Karnataka SSLC 10th Result 2022: कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट, 81.30% लड़कों ने पाई सफलता
Karnataka SSLC 10th Result 2022: कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 की घोषणा आज 19 मई, 2022 को कर दी गई। शिक्षा मंत्री, बी.सी. नागेश ने पिछले सप्ताह ही परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी थी। कर्नाटक एसएसएलसी बोर्ड या कर्नाटक माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड, केएसईईबी एसएसएलसी परिणाम 2022 देखने के लिए karresults.nic.in और sslc.karnataka.gov.in पर जाएं।
Karnataka SSLC 10th Result 2022 Manabadi: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड, केएसईईबी कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 आज यानी 19 मई को घोषित कर दिया गया है। शिक्षा निकाय ने 28 मार्च, 2022 से 11 अप्रैल, 2022 तक राज्य के 3440 के आसपास केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - karresults.nic.in, kseeb.kar.nic.in, sslc.karnataka.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Karnataka SSLC Result 2022 Direct LINK: Check marks here
करीब 8.73 लाख छात्रों ने कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 पर नवीनतम और लाइव अपडेट यहां देखें। बता दें, यहां डायरेक्ट लिंक जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा।
SSLC Result 2022 Karnataka: Check here
बता दें, अभी केवल रिजल्ट की जानकारी साझा की गई है लेकिन डायरेक्ट लिंक अभी एक्टिव नहीं हुआ है, जैसे ही एक्टिव होगा, यहां विवरण दिया जाएगा।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: देखें कितने छात्र हुए पास
परीक्षा के लिए उपस्थित हुए 8,53,436 छात्रों में से 730881 छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की। कर्नाटक एसएसएलसी कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 352752 लड़कों और 368579 लड़कियों ने पास किया।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: लड़कियों ने लड़कों से किया बेहतर प्रदर्शन
कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022: इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 90.29 प्रतिशत
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 81.30 प्रतिशत
SSLC Result 2022 Karnataka Live: प्रेस कांफ्रेंस में जारी हुआ रिजल्ट, 81.30% लड़कों ने पाई सफलता
परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री ने की। मंत्री ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत और मेरिट सूची के साथ परिणाम की घोषणा की। कर्नाटक एसएसएलसी बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 8.73 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया है, जिनमें से चार ट्रांसजेंडर उम्मीदवार, 4,52,732 लड़के और 4,21,110 लड़कियां थी।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: जानें कितने लड़के व लड़कियां हुई पास
इस साल कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.63 है। इस वर्ष लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.29 प्रतिशत और लड़कों का 81.30 प्रतिशत है। 8,53,436 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 7,30,881 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: प्रेस कांफ्रेंस में जारी हुआ रिजल्ट
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) ने आज एसएसएलसी कक्षा 10 बोर्ड के परिणाम जारी कर दिए हैं। दोपहर 12:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए नतीजे घोषित किए गए। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in पर देख सकते हैं। परिणाम छात्रों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर भी भेजे जाएंगे।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: वेबसाइट न खुलने पर पेज करें रिफ्रेश
लगभग 8 लाख छात्र अपने कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 की प्रतीक्षा कर रहे थे। इतने सारे छात्रों के वेबसाइट तक पहुंचने के साथ, यदि सर्वर में कोई समस्या आती है, तो छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे प्रतीक्षा करें और पेज को रिफ्रेश करें।
SSLC Result 2022 Karnataka Live Today : जानें लड़कों व लड़कियों में कौन रहा आगे
कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम थोड़ी देर पहले जारी हो गया है, यहां देखें लड़कों व लड़कियों में कौन रहा आगे
कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम जारी हो गए है, बता दें, इस साल पास प्रतिशत 85.63% रहा।
लड़कियों में 90.29% लोगों ने पाई सफलता जबकि लड़कों में 81.30% छात्र पास हुए।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: इस वेबसाइट से देखें रिजल्ट
उम्मीदवार अपनी उपलब्धता के आधार पर मोबाइल फोन या कंप्यूटर दोनों पर परिणाम देख सकते हैं। यह परिणाम sslc.karnataka.gov.in व karresults.nic.in पर जारी किया गया है।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: जारी होने जा रहा कर्नाटक बोर्ड परीक्षा रिजल्ट
बता दें, इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की 12 अप्रैल, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। उम्मीद है छात्र देख चुके होंगे, अब कुछ ही मिनट में रिजल्ट भी देख सकेंगे। सबसे तेज परिणााम देखने के लिए इस ब्लॉग पर बने रहें।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: 11 अप्रेल को थी आखिरी परीक्षा
