Bihar UGEAC Counselling Round 2 Result 2024: बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग राउंड 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar UGEAC Counselling Round 2 Result) खबर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने आज यानी 9 अगस्त को बिहार अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन (यूजीईएसी) 2024 के लिए राउंड 2 काउंसलिंग का रिजल्ट जारी कर (Bihar UGEAC Counselling) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bcece.admissions.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। राउंड 2 काउंसलिंग के लिए दस्तावेजों के वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 10 से 12 अगस्त 2024 है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए यूजीईएसी 2024 काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं।
Bihar UGEAC Counselling Round 2 Result 2024
- bcece.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Bihar UGEAC Counselling Round 2 Seat Allotment लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- सीट अलॉटमेंट लेटर आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Bihar UGEAC Counselling Result: बिहार यूजीईएसी के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जेईई मेंस एडमिट कार्ड
- जेईई मेंस स्कोरकार्ड 2024
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- यूजीईएसी एप्लीकेशन फॉर्म की छायाप्रति
- प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर की कॉपी
ध्यान रहे अभ्यर्थी राउंड 2 प्रोविजनल सीट अलॉमेंट लेटर 9 से 12 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं। यहां डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को 10 से 12 अगस्त तक का समय दिया जाएगा।
