CTET 2021 Exam: क्या है नॉर्मलाइजेशन व्यवस्था? जिसे CTET परीक्षा पर लागू करने की है चर्चा
CTET 2021: Central Eligibility Test, CTET 2021 exam 16 दिसंबर और 17 दिसंबर को होन थे लेकिन 16 दिसंबर, 2021 को पेपर एक होने के बाद एग्जाम रद्द कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि परीक्षाएं तकनीकी त्रुटियों के कारण स्थगित कर दी गई है। अब परीक्षा के लिए नई डेट आएगी।
CTET 2021: Central Eligibility Test, CTET 2021 exam की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे छात्रों को उस वक्त झटका लगा जब परीक्षा रद्द हो गई। ये परीक्षा 16 दिसंबर और 17 दिसंबर को होन थे लेकिन 16 दिसंबर, 2021 को पेपर एक होने के बाद एग्जाम रद्द कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि परीक्षाएं तकनीकी त्रुटियों के कारण स्थगित कर दी गई है। अब परीक्षा के लिए नई डेट आएगी। इस ब्लॉग में हम आपको देंगे सीटेट परीक्षा से संबंधित हर खबर। बने रहिए हमारे साथ।
Sarkari Naukri Live: Check all latest government jobs notification here
ICAR ने 641 पदों पर निकाली भर्तियां
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियों के लिए 18 दिसंबर, 2021 से आवेदन लिंक सक्रिय किया है। इसकी परीक्षा 25 जनवरी से 5 फरवरी, 2022 के दौरान होनी है। तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है। तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 21,700 रुपये वेतन के साथ भत्ते स्तर-3 अनुक्रमणिका-1 (7वें सीपीसी / सातवां वेतन आयोग) मिलेगा।
CTET में लागू होगी नॉर्मलाइजेशन व्यवस्था?
CBSE की ओर से आयोजित CTET 2021 में नॉर्मलाइजेश व्यवस्था लागू हो सकती है। CBSE के एक नोटिस जारी करके बताया कि इस परीक्षा में निष्पक्षता के लिए नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था अपनाई जा सकती है। हालांकि यह व्यवस्था तभी लागू की जाएगी, अगर प्रश्न पत्र के अलग-अलग सेटों का डिफिकल्टी लेवल (कठिनाई स्तर) अलग-अलग रहता है। ये परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच कई स्टेज और पालियों में होगी, जिसके लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र के अलग-अलग सेट तैयार हुए हैं।
पहली बार हुई ऑनलाइन परीक्षा
ऐसा पहली बार हुआ जब सीटीईटी परीक्षा ऑनलाइन आयोजित हुई और पहली ही बार इसमें तकनीकी खराबी भी आ गई। परीक्षा आयोजन करने वाली टीसीएस का कहना था कि कई सेंटर्स पर तकनीकी खराबी से परीक्षा आयोजन सफलतापूर्वक नहीं हो पाया और इसलिए एग्जाम को कैंसिल करना पड़ा।
कितने मार्क्स लाकर कर सकते हैं क्वालिफाई
इस परीक्षा में सफल होने के लिए आपको किसी से प्रतिस्पर्धा नहीं करनी है। आप इस परीक्षा में महज 60 फीसदी अंक स्कोर करके सफल हो सकते हैं और इसका प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
क्या मैं CTET क्वॉलिफाई करने के बाद नौकरी प्राप्त कर सकूंगा
परीक्षी क्वॉलिफाई करने का मतलब यह नही है कि उम्मीदवार की नौकरी पक्की हो गई। इसके जरिए केवल शिक्षक के लिए पात्रता मिलती है। बाद में भर्तियां निकलने पर आवेदन किया जा सकता है।
क्वालिफाई करने के लिए चाहिए इतने मार्क्स
जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 60 फीसदी मार्क्स और अनूसूचित जाति के कैंडिडेट्स को 55 फीसदी मार्क्स तक होने चाहिए। आंसर की रिलीज होने के बाद कैंडिडेट्स को आपत्ति दर्ज करवाने के लिए चार से पांच दिन मिलेंगे।
इतनी हो सकती है कट ऑफ
हरियाणा टीईटी में जनरल कैटेगरी की कट ऑफ (Haryana TET Expected cut off) 90 मार्क्स तक जा सकती है। वहीं, हरियाणा के अनुसूचित जाति और दिव्यांगों केलिए 83 मार्क्स कट ऑफ हो सकती है। हरियाणा के अलावा देश के दूसरे राज्यों के अनुसूचित जाति और दिव्यांगों के लिए कट ऑफ 90 मार्क्स तक जा सकती है
जल्द जारी हो सकती है हरियाणा टीईटी की आंसर की (Haryana TET Answer Key)
हरियाणा शिक्षा परीक्षा पात्रता (हरियाणा टीईटी) की परीक्षा अलग-अलग सेंटर पर 18 दिसंबर 2021 को अलग-अलग सेंटर पर आयोजित की गई थी। कैंडिडेट्स जल्द ही इसकी आंसर की हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी 2022 तक रिजल्ट जारी हो सकता है
मॉक टेस्ट से करें तैयारी