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) ने राज्य में 28 मार्च से 11 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा आयोजित की। जैसा कि पहले कहा गया था कि मई के तीसरे हफ्ते तक रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है, ठीक तीसरे हफ्ते में ही रिजल्ट जारी किया जा रहा है। यह परिणाम आज 1 बजे से देखें जा सकेंगे।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: दोपहर 1 बजे से देख सकेंगे परिणाम
रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक दोपहर 1 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, हालांकि इस पेज पर भी आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड से जुड़े हर एक अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
SSLC Result 2022 Karnataka Live: दिनांक और समय घोषित
कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 दिनांक और समय घोषित कर दिया गया है। केएसईईबी 10वीं का परिणाम 19 मई 2022 को दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। सीधा लिंक दोपहर 1 बजे उपलब्ध होगा।
SSLC Result 2022 Karnataka Today: प्रोविजनल आंसर की हो चुकी है जारी
अनंतिम उत्तर कुंजी 12 अप्रैल, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। कर्नाटक राज्य के 15,387 स्कूलों के कुल 8,73,846 उम्मीदवारों ने इस साल एसएसएलसी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से चार ट्रांसजेंडर उम्मीदवार, 4,52,732 पुरुष और 4,21,110 महिला उम्मीदवार हैं। परीक्षा राज्य भर के 3440 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
Sarkari Result Live - ट्रांसजेंडर भी हुए थे जारी
इस साल, कर्नाटक भर के 15,387 स्कूलों के कुल 8,73,846 उम्मीदवारों ने एसएसएलसी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें से चार ट्रांसजेंडर उम्मीदवार, 4,52,732 पुरुष और 4,21,110 महिला उम्मीदवार हैं।
Sarkari Result Live - पिछले साल 99.9 प्रतिशत था रिजल्ट
पिछले साल यानी 2021 में, कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 9 अगस्त को घोषित किया गया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.9 प्रतिशत था। राज्य में कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी परीक्षा के लिए लगभग 8 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
Sarkari Result Live - आंसर की जारी, अब जारी होगा रिजल्ट
अनंतिम उत्तर कुंजी 12 अप्रैल, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों ने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर ली है। कर्नाटक कक्षा 10 का परिणाम 19 मई, 2022 को घोषित किया जाएगा।
Sarkari Result Live - एसएमएस से भी देख सकेगे रिजल्ट
कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री और सकला, बीसी नागेश ने अपने ट्वीट में जानकारी दी है कि केएसईईबी 10वीं परिणाम 2022 उन छात्रों के लिए एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध होगा जो इसके लिए उपस्थित हुए हैं।
Sarkari Result Live - 1 बजे आएगा कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम
छात्र अपने पंजीकरण नंबर का उपयोग करके दोपहर 1:00 बजे से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम छात्रों के मोबाइल नंबर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। यहां वेबसाइट के सीधे लिंक के साथ एसएसएलसी परिणाम 2022 की जांच करने का तरीका बताया गया है।
SSLC Result 2022: कर्नाटक बोर्ड रिजल्ट आज
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड, केएसईईबी की ओर से आज कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 जारी किया जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और sslc.karnataka.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। परिणाम कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश दोपहर 12:30 बजे घोषित करेंगे। karresults.nic.in और अन्य वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
K'taka SSLC Result 2022: एसएमएस से ऐसे चेक करें रिजल्ट
कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने अपने ट्वीट में उल्लेख किया है कि केएसईईबी 10वीं परिणाम 2022 उन छात्रों के लिए एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध होगा। इस बारे में जानकारी को जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है।
Karnataka 10th SSLC Result 2022: ऐसे देखें स्कोरकार्ड
आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in और karresults.nic.in पर जाएं।
SSLC 10वीं कर्नाटक बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण संख्या और रोल नंबर सहित क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
एसएसएलसी 10वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा और कर्नाटक 10वीं परिणाम 2022 डाउनलोड करें।
Karnatka SSLC Result 2022: पिछले साल का रिजल्ट
एसएसएलसी 10वीं परिणाम कर्नाटक बोर्ड में पिछले साल कुल पास प्रतिशत 99.9 प्रतिशत था। पिछले साल कर्नाटक कक्षा 10 एसएसएलसी परिणामों में 157 छात्रों ने 625 में से 625 अंक हासिल किए थे।
KSEEB Result 2022: जारी हो चुकी है आंसर की
एसएसएलसी कक्षा 10वीं परीक्षा प्रशासन निकाय, कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEEB) की ओर से कक्षा 10वीं की आंसर की पहले ही जारी कर दी है। कर्नाटक एसएसएलसी कक्षा 10 का परिणाम पिछले साल 9 अगस्त को जारी किया गया था।
