एजुकेशन

Bihar JE Vacancy 2025: बिहार में जेई समेत 3407 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट से पहले-पहले कर लें अप्लाई

Bihar JE Vacancy 2025: बिहार में जेई समेत कुल 3407 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के जरिये जूनियर इंजीनियर के कुल 2809 पद भरे जाने हैं। जिसमें जेई (सिविल) के 2653 पद, जेई (इलेक्ट्रिक) के 86 पद, जेई (मैकेनिकल) के 70 पदों पर भर्ती होनी है। इसके अलावा बचे हुए पद पंप ऑपरेटर और वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Image

Bihar JE vacancy 2025

Bihar Sarkari Naukri: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग ने जूनियर इंजीनियर, पंप ऑपरेटर और वर्क इंस्पेक्टर समेत कुल पदों पर 3407 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद जूनियर इंजीनियर के हैं, जिससे डिप्लोमा और तकनीकी योग्यता वाले अभ्यर्थियों को शानदार मौका मिला है। इस भर्ती के जरिये जूनियर इंजीनियर के कुल 2809 पद भरे जाने हैं। जिसमें जेई (सिविल) के 2653 पद, जेई (इलेक्ट्रिक) के 86 पद, जेई (मैकेनिकल) के 70 पदों पर भर्ती होनी है। इसके अलावा बचे हुए पद पंप ऑपरेटर और वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) के लिए निर्धारित किए गए हैं।

किन पदों पर वेकेंसी ? BTSC Vacancy Recruitment 2026

योग्यता की बात की जाए तो जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए संबंधित शाखा में डिप्लोमा सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल अनिवार्य होगा। इसके अलावा पंप ऑपरेटर और वर्क इंस्पेक्टर के पदों के लिए भी आयोग द्वारा तय तकनीकी योग्यता लागू रहेगी। आयु सीमा और आरक्षण से जुड़े नियम बिहार सरकार के मानकों के अनुसार होगी।

आयु सीमा में किसे मिलेगी छूट? BTSC Vacancy 2026

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। एससी एसटी वर्ग को आयु सीमा में पांच साल तक की छूट प्रदान की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा की बात करें तो ये 37 साल होगी। अनारक्षित आयु वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल तय की गई है। पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल निर्धारित है। अनुसूचित जाति/जनजाति वर्क के पुरुषों/महिलाओं के लिए 42 साल उम्र सीमा तय की गई है।

बताते चलें कि बीटेक वाले इस जेई की भर्ती के पात्र नहीं है। इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया btsc.bihar.gov.in पर 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाएंगे। ये सवाल एआईसीटीआई द्वारा इंजीनियरिंग डिप्लोमा के 3 साल डिप्लोमा के लिए करिकुलम के अनुसार पूछे जाएंगे। फीस की बात करें तो सभी वर्गों के लिए ये फीस 100 रुपये तय की गई है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article