एजुकेशन

Bihar DElEd Result 2023: कब आएगा बिहार डीएलएड रिजल्ट, जानें कितना होगा पासिंग मार्क्स

BSEB Bihar DElEd Result 2023, Sarkari Result 2023 Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डीएलएड (DElEd) प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां बिहार डीएलएड पासिंग मार्क्स 2023 चेक कर सकते हैं।

Image

Bihar DElEd Result 2023

BSEB Bihar DElEd Result 2023, Sarkari Result 2023 Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए यूजर नेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

BSEB Bihar DElEd Result 2023: ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 5 जून से 15 जून तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 12 जुलाई को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 16 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।

Bihar DElEd Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार डीएलएड रिजल्ट अगले सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। जबकि, अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

How to download Bihar DElEd Result 2023

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी बिहार डीएलएड रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

BSEB Bihar DElEd Result 2023: इतनी सीटों पर मिलेगा दाखिला

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में कुल 30,700 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इस साल परीक्षा में लगभग 3 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article