SSC MTS, SSC GD Constable Result 2021: जल्द जारी होंगे रिजल्ट, जानें कितना जा सकता है कट ऑफ
SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021 Date: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही जीडी कांस्टेबल व एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है, बता दें, दोनों लिखित परीक्षाएं हो चुकी हैं, और इनके लिए आपत्ति उठाने का भी मौका दिया गया था। अब ऑब्जेक्शन का विंडो बंद हुए कई दिन हो चुके हैं, ऐसे में रिजल्ट की संभावनाएं तेज होती जा रही है। यदि आप भी SSC GD Constable, SSC MTS Result से जुड़े अपडेट देखना चाहते हैं, तो यहां देखें, क्योंकि यहां हर जानकारी कवर की जाएगी।
SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 16 नवंबर से 12 दिसंबर 2021 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। भर्ती परीक्षा असम राइफल्स में सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) के पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। इसके माध्यम से 25000 से ज्यादा पदों को भरा जाना है।
SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021 Live: Check direct link and expected cut off here
दूसरी तरफ कर्मचारी चयन आयोग की एमटीएस परीक्षा है, जिसके माध्यम से 7000 से ज्यादा रिक्तियों को भरा जाना है। SSC MTS Tier I Tentative Key & Objections जारी हो चुका है अब जल्द ही इस परीक्षा के लिए भी रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। बता दें, Objections का मौका 18 नवंबर तक था। Multi Tasking (Non-Technical) Staff Exam अपडेट के लिए ब्लॉग पर बने रहें।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check all Govt Jobs Result, Admit card, answer key, notification here
मिनिमम पासिंग मार्क्स
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना जरूरी है। सामान्य व एक्स सर्विस मैन के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 35 प्रतिशत है। जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 33 प्रतिशत है।
आवेदकों को रिजल्ट का इंतजार
जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में लगभग 16 लाख आवेदकों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में उन्हें परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। नतीजे 15 जनवरी को घोषित किए जा सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग जीडी परीक्षा के परिणामों के बाद कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी करेगा। जो आवेदक लिखित परीक्षा में क्वालीफाई घोषित किए जाएंगे उन्हें फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
ज्यादा रह सकता है कट ऑफ
वर्तमान GD कॉन्स्टेबल भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती से आधे से भी कम है। इसलिए इस बार की भर्ती में कट ऑफ थोड़ा ज्यादा हो सकता है। इस बार GD कॉन्स्टेबल भर्ती के जरिए 25,271 पदों को भरा जाना है। जबकि इससे पहले आयोजित हुई भर्ती परीक्षा 2018 में 54,953 पदों पर रिक्तियां निकाली थी। पहले चरण की परीक्षा के बाद आयोग ने पदों की संख्या में वृद्धि भी की थी, जिससे रिक्तियों की संख्या 60 हजार तक पहुंच गई थी।
कितने चाहिए पासिंग मार्क्स
लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को अगले चरण यानी पीईटी / पीएसटी में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस राउंड में पहुंचने के लिए उन्हें कट ऑफ स्कोर हासिल करने होंगे। ये अलग अलग श्रेणी के अनुसार निर्धारित किए गए हैं। ईडब्ल्यूएस/ईएसएम/यूआर के लिए 35 प्रतिशत और एससी/एसटी/ओबीसी के लिए ये 33 प्रतिशत तक है।
कैसे चेक करें रिजल्ट
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा परिणाम देखने के लिए एसएससी की आधिकारिक या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
आपका एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा परिणाम / मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।
लिखित परीक्षा के बाद होगा फिजिकल टेस्ट
एसएसी जीडी कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसमें केवल वे ही उम्मीदवार क्वालिफाई माने जाएंगे जो कट-ऑफ स्कोर क्लियर करेंगे। रिजल्ट मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ स्कोर देखने के लिएऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in को चेक करना होगा।
इस तारीख को जारी होगा रिजल्ट
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (Constable GD) लिखित परीक्षा के रिजल्ट 15 जनवरी तक जारी किए जाने की संभावना है। चयनित उम्मीदवार सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF) और असम राइफल में राइफलमैन (General Duty) की 25271 रिक्तियों पर भर्ती किए जाएंगे।
पिछले रिजल्ट अनुसार किस राज्य में कितनी कट-ऑफ?
