एजुकेशन

Bihar Police Recruitment 2026: बिहार पुलिस विभाग में नौकरी का सुनहरा अवसर, कांस्टेबल ऑपरेटर के 900 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी

Bihar Police Constable Recruitment 2026: केंद्रीय चयन पर्षद बिहार ने कांस्टेब ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Bihar Police Constable Recruitment 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल के 993 पदों पर निकली वैकेंसी

Bihar Police Constable Recruitment 2026: बिहार पुलिस विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद बिहार ने कांस्टेब ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (Bihar Police Constable Recruitment 2026) दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कांस्टेबल ऑपरेटर के कुल 993 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Bihar Police Constable Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। सीएसबीसी ने इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यहां आवेदन के लिए 1 मार्च को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 है। यहां आप बिहार पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सक हैं।

Bihar Police Constable Qualification, Age Limit: बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Bihar Police Constable Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर CSBC Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड कर लें।
  6. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Bihar Police Constable Selection Process: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के लिए चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। यहां चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article