GSEB SSC 10th Result 2022 Date and Time: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, जीएसईबी, 6 जून, 2022 को 10वीं कक्षा के बोर्ड के परिणाम जारी करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जीएसईबी 10 वीं कक्षा के परिणामों को सुबह 8 बजे घोषित करेगा। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपने संबंधित बोर्ड के परिणाम जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट यानी gseb.org पर देख सकते हैं।
गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने GSEB 10 वीं कक्षा के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा की है। मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि कक्षा GSEB SSC यानी गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का परिणाम 06 जून, 2022 सुबह 8:00 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। GSEB 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 28 मार्च, 2022 से 9 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की गई थीं। जीएसईबी एसएससी 2022 के परिणाम को लेकर छात्र बेहद उत्साहित है, 6 जून को रिजल्ट से पहले छात्रों के लिए यह जानना आवश्यक है कि उस दिन वह अपना रिजल्ट किस प्रकार देख सकते हैं। आइए स्टेप्स की मदद से सीखने का प्रयास करता है।
इस तरह चेक करें रिजल्ट-
- स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट यानी gseb.org पर जाएं।
- स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर, 'GSEB SSC Result 2022' पर क्लिक करें। 6 जून को रिजल्ट जारी होने के बाद से ये ऑप्शन वेबसाइट पर नजर आएगा।
- स्टेप 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
- स्टेप 4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: जिसके बाद आपको परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- स्टेप 6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें।
गुजरात बोर्ड के 10वीं कक्षा के छात्र उम्मीद लगा रहे हैं कि पिछले साल के मुकाबले इस साल रिजल्ट और भी अच्छा साबित होगा।

