Karnataka SSLC Result 2022: ऐसा रहा कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट, ऐसे देखें परिणाम
Karnataka SSLC 10th Result 2022: SSLC परिणाम 2022 जारी हो गए हैं। । शिक्षा मंत्री, बी.सी. नागेश ने पिछले सप्ताह परिणाम की तारीख की घोषणा की थी। कर्नाटक एसएसएलसी बोर्ड या कर्नाटक माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड, केएसईईबी आज एसएसएलसी परिणाम 2022 भी जारी कर दिया। परिणाम karresults.nic.in और sslc.karnataka.gov.in पर जारी किए गए हैं।
Karnataka SSLC 10th Result 2022: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड KSEEB 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक दोपहर 1 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
Karnataka SSLC Result 2022 Direct LINK: Check marks here
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) ने राज्य में 28 मार्च से 11 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा आयोजित की। कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 पर लेटेस्ट और लाइव अपडेट यहां देखें।
KSEEB Karnataka SSLC Result 2022 - ऐसे देखें परिणाम
छात्र karresults.nic.in पर जाएं।
यहां क्रेडिंशियल डालें जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें, रिजल्ट मॉनिटर या मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
लड़कों में 81.30% छात्र पास हुए
कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम जारी हो गए है, बता दें, इस साल पास प्रतिशत 85.63% रहा। लड़कियों में 90.29% लोगों ने पाई सफलता जबकि लड़कों में 81.30% छात्र पास हुए। प्रदेश के 145 छात्रों ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है यानी पूरे के पूरे 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
Karnataka SSLC Result 2022: ऐसा रहा कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट
कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा में 8,53,436 छात्र शामिल हुए थे जिनमें से 7,30,881 को सफलता मिली है। परीक्षा में 90.29 % छात्राओं ने सफलता हासिल की है।
SSLC Result 2022 Karnataka वेबसाइट डाउन
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) ने राज्य में 28 मार्च से 11 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा आयोजित की थी। अब छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। हालांकि इंतजार तो खत्म हो गया है लेकिन वेबसाइट डाउन होने के चलते रिजल्ट कुछ देर बाद देखा जा सकेगा।
Sarkari Result Live - पिछले साल 99.9 प्रतिशत था रिजल्ट
पिछले साल यानी 2021 में, कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 9 अगस्त को घोषित किया गया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.9 प्रतिशत था। बीते वर्ष राज्य में कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी परीक्षा के लिए लगभग 8 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
आसान नहीं था परीक्षा कराना
राज्य में परीक्षा का आयोजन करना सत्तारूढ़ भाजपा के लिए आसान नहीं था। हिजाब विवाद और सियासी नाटक के बीच कई छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। हिजाब विवाद से किनारा कर कुछ मुस्लिम छात्रों ने भी परीक्षाएं दी।
बस कुछ देर में आने वाले हैं नतीजे
कर्नाटक शिक्षा विभाग गुरुवार को एसएसएलसी दसवीं बोर्ड के परिणाम घोषित करेगा। राज्य में हिजाब विवाद और कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच लगभग 8.73 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
28 मार्च से 11 अप्रैल तक हुई थीं परीक्षाएं
एसएसएलसी दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 28 मार्च से 11 अप्रैल तक हुई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। छात्रों को इस बार न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल करने होंगे।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: इन वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट
उम्मीदवार जो कक्षा 10 या एसएसएलसी बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने संबंधित परिणाम कर्नाटक एसएसएलसी की आधिकारिक साइट sslc.karnataka.gov.in और karresults.nic.in पर देख सकते हैं।
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए मिलेगा मौका
जो लोग एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स अंक हासिल करने में असमर्थ होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। पास होने के लिए 35 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
8.5 लाख छात्र शामिल
कर्नाटक एसएसएलसी 2022 परीक्षा 28 मार्च से 11 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। इस साल KSEEB कक्षा 10 की परीक्षा में लगभग 8.5 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: ऑनलाइन इतने बजे जारी होगा रिजल्ट
KSEEB 10वीं का परिणाम 19 मई, 2022 को दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। इसके कुछ देर बाद करीब 1 बजे रिजल्ट को ऑनलाइन देखा जा सकेगा। हालांकि यहां आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: एसएमएस से भी देख पाएंगे रिजल्ट
SSLC परिणाम 2022 दोपहर 1 बजे से karresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। परिणाम दोपहर 12:30 बजे घोषित किए जाएंगे लेकिन दोपहर 1 बजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। छात्रों को उनके एसएसएलसी परिणाम एसएमएस के माध्यम से उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर भी भेजे जाएंगे।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा
कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 की तारीख और समय की पुष्टि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने की थी। कर्नाटक सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रिजल्ट तिथि जारी की थी, बता दें, आज दोपहर रिजल्ट जारी होने वाला है।
Sarkari Result Live - स्कूलों से मिलेगी मार्कशीट
कर्नाटक कक्षा 10 परिणाम 2022 आज 19 मई, 2022 को घोषित किया जाएगा। एसएसएलसी मार्कशीट सभी उपस्थित उम्मीदवारों के लिए उनके संबंधित स्कूलों के लिए उपलब्ध होगी। स्कूल प्रत्येक उम्मीदवार को मार्कशीट वितरित करेंगे।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: 3440 केद्रों पर हुई थी परीक्षा
करीब पौने 9 लाख छात्रों में चार ट्रांसजेंडर उम्मीदवार, 4,52,732 छात्र और 4,21,110 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा राज्य भर के 3440 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: 15,387 स्कूल के छात्रों के लिए आएगा रिजल्ट
कर्नाटक भर के 15,387 स्कूलों के कुल 8,73,846 उम्मीदवारों ने इस साल एसएसएलसी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, करीब पौने 9 लाख छात्रों का रिजल्ट दोपहर 1 बजे के आसपास जारी होगा।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: आंसर की हो चुकी है जारी
अनंतिम उत्तर कुंजी 12 अप्रैल, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। अब आज कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड कक्षा 10 के छात्रों के लिए रिजल्ट की घोषणा करेगा।

