एजुकेशन

CRPF Constable Recruitment 2026: सीआरपीएफ में नौकरी का शानदार मौका, कांस्टेबल के 9175 पदों पर निकली वैकेंसी

CRPF Constable Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: सीआरपीएफ में नौकरी का शानदार मौका, कांस्टेबल के पदों पर निकली वैकेंसी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

CRPF Constable Recruitment 2026: सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेक्निशियन और ट्रेड्समैन के पदों पर निकली वैकेंसी

CRPF Constable Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: सीआरपीएफ में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CRPF Constable Recruitment 2026) खबर है। सीआरपीएफ (CRPF) में नौकरी का शानदार मौका, कांस्टेबल के पदों पर निकली वैकेंसी कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 9175 पदों की रिक्तियों पर भर्ती निकाली है। इसमें ड्राइवर, कुक, मोची, बढ़ई, दर्जी और सफाई जैसे कई पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप सीआरपीएफ कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

CRPF Constable Recruitment 2026 Registration Date: आवेदन से संबंधित तारीख

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख - 8 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू - 20 अप्रैल 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख - 19 मई 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 19 मई 2026

CRPF Constable Qualification: सीआरपीएफ कांस्टेबल टेक्निशियन ट्रेड्समैन के लिए क्वालिफिकेशन

सीआरपीएफ कांस्टेबल तकनीकी और ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही हेवी ट्रांसपोर्ट वाहन (HTV) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। मोटर मैकेनिक के लिए भी उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए। मैकेनिक मोटर व्हीकल में 2 वर्ष का ITI सर्टिफिकेट + 1 वर्ष का अनुभव या 3 वर्ष का नेशनल/स्टेट अप्रेंटिसशिप + 1 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। इसके अलावा मोटर मैकेनिक (व्हीकल) व पायनिय के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 10वीं में पास होना जरूरी है।

CRPF Constable Technician, Tradesman Age Limit: आयु सीमा

सीआरपीएफ कांस्टेबल के इन पदों पर भर्ती के लिए एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी के लिए पदानुसार अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। यहां कांस्टेबल (ड्राइवर) के लिए अभ्यर्थी की आयु 21-21 साल के बीच होना अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 23 साल जरूरी है। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

CRPF Constable Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CRPF Constable (Technician & Tradesman) Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

CRPF Constable Technician Tradesman Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

  1. पीईटी व पीएसटी परीक्षा
  2. कंप्यूटर आधारित टेस्ट
  3. ट्रेड टेस्ट
  4. डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
  5. समीक्षा चिकित्सा परीक्षा

ध्यान रहे यहां शारीरिक दक्षता परीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद ट्रेड टेस्ट व दस्तावेजों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article