Karnataka SSLC 10th Result 2022: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी, यहां करें चेक
Karnataka SSLC 10th Result 2022 on www.karresults.nic.in, sslc.karnataka.gov.in: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड, केएसईईबी ने आज कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 जारी कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और kseeb.kar.nic.in (अब sslc.karnataka.gov.in) पर ऑनलाइन देखें जा सकते हैं।
Manabadi Karnataka SSLC 10th Result 2022: कर्नाटक 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद दो क्रेडिंशियल की जरूरत होगी, जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर। परिणाम ऑनलाइन देखे जा सकते हैं। छात्र अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं। एसएमएस के जरिये भी परिणाम देखा जा सकेगा।
Karnataka SSLC Result 2022 LIVE: Check here
एसएसएलसी परिणाम 2022 दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा, लेकिन दोपहर 1:00 बजे के बाद ही ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।
पास प्रतिशत 85.63% रहा
प्रदेश के 145 छात्रों ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है यानी पूरे के पूरे 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम जारी हो गए है, बता दें, इस साल पास प्रतिशत 85.63% रहा। लड़कियों में 90.29% लोगों ने पाई सफलता जबकि लड़कों में 81.30% छात्र पास हुए।
7,30,881 छात्रों को मिली सफलता
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) ने राज्य में 28 मार्च से 11 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा आयोजित की थी। कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा में 8,53,436 छात्र शामिल हुए थे जिनमें से 7,30,881 को सफलता मिली है। परीक्षा में 90.29 % छात्राओं ने सफलता हासिल की है।
Karnatka SSLC Result 2022: जारी हो चुकी है आंसर की
एसएसएलसी कक्षा 10वीं परीक्षा प्रशासन निकाय, कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEEB) की ओर से कक्षा 10वीं की आंसर की पहले ही जारी कर दी है। कर्नाटक एसएसएलसी कक्षा 10 का परिणाम पिछले साल 9 अगस्त को जारी किया गया था।
3,444 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
राज्य के लगभग 3,444 परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू की थी। किसी भी प्रदर्शन आदि से बचने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात थे।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा रिजल्ट
दोपहर 1 बजे तक वेबसाइट पर 10वीं क्लास के नतीजे जारी किए जाएंगे। विभाग छात्रों के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भी परिणाम भेजेगा। वहीं स्कूल शुक्रवार को रिजल्ट जारी करेंगे।
5,307 विशेष रूप से विकलांग छात्र थे
एसएसएलसी परीक्षा के लिए 8,73,846 छात्र नामांकित हुए थे, जिनमें 4,52, 732 लड़के और 4,21,110 छात्राएं हैं। तीसरे लिंग के चार छात्रों और 5,307 विशेष रूप से विकलांग बच्चों ने भी परीक्षा दी।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: ट्विटर हैंडल पर मिली थी रिजल्ट की जानकारी
कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 की तारीख की पुष्टि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने 13 मई, 2022 को की थी। कर्नाटक सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की थी। फिलहाल बता दें, रिजल्ट कुछ देर में जारी हो जाएगा, डायरेक्ट लिंक के लिए इस पेज पर बने रहें।
35 फीसदी पासिंग मार्क्स जरूरी
कर्नाटक 10वीं बोर्ड परीक्षा के छात्रों को सभी व्यक्तिगत विषयों में पासिंग मार्क्स प्राप्त करने की आवश्यकता है। पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 35 फीसदी पासिंग मार्क्स हासिल करने होंगे।
जारी हो चुकी है आंसर की
कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश की मानें तो दसवीं का रिजल्ट फाइनल आंसर की जारी करने के बाद ही जारी किया जा रहा है। बोर्ड ने परीक्षाओं के बाद आंसर की जारी की थी।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: आंसर की पहले हो चुकी जारी
केएसईईबी एसएसएलसी परिणाम कल दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड ने राज्य भर में 28 मार्च से 11 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा आयोजित की। अनंतिम उत्तर कुंजी 12 अप्रैल को जारी की गई थी।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: जानें परीक्षा तिथि
परीक्षा 28 मार्च, 2022 से 11 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद, बोर्ड ने उत्तर कुंजी ऑनलाइन जारी की। अब जारी होंगे नतीजे
SSLC Result 2022 Karnataka Live: 8.5 लाख छात्रों ने किया था पंजीकरण
इस साल एसएसएलसी परीक्षा 2022 के लिए 8.5 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: मोबाइल नंबर पर आएंगे रिजल्ट
कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 छात्रों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर भी भेजे जाएंगे। सबसे तेज रिजल्ट देखने के लिए इस पेज पर बने रहें। यहां लगातार रिजल्ट को कवर किया जा रहा है, डायरेक्ट लिंक यहां कुछ देर में किया जाएगा।

