एजुकेशन

Bihar Police Constable PET: बिहार पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित, जानें कब होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Bihar Police Constable PET Exam 2024: बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। रिजल्ट के बाद अब फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी किया गया है। कांस्टेबल भर्ती पीईटी में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स फिजिकल टेस्टके बारे में जरूर जान लें। Bihar Police Constable PET की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Image

बिहार पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट

Photo : Times Now Digital

Bihar Police Constable PET Exam 2024: बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट के बाद अब फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी किया गया है। कांस्टेबल भर्ती पीईटी में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स फिजिकल टेस्ट के बारे में जरूर जान लें। Bihar Police Constable PET की डिटेल्स यहां देख सकते हैं। बता दें कि बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने में हुआ था।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 जुलाई 2023 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट 14 नवंबर 2024 को जारी हुआ। अब फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित हो गई है।

Bihar Police Constable PET: कब होगा फिजिकल टेस्ट?

बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार, फिजिकल टेस्ट का आयोजन 9 दिसंबर 2024 से होगा। बिहार के कई जिलों में फिजिकल टेस्ट का आयोजन होगा।

Bihar Police Constable PET Schedule यहां डायरेक्ट लिंस से करें चेक।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट में कैंडिडेट्स की हाईट, पुरुष कैंडिडेट्स के छाती की चौड़ाई, दौड़, गोला फेक और लॉन्ग जम्प होगा। इन सभी टेस्ट के बाद मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन होगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल CSBC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी 9 दिसंबर 2024 से ही शुरू होगी। इसके लिए कैंडिडेट्स को नोटिफिकेशन में बताए गए डॉक्यूमेंट्स तैयार रख लेने होंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article