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए सबसे अच्छा तरीका होता है उसके मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करना। ये आपको आइडिया देता है कि परीक्षा में किस प्रकार के सवाल आयेंगें इसका अंदाजा लगता है, बल्कि इससे परीक्षा में कम समय में अधिक प्रश्न हल करने की प्रैक्टिस भी हो जाती है।
पेपर 2 में होंगे पांच खंड
पेपर II में भी 5 खंड होते हैं। भाषा I, भाषा II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (केवल सामाजिक अध्ययन/ सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए) या गणित तथा विज्ञान (केवल गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए) के प्रश्न होंगे।
सीटीईटी के कैंडिडेट्स ऐसे करें तैयारी (CTET Preparation tips)
सीटीईटी परीक्षा स्थगित होने के कारण कैंडिडेट्स को तैयारी में कुछ दिन का वक्त मिल गया है। ऐसे में वह कैंडिडेट्स एक बार फिर एग्जाम पैटर्न को अच्छे से देख लें। पेपर I- में पांच खंडों से प्रश्न होते हैं, जिसमें भाषा I, भाषा II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, पर्यावरण अध्ययन और गणित शामिल है। सभी खंड में 30 प्रश्न होते हैं और सभी पर 1 मार्क्स मिलता है।
CTET के प्रश्नों में होगा बदलाव
देश में नई शिक्षा नीति लागू होने के कारण CTET में पूछे जाने वाले प्रश्नों में बदलाव किया गया है। दरअसल शिक्षकों को इस हिसाब से तैयार करने के लिए सवाल के पैटर्न में बदलाव किया जा रहा है।
CTET में नॉर्मलाइजेशन का छात्रों पर असर
अगर CTET परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन व्यवस्था लागू होती है, तो इसका सीधा असर सीधे सीधे आपके ऊपर भी पड़ेगा। नॉर्मलाइजेशन व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न हों उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाता है और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाता है ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से मौका मिले।
CTET में लागू हो सकती है नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था
CBSE द्वारा आयोजित होने वाली CTET 2021 में नॉर्मलाइजेशन व्यवस्था भी लागू हो सकती है। CBSE की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि इस परीक्षा में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन व्यवस्था भी अपनाई जा सकती है। हालांकि यह व्यवस्था तभी लागू होगी अगर प्रश्न पत्र के अलग-अलग सेटों का डिफिकल्टी लेवल अलग-अलग हो। ये परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच कई चरणों और पालियों में हो रही है जिसके लिए अलग-अलग क्वैश्चन पेपर के अलग-अलग सेट तैयार हुए हैं।
समस्या ठीक करने पर काम रही टीसीएस
मेसर्स टीसीएस लिमिटेड की ओर से कहा गया है कि 16 दिसंबर, 2021 को पहली पाली में पेपर की परीक्षा देश भर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई है। अनुसूचित दूसरी पाली (पेपर 2), अप्रत्याशित तकनीकी आवश्यकताओं के कारण परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। मैसर्स टीसीएस लिमिटेड यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि मुद्दों को प्राथमिकता पर संबोधित किया जाए।
TCS को सौंपी गई है परीक्षा की जिम्मेदारी
अधिसूचना में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सूचित किया गया है कि देश भर के अलग-अलग शहरों में 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के दौरान कंप्यूटर आधारित मोड (ऑनलाइन) में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) आयोजित करने की जिम्मेदारी मैसर्स टीसीएस लिमिटेड को सौंपी है।
CTET परीक्षा रद्द होने के बाद TCS का स्पष्टीकरण
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की एक रणनीतिक व्यापार इकाई टीसीएस आईओएन शैक्षणिक संस्थानों और परीक्षाओं का आयोजन करती है। CTET ऑनलाइन परीक्षा की जिम्मेदारी उठा रही TCS ने इस मामले को स्पष्ट करते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया। बयान में कहा गया कि कुछ जगहों पर, उम्मीदवार तकनीकी मुद्दों के कारण पहली परीक्षा पूरी नहीं कर पाए थे, जिससे उन विशेष जगहों पर असर पड़ा, जिससे दूसरी परीक्षा रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
20 दिसंबर से निर्धारित कार्यक्रम पर परीक्षाएं
