी कांस्टेबल व एसएससी एमटीएस टियर1 परीक्षा की फाइनल आंसर की व रिजल्ट कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इस ब्लॉग पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक से भी देखा जा सकेगा।
फाइनल आंसर की जल्द
SSC GD कांस्टेबल व एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा 2021 की आंसर की जारी हो चुकी है। अब कभी भी फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी व लेटेस्ट नोटिफिकेशन देखने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएंगे

