GSEB SSC 10th Result 2022, Gseb.org: गुजरात बोर्ड 10वीं के परिणाम हुए घोषित, 65.18% परीक्षार्थी हुए पास
Gseb.org, GSEB SSC 10th Result 2022, Gujarat Board SSC 10th Result 2022: गुजरात बोर्ड, जीएसईबी की ओर से एसएससी यानि कक्षा 10 परिणाम 2022 की घोषणा आज यानी 6 जून 2022 को कर दी गई। इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर चेक किया जा सकता है। बता दें रिजल्ट का इंतजार करीब 9 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को था, जो अब खत्म हो गया है। परीक्षार्थी ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम संबंधित अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
Gseb.org, GSEB SSC 10th Result 2022, Gujarat Board SSC 10th Result 2022: जीएसईबी कक्षा 10 के लगभग 9.7 लाख छात्र अपना एसएससी व 10वीं के परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड की ओर से डिजिटल मार्कशीट ऑनलाइन जारी की गई है। जिसे परीक्षार्थी gseb.org के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 28 मार्च से 9 अप्रैल 2022 तक किया गया था। गुजरात कक्षा 10 के परिणाम जारी कर दिया गया है, परीक्षार्थी डायरेक्ट लिंक से इसे चेक कर सकते हैं।
GSEB SSC 10th Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here
गुजरात कक्षा 10 परिणाम 2022 में कई विवरण शामिल होंगे, जिसमें उम्मीदवार के बारे में कुछ व्यक्तिगत विवरण और अंक और ग्रेड शामिल हैं जो परीक्षा में उनके प्रदर्शन को दर्शाएंगे। पर्सनल डिटेल्स में छात्रों को अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा रोल नंबर और ऐसे अन्य विवरणों की जांच करनी होगी। वहीं प्रदर्शन के संदर्भ में, छात्रों को विषयवार अंक दिए जाएंगे, इसलिए उन्हें कुल अंक और अंतिम ग्रेड की जांच करनी होगी। अगर इसमें किसी तरह की कोई गलती मिलती है तो वे इसमें सुधार करा सकते हैं।
Gujarat Board SSC 10th Result LIVE: जानिए कितना रहा पास प्रतिशत
गुजरात बोर्ड 10वीं के परिणाम 6 जून 2022 को जारी कर दिए गए हैं। बताया जाता है कि गुजरात एसएससी पास प्रतिशत 65.18% रहा। एसएससी रिजल्ट गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर चेक किया जा सकता है। 2020 की तुलना में पास प्रतिशत में तेज वृद्धि देखी गई है। साल 2020 में पास प्रतिशत 60.64% था।
GSEB 10th Result LIVE: स्कूल से ले सकते हैं मार्कशीट
गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 जारी कर दिया गया है। छात्र मार्कशीट संबंधित स्कूलों से ले सकते हैं। वे गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से भी ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकते हैं। इसका लिंक एक्टिव कर दिया गया है।
Gujarat Board SSC 10th Result LIVE: जारी हुए GSEB एसएससी के परिणाम
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, GSEB ने आज, 6 जून, 2022 को सुबह SSC यानि 10वीं के के परिणाम घोषित कर दिए हैं। गुजरात बोर्ड एसएससी परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर ऑनलाइन जारी किया गया है। गुजरात बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम 2022 की जांच करने के लिए, छात्रों को अपना स्कूल इंडेक्स नंबर दर्ज करना होगा। वे इस डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
GSEB 10th Result LIVE: जानिए कब हुई थी परीक्षा
जीएसईबी एसएससी यानि 10वीं 2022 परीक्षा का आयोजन 28 मार्च से 9 अप्रैल 2022 तक किया गया था। गुजरात बोर्ड एसएससी परीक्षा 2022 के लिए 9 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। आज इसका ऐलान किया जाएगा।
Gujarat Board SSC 10th Result LIVE: पिछले साल नहीं हुई थी परीक्षा
पिछले साल, SSC, कक्षा 10 की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत था क्योंकि परीक्षा को COVID-19 महामारी को देखते हुए रद्द कर दिया गया था। इस बीच आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम घोषित किया गया था। जिसके तहत 12वीं में कुल 86.91 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।
GSEB 10th Result LIVE: जानिए कैसे मिलेंगे मार्क्स
जीएसईबी द्वारा जारी अंकन योजना के अनुसार, एक छात्र को गुजरात बोर्ड 10 परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण घोषित होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। इस बार उन्हें अंकों की जगह ग्रेड मिलेंगे। लिहाजा सभी विषयों में कम से कम ग्रेड 'डी' प्राप्त करने होंगे। यदि किसी परीक्षार्थी को 'ई1' या 'ई2' ग्रेड मिलता है तो वे कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं।
Gujarat Board SSC 10th Result 2022: ऐसे देखें रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
सीट नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
सबमिट करें और परिणाम देखें।
डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट लें।