सीटीईटी 2021 परीक्षा की अगली तिथियां मेसर्स टीसीएस लिमिटेड के पूर्व परामर्श से उम्मीदवारों को अधिसूचना की मदद से मिलेंगी। 20 दिसंबर, 2021 से निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। इस बीच उम्मीदवार को निर्धारित समय अनुसार और अपने संबंधित परीक्षा स्थल पर परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सूचना मिली है। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि सीटीईटी 2021 परीक्षा पर अधिक समय पर अपडेट पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
CTET परीक्षा को लेकर ताजा अपडेट
केंद्रीय पात्रता परीक्षा, सीटीईटी 2021 परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 दूसरी पाली में और 17 दिसंबर, 2021 की पाली 1 और 2 में होने वाली परीक्षा तकनीक त्रुटियों के कारण स्थगित कर दी गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के पेपर इन समय स्लॉट पर निर्धारित किए गए थे, उन्हें नोटिस का उल्लेख करना चाहिए और आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नज़र रखनी चाहिए।
परीक्षा से पहले पढ़े जरूरी गाइडलाइंस
जो उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि उन्हें परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना चाहिए और कौन सी चीजें प्रतिबंधित हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गाइडलाइंस पढ़ने की जरूरत है।
CTET परीक्षा के लिए NTA ने द्वारा किए गए यह बदलाव
CTET की परीक्षा NTA ऑनलाइन करवा रहा है। 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक होने वाली सीटीईटी परीक्षा में केंद्र व समय को लेकर बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। एडमिट कार्ड के दो चरण हो गए हैं। पहले चरण में 16 से 31 दिसंबर तक के पेपर के ही एडमिट कार्ड जारी हुए हैं।
इन चीजों के बिना न जाएं परीक्षा केंद्र पर
CTET के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो लगा आधिकारिक पहचना पत्र जैसे-आधार कार्ड आदि अपने साथ ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। केंद्र पर सभी को मास्क लगाना होगा और अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से करीब 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
CTET परीक्षा में होते हैं 2 पेपर
कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक बनने की आकांक्षा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर 1 की परीक्षा देनी होती है।
वहीं कक्षा 1 से 8वीं तक शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को पेपर 2 परीक्षा देनी होती है।
दोनों ही पेपर में कुल 150 नंबर के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। यानी एक सवाल का एक अंक होगा।
परीक्षा के लिए समय 150 मिनट होगा और परीक्षा को ऑनलाइन मोड में ही आयोजित किया जाएगा।
इतने शहरों में बनाए जा सकते हैं CTET परीक्षा केंद्र
केंद्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली CTET 2021 परीक्षा के लिए देश भर के 300 से अधिक शहरों में परीक्षा केंद्र बने हैं। सीटीईटी 2021 के लिए 19 सितंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और 25 अक्टूबर 2021 आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित थी। अधिक जानकारी के लिए ctet.nic.in पर जाएं।
दोनों शिफ्ट में न हो जाएं कंफ्यूज
उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा की सही तारीख और शिफ्ट का उल्लेख दिया गया है। ध्यान रहे, पहली पाली सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे समाप्त होगी और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित होगी।
CTET एडमिट कार्ड 2021
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए यहां क्लिक करें CTET Final Admit Card 2021
13 जनवरी तक चलेंगे सीटीईटी 2021 परीक्षाएं
सीटीईटी 2021 का आयोजन 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 तक किया जाएगा। ध्यान रहे, यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक।
प्री और फाइनल एडमिट कार्ड में यह है अंतर
14 दिसंबर को फाइनल एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थ। इससे पहले 11 दिसंबर 2021 को प्री एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिसमें केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की परीक्षा शहर और CTET Exam Dates की जानकारी दी गई थी। जबकि फाइनल एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र की जानकारी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किए हैं वे timesnowhindi.com/education से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Final Admit Card डाउनलोड के लिए यह चीजें जरूरी
CTET Final Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। बता दें, इस बार सीबीएसई दो फेज में सीटेट एडमिट कार्ड (प्री और फाइनल एडमिट कार्ड) जारी कर रहा है। दोनों ही प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं।
यह जानकारी है बहुत जरूरी
सीटेट फाइनल एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। यह सीटेट प्रवेश पत्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जारी किया गया है।
सीटेट परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है और 13 जनवरी तक चलेगी। ऐसे में परीक्षा हॉल् में प्रवेश पत्र ले जाना न भूलें। वरना पेपर देने से रोका जा सकता है।
इस वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिड कार्ड
जिन लोगों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है वे ctet.nic.in से सीटेट फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह सीटेट प्रवेश पत्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जारी किया गया है। सीटेट परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से शुरू हो रही है। सीटेट परीक्षा का समापन 13 जनवरी को होगा।
टीसीएस लिमिटेड का आया यह आधिकारिक बयान
टीसीएस लिमिटेड ने बताया है कि 16 दिसंबर को पहली पाली में पेपर की परीक्षा पूरे देश में सफलतापूर्वक आयोजित की गई है। दूसरी पाली (पेपर 2), अप्रत्याशित तकनीकी आवश्यकताओं के कारण परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। टीसीएस यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाए।
इस वजह से स्थगित हुई थी परीक्षा
सीबीएसई ने गुरुवार को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की दूसरी पाली की परीक्षा और अगले दिन यानी शुक्रवार को होने वाली दो पालियों की परीक्षा को स्थगित कर दिया था। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देश भर के विभिन्न शहरों में 16 दिसंबर-13 जनवरी के दौरान कंप्यूटर आधारित मोड (ऑनलाइन) में सीटीईटी आयोजित करने की जिम्मेदारी टीसीएस लिमिटेड को सौंपी थी। परीक्षा स्थगित करने का कारण तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
इस कंपनी को मिली है जिम्मेदारी
सीबीएसई ने अपने नोटिस में जानकारी साझा करते हुए बताया कि सीटीईटी 2021 परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित करने की जिम्मेदारी सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस लिमिटेड को दी गयी है।
किसके पास है परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी?
ऑनलाइन सीटीईटी 2021 के आयोजन की जिम्मेदारी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की परीक्षा आयोजक और असेसमेंट विंग टीसीएस-आईऑन के पास है। सीबीएसई की ओर से इस बात पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है ताकि आगे ऐसी समस्या से बचा जा सके।
कब खत्म होगी CTET की परीक्षा?
महीने भर चलने वाली CTET परीक्षा 13 जनवरी, 2022 को समाप्त होगी। लगभग हर दिन, CTET परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी।
ऐसे तय होगी CTET परीक्षा की कटऑफ
CTET कट ऑफ अंक 2021 को श्रेणी के साथ-साथ विषय के अनुसार भी जारी की जाएगी। CTET अपेक्षित कट-ऑफ 2021 उम्मीदवार को परीक्षा में पास होने के लिए CTET 2021 कट ऑफ अंक से अधिक या उसके बराबर अंक प्राप्त करने होंगे।
CTET 2021 परीक्षा की संभावित कट-ऑफ
16 दिसंबर को हुए पेपर-1 में CTET 2021 की क्वालिफाइंग कटऑफ सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए अपेक्षित कट ऑफ 60 प्रतिशत होने की संभावना है जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह संभवतः 55 प्रतिशत हो सकती है। सीटीईटी परिणाम 2021 की घोषणा के साथ अंतिम कट ऑफ अंक जारी होंगे।
20 दिसंबर से होने वाली परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं
सीबीएसई बोर्ड की ओर से 16 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के तकनीकी कारणों से टलने के बाद यह भी स्पष्ट किया गया है कि 20 दिसंबर से आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं है। उनकी परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार ही जारी रहेगी।
परीक्षा केंद्र पर क्या ना ले जाएं?
कोरोना गाइडलाइन को ध्यान रखकर परीक्षा सेंटर पर आयोजित की गई है और पेपर-2 भी ऐसा ही होगा। सेंटर पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई ताकि परीक्षा देने आए सभी परीक्षार्थी सही इस्तेमाल कर सकें। यह भी बता दें कि कुछ चीजों को सेंटर पर ले जाने की मनाही है। इसमें पेंसिल बॉक्स, इरेजर, स्कैनर, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्केल, पेनड्राइव, राइटिंग पैड, माइक्रोफोन, घड़ी, काला चश्मा, ब्लूटूथ, ईयर फोन, पर्स, हैंडबैग आदि हैं। ये चीजें भूलकर भी परीक्षा हॉल में ना ले जाएं जिससे आपको परेशानी हो सकती है।
परीक्षा टलने को लेकर CBSE का नोटिफिकेशन
CBSE की परीक्षा को लेकर एक नोटिफिकेशन दिया गया है। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि एग्जाम की अगली तारीख M/s TCS लिमिटेड से चर्चा के बाद जारी होगी। उम्मीदवारों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। बोर्ड ने कहा कि 20 दिसंबर 2021 से होने वाली एग्जाम की पाली पहले से तय कार्यक्रम अनुसार होगी।
पेपर 1 के बाद पेपर 2 में आई परेशानी
ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित मोड में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) आयोजित करने की जिम्मेदारी मेसर्स टीसीएस लिमिटेड को सौंपी गई है। टीसीएस लिमिटेड को सौंपी गई है। टीसीएस लिमिटेड ने कहा कि 16 दिसंबर 2021 को पहली पाली में पेपर की परीक्षा देश भर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। दूसरी पाली यानी पेपर 2 की परीक्षा अप्रत्याशित तकनीकी वजहों से पूरी नहीं हो सकी। पहली पाली में 697 केंद्रों पर परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी।
तकनीकी कारणों से टली परीक्षा
CBSE की ओर से आयोजित होने जा रही CTET की परीक्षा का पेपर-2 16 दिसंबर को आयोजित होने वाला था लेकिन अब यह परीक्षा तकनीकी कारणों से टाल दी गई है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का आयोजन 16 दिसंबर की दूसरी पाली में होना निर्धारित था। ऑनलाइन कराई जा रही CTET परीक्षा को स्थगित करने के पीछे तकनीकी समस्या बताई जा रही है।
अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
आगरा में ऑनलाइन केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के पहले दिन ही सर्वर ने बाधा डाल दी। बृहस्पतिवार को पहली पाली में सवा दो घंटे परीक्षा होने के बाद सर्वर ठप हो गया। इसके बाद परीक्षार्थियों ने हंगामा काटा! इस दौरान पुलिसबल बुलाया गया।
परीक्षा स्थगित होने से छात्र परेशान
परीक्षा स्थगित होने से छात्र काफी परेशान हैं और अपने-अपने अंदाज में सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहे हैं। अचानक परीक्षा कैंसल होने पर छात्रों को बड़ा झटका लगा है। ट्विटर पर #CTET ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के जरिए छात्र परीक्षा कैंसल पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं।
परीक्षा केंद्र में भूलकर भी ना ले जाएं ये चीजें
ध्यान रहे पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, स्केल, पेनड्राइव, राइटिंग पैड, इरेजर, स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयर फोन, माइक्रोफोन, घड़ी, काला चश्मा, पर्स, हैंडबैग आदि चीजें भूलकर भी परीक्षा हॉल में ना ले जाएं। यदि गलतीवश आप ऐसी कोई भी चीज ले जाते हैं तो परीक्षा शुरू होने से पहले इसे हॉल में मौजूद एग्जामिनर के पास जमा कर दें।
सीटीईटी परीक्षा 2021 दिशा निर्देश (CTET Exam 2021 Guidelines)
परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा हॉल खोला जाएगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि परीक्षा हॉल खुलने के तुरंत बाद अपनी सीट ले लें। परीक्षा हॉल में प्रवेश करते समय परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड वहां मौजूद पर्यवेक्षकों (Invigilators) द्वारा सत्यापित किए जाएंगे। इसके बाद ही आपको एंट्री दी जाएगी इसलिए एडमिट कार्ड ले जाना ना भूलें, परीक्षा के लिए यह आपके सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। ध्यान रहे कोई भी गणना या लेखन कार्य रफ शीट पर किया जाना है, जो आपको परीक्षा हॉल में दिया जाएगा। तथा परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को रफ शीट परीक्षा हॉल में मौजूद पर्यवेक्षकों (Invigilators) के पास जमा करना होगा।
20 दिसंबर के बाद से निर्धारित समय पर होंगी परीक्षाएं
CTET 2021 exam की नई तिथियां जल्द जारी किए जाने की बात कही गई है। हालांकि, 20 दिसंबर, 2021 से निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आगे की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस बीच, उम्मीदवारों को निर्धारित समय के अनुसार और संबंधित परीक्षा स्थलों पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि सीटीईटी 2021 परीक्षा पर अधिक समय पर अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
सीटेट परीक्षा स्थगित करने की यह है वजह
CTET 2021 exam 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 तक देश भर के विभिन्न शहरों में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होनी है। सीटीईटी 2021 परीक्षा के स्थगित होने पर नोटिस में लिखा है, "M/s TCS Ltd ने बताया है कि 16 दिसंबर 2021 को पहली पाली में पेपर का आयोजन देश भर में सफलतापूर्वक किया गया, जबकि दूसरी पाली (पेपर 2) का आयोजन टेक्निकल दिक्कतों की वजह से पूरी नहीं किया जा सका। मैसर्स टीसीएस लिमिटेड यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि इन समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाए"।
जल्द जारी होगी डेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के पेपर इन समय स्लॉट पर निर्धारित किए गए थे, वे ctet official website ctet.nic.in पर नजर बनाए रखें।