उत्तर प्रदेश: 84-88
दिल्ली: 84-88
राजस्थान: 89-93
बिहार: 87-91
मध्य प्रदेश: 82-86
महाराष्ट्र: 79-93
गुजरात: 81-85
तमिलनाडु: 80-84
पश्चिम बंगाल: 83-87
कॉन्स्टेबल पद पर बढ़ाई गई थीं वैकेंसी
वर्तमान GD कॉन्स्टेबल भर्ती के जरिए कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाना है। इससे पहले आयोजित की गई GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2018 में SSC ने 54,953 पदों पर रिक्तियां निकाली थी और पहले स्टेप की परीक्षा होने के बाद आयोग ने पद संख्या वृद्धि भी की थी, जिससे रिक्तियों की संख्या 60 हजार तक पहुंच गई थी।
SSC MTS GD कॉन्स्टेबल रिजल्ट में बढ़ सकता है कटऑफ
GD कॉन्स्टेबल भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती से आधे से भी कम है इसलिए इस बार की भर्ती में कट ऑफ थोड़ा बढ़ सकता है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की भर्ती के कट ऑफ में पिछले साल की भर्ती के तुलना में कुछ अंक की बढ़ोतरी हो सकती है।
बिहार में पिछला SSC MTS परीक्षा कटऑफ
बिहार राज्य के जनरल डिस्ट्रिक्ट एरिया में जनरल कैटेगिरी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 76.73 अंक, ओबीसी श्रेणी के लिए 74.53 अंक, एससी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 59.60 अंक और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 76.41 अंक रही थी।
बीती परीक्षा में यूपी के लिए इतना था कटऑफ
GD कॉन्स्टेबल की भर्ती इससे पहले 2018 में हुई थी और उस समय उत्तर प्रदेश राज्य के जनरल डिस्ट्रिक्ट एरिया में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट-ऑफ 78.93 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के लिए 76.98 अंक, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 70.40 अंक और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 73.12 अंक रहा था।
25 हजार से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित GD कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा आयोजन पूरा हो गया है। 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर के बीच आयोजित इस परीक्षा की मदद से GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाना है।
इन उम्मीदवारों के लिए एसएससी एमटीएस पेपर-2
एसएससी एमटीएस पेपर-2 सिर्फ उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जो विभिन्न श्रेणियों के लिए पेपर-1 में आयोग द्वारा निर्धारित कट-ऑफ को पूरा करते हैं।
पेपर-2 की प्रकृति
पेपर-2 केवल अर्हक प्रकृति का होगा और इसका उद्देश्य समूह-सी के रूप में पद के वर्गीकरण और नौकरी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक भाषा कौशल का परीक्षण करना है। पेपर- II में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों का उपयोग पेपर-1 में एक से अधिक उम्मीदवार सामान्यीकृत अंक प्राप्त करने की स्थिति में योग्यता तय करने के लिए किया जाएगा।
ऐसा होगा एसएससी एमटीएस का पेपर-2
पेपर- II 'पेन और पेपर' मोड में वर्णनात्मक प्रकार का होगा, जिसमें उम्मीदवारों को अंग्रेजी या संविधान की अनुसूची-आठवीं में शामिल किसी भी भाषा में एक लघु निबंध या पत्र लिखना होगा।
एसएससी एमटीएस टियर-1 2021 रिजल्ट कैसे देखें
1. आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर लॉग ऑन करें।
2. होमपेज पर, 'मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा 2020 के कंप्यूटर आधारित परीक्षा रिजल्ट' पर क्लिक करें।
3. दी गई जगह पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
4. 'सबमिट' पर क्लिक करें।
5. एसएससी एमटीएस टियर-I परिणाम 2021 स्क्रीन पर दिखेगा।
6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
नोटिस में भर्ती से जुड़ी जानकारी
आयोग विभिन्न मंत्रालयों में एक सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' अराजपत्रित, गैर-मंत्रालयी पद पर मल्टी-टास्किंग स्टाफ (7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार वेतन स्तर -1 में) की भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कर रहा है। यह काम विभिन्न राज्यों / संघ राज्य क्षेत्रों में भारत सरकार के विभाग / कार्यालय में होने जा रहा है।
जीडी कांस्टेबल का काम क्या है?
जीडी कांस्टेबल के परिणाम जल्द ssc.nic.in पर आने की संभावना है। जो लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस पोस्ट पर चयन होने के बाद कामकाज क्या होता है तो बता दें, SSC GD कांस्टेबलों की भर्ती सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देने के लिए की जाती है।
क्या SSC GD हर साल आयोजित की जाती है?
SSC GD परीक्षा देश के विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों में योग्य कर्मियों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली सामान्य ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट
परिणाम घोषित होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से या डायरेक्ट लिंक से परिणाम की जांच कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक आपको इस ब्लॉग पर प्रोवाइड कराया जाएगा। अधिक जानकारी ssc.nic.in/ पर उपलब्ध है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट
एसएससी जीडी कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट कैसे तैयार होता है?
कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।
इस चरण के बाद मिलता है नियुक्ति पत्र
पीईटी / पीएसटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसे Detailed Medical Examination (DME) एजामिनेशन भी कहते हैं। इसे पार करने के बाद नियुक्ति पत्र मिलना लगभग लय होगा है।
पास होने के लिए शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी
यदि उम्मीदवार शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से फिट नहीं है तो कोई भी इस परीक्षा में अच्छा स्कोर नहीं कर सकता है। यही वजह है कि उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से फिट रहने की सलाह दी जा रही है।
पीईटी/पीएसटी भी है जरूरी
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) सीएपीएफ द्वारा अंतिम रूप दिए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए ssc.nic.in/ पर जा सकते हैं।
शारीरिक फिटनेस की बारी
जीडी कांस्टेबल लिखित परीक्षा हो गई है, सीबीई में प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को आयोग द्वारा पीईटी / पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवार शारीरिक फिटनेस पर फोकस बनाए रहें।
सूत्र से किया जाता है अंकों को सामान्यीकृत
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को आयोग द्वारा प्रकाशित सूत्र का उपयोग करके सामान्यीकृत किया जाएगा और एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों के लिए बोनस अंकों के साथ इस तरह के सामान्यीकृत अंकों का उपयोग अंतिम मेरिट सूची और कट-ऑफ अंक निर्धारित करने के लिए किया जाएगा।
25271 पदों के लिए रिजल्ट जल्द
कर्मचारी चयन आयोग जल्द जारी कर सकता है जीडी कांस्टेबल परिणाम। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) इत्यादि में 25271 रिक्तियां भरी जाएंगी।
क्षेत्र-वार जारी होंगे परिणाम
कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 मेरिट सूची और ऑनलाइन परीक्षा परिणाम क्षेत्र-वार जारी करेगा।

