एजुकेशन

Bihar Model School: अब बिहार में टीचर बनना आसान नहीं, मॉडल स्कूल में शिक्षक बनने के लिए लाने होंगे 100 मार्क्स

बिहार के मॉडल स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अब कुल 100 अंक लाने होंगे। साथ ही शिक्षकों को इंटरव्यू के दौर से भी गुजरना होगा। जिले के मॉडल विद्यालयों में शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया अगले महीने से होगी।

Image

अब बिहार में टीचर बनना आसान नहीं

Bihar Model School: बिहार के स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी (Bihar Model School) खबर है। अब बिहार के मॉडल स्कूल में शिक्षक बनना आसान नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने तय किया है कि इन विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए कुल 100 अंक लाने होंगे। साथ ही शिक्षकों को इंटरव्यू के दौर से भी गुजरना होगा। जिले के मॉडल विद्यालयों में शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया अगले महीने से होगी। यहां जिलेभर में कुल 153 शिक्षकों का चयन किया जाएगा। यहां सभी मानदंडों पर पूर्ण रूप से फिट बैठने वाले शिक्षकों का चयन किया जाएगा। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन कुल चार चरणों शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण अनुभव, पूर्व प्रदर्शन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

बता दें बिहार के मॉडल स्कूलों में एडमिशन के लिए इंटरव्यू के जिम्मेदारी पांच सदस्यीय समिति को दी गई है। इस चयन समिति में उप विकास आयुक्त (डीडीसी), जिलाधिकारी (डीएम) द्वारा नामित महिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य और डीएम द्वारा मनोनीत केंद्रीय विद्यालय (केवी), नवोदय विद्यालय या सैनिक स्कूल के प्राचार्य शामिल होंगे। यहां डीडीसी चयन समिति के अध्यक्ष व डीईओ सदस्य सचिव भी शामिल होंगे।

Bihar Model School Teacher: क्वाविफिकेशन के आधार पर मार्किंग

शिक्षा विभाग की ओर से पटना समेत राज्यभर के मॉडल विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए अंकों का विभाजन चार भागों में किया जाएगा। इसमें क्वालिफिकेशन के अंतर्गत ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीएड-एमएड (B.Ed-M.Ed), एमफिल (MPhil), पीएचडी (PHD) व राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय पुरस्कारों को भी मानदंडों में शामिल किया गया है। वहीं 10वीं, 11वीं और 12वीं में शिक्षक बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता पर कुल 40 अंक मिलेंगे।

Bihar Model School Teachers Recuitment: ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • संबंधित डिग्री

ध्यान रहे आवेदकों को प्रत्येक दावे के लिए स्व अभिप्रमाणित दस्तावेज देने होंगे। सभी दस्तावेज सक्षम प्राधिकारी डीईओ, हेडमास्टर, बीईओ और बीपीएससी से प्रमाणित होना भी जरूरी है।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article