Karnatka SSLC Result: राज्य सरकार ने एसएसएलसी परीक्षा
कर्नाटक एचसी के फैसले के बाद, परीक्षा हिजाब प्रतिबंध के लिए विवाद में चली गई थी। कथित तौर पर लगभग 8.7 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। राज्य सरकार ने SSLC परीक्षा के दौरान छात्रों के सिर पर घूंघट पहनने पर सख्त रोक लगा दी थी।
Karnataka SSLC Result 2022: कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा डेट
कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 28 मार्च 2022 से 11 अप्रैल 2022 तक आयोजित हुई थी। एसएसएलसी आंसर की पहले ही रिलीज हो चुकी है। कर्नाटक बोर्ड अब 19 मई, 2022 को दोपहर 12:30 बजे परिणाम ऑनलाइन जारी करेगा। इसके अलावा sslc.karnataka.gov.in पर उपलब्ध कराए गए हैं।
Karnatka SSLC Result 2022: रिजल्ट जारी होने पर लेटेस्ट अपडेट
कर्नाटक एसएसएलसी के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। टाइम्स नाउ नवभारत पर भी इसे अपडेट किया जाएगा। SSLC परिणाम 2022 पर लेटेस्ट अपडेट चेक करें, आंकड़े, परिणाम चेक करें। रिजल्ट जारी होने के बाद यहां डायरेक्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।
SSLC Result 2022: शिक्षा मंत्री बीसी नागेश का ट्वीट
शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने ट्विटर पर जानकारी दी, 'एसएसएलसी परिणाम कल दोपहर 12.30 बजे रिलीज किया जाएगा। परिणाम दोपहर 1 बजे विभाग की वेबसाइट पर karresults.nic.in स्कूलों में उपलब्ध हैं। परिणाम छात्रों के रजिस्टर फोन नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा। सभी छात्रों को शुभकामनाएं।'
KSEEB Result 2022: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड, KSEEB आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और kseeb.kar.nic.in पर परिणाम ऑनलाइन रिलीज करेगा जो अब sslc.karnataka.gov.in है। छात्रों को अपने परिणामों तक पहुंचने के लिए अपने हॉल टिकट या रोल नंबर की जरूरत होगी। कृपया ध्यान दें, परिणाम दोपहर 12:30 बजे घोषित किए जाएंगे, लेकिन दोपहर 1 बजे ही ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।
Sarkari Result Live - इन साइट पर आएगा रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 कई वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा। इसमें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - sslc.karnataka.gov.in के साथ-साथ परिणाम वेबसाइट karresults.nic.in शामिल हैं।
Sarkari Result Live - 8 लाख छात्रों ने लिया हिस्सा
इस साल एसएसएलसी परीक्षा 2022 के लिए कथित तौर पर 8 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं। परीक्षा ऑफलाइन मोड और व्यक्तिपरक रूप में आयोजित की गई थी। बता दें, MCQ प्रश्नों की उत्तर कुंजी SSLC बोर्ड द्वारा पहले sslc.karnataka.gov.in पर जारी की जा चुकी है। अब रिजल्ट की बारी है, जो कि कल जारी हो जाएगा।
Sarkari Result Live - मिल सकते हैं ग्रेस अंक
कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 कल जारी किया जाएगा। उपलब्ध सूचना के अनुसार, केएसईईबी इस वर्ष grace marks देने की संभावना है। शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में महामारी के दौरान कक्षा शिक्षण के नुकसान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
Sarkari Result Live - कल जारी होगा रिजल्ट
कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 कल आधिकारिक वेबसाइटों पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। karresults.nic.in 10वीं कक्षा का लिंक यहां सक्रिय और अपडेट किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम sslc.karnataka.gov.in पर भी देख सकते हैं।
Sarkari Result Live - रिजल्ट कल 11 बजे तक?
KSEEB द्वारा अभी तक समय की पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, केएसईईबी एसएसएलसी परिणाम कल सुबह 11 बजे तक जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र sslc.karnataka.gov.in से रिजल्ट देख सकेंगें।
Sarkari Result Live - कर्नाटक 10वीं के परिणाम कल
कर्नाटक 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए SSLC परिणाम 2022 कल- 19 मई, 2022 को जारी किया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यहां से परिणाम देख सकेंगे, यहां टॉपर्स लिस्ट की भी जानकार तुरंत से दी जाएगी।
Sarkari Result Live - इन वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in, kseeb.kar.nic.in, sslc.karnataka.gov.in से परिणाम देखें जा सकेंगे।
Sarkari Result Live - 8.73 छात्रों को इंतजार कल होगा खत्म
कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 जारी होने के बाद आप स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक भी यहां सक्रिय कर दिया जाएगा। बता दें, एक रिपोर्ट के अनुसार, 8.73 लाख छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।
Sarkari Result Live - बीसी नागेश करेंगे परिणाम की घोषणा
कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने घोषणा की थी कि एसएसएलसी परिणाम 19 मई, 2022 को जारी किए जाएंगे। छात्र यहां डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे, कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 की घोषणा पिछले वर्षों की तरह, मंत्री के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए जाने की संभावना है।

