एजुकेशन

Bihar Police Constable PST/DV Admit Card 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल पीएसटी और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का एडमिट कार्ड कब आएगा

Bihar Police Constable PST/DV Admit Card 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल शारीरिक जांच माप परीक्षा PST एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए एडमिट कार्ड 5 सितंबर को जारी करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

Bihar Police Constable PST/DV Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें बिहार पुलिस कांस्टेबल पीएसटी और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का एडमिट कार्ड

Bihar Police Constable PST/DV Admit Card 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल पीएसटी और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Police Constable PST Admit Card) खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल शारीरिक जांच माप परीक्षा PST एवं दस्तावेज सत्यापन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रवेश पत्र 5 सितंबर को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोडल कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Bihar Police Constable PST/DV Date: कब होगी बिहार पुलिस कांस्टेबल PST/DV

बता दें बिहार पुलिस कांस्टेबल पीएसटी और डॉक्यूमेंट्स 12 सितंबर को होगी। यह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। यहां अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं मिलेगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar Police Constable PST/DV Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CSBC Bihar Police Constable PST/DV Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Bihar Police Constable PST/DV Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. पीएसटी व डीवी के लिए एग्जाम सेंटर का नाम
  6. पीएसटी व डीवी के लिए एग्जाम सेंटर का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Bihar Police Constable PST Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे बिहार पुलिस कांस्टेबल के पीएसटी व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article