एजुकेशन

बिहार इंटर परीक्षा 2027 के लिए दो तरह के फॉर्म आए, भरने का तरीका भी अलग

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन पत्र के दो अलग-अलग प्रारूप जारी किए हैं। एक फॉर्म सत्र 2025-27 के रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के लिए है, जबकि दूसरा पुराने सत्रों के बचे हुए छात्रों के लिए रखा गया है।

Image

बिहार इंटर परीक्षा 2027 के लिए दो तरह के फॉर्म आए

Bihar Board Class 12 Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर 2027 में बैठने वाले छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म के दो अलग-अलग प्रारूप निकाले हैं। एक फॉर्म सत्र 2025-27 के रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के लिए है, जबकि दूसरा पुराने सत्रों के बचे हुए छात्रों के लिए रखा गया है। अगर आप सत्र 2025-27 के रेगुलर या स्वतंत्र कोटि के छात्र हैं तो आपका फॉर्म थोड़ा आसान रहेगा। इस फॉर्म में दो भाग हैं। भाग A में 1 से 17 तक की जानकारी पहले से ही भरी हुई मिलेगी। इसमें आपको कुछ भी छेड़छाड़ नहीं करनी है। आपको सिर्फ भाग B में 18 से 35 तक की डिटेल भरनी होगी।

दूसरा फॉर्म उन छात्रों के लिए है जो 2025-27 से पहले के सत्र के हैं। इसमें कंपार्टमेंटल, पूर्ववर्ती, समुन्नत और क्वालिफाइंग श्रेणी के छात्र आएंगे। इस फॉर्म में कोई अलग सेक्शन नहीं होगा। पूरी जानकारी छात्र को खुद भरनी होगी।

फॉर्म कैसे जमा होगा

छात्र को अपना फॉर्म सूचीकरण प्रमाण पत्र में लिखी जानकारी के अनुसार भरना है। फॉर्म के दो प्रिंट निकालकर स्कूल या कॉलेज के प्रधान के पास जमा करना होगा। प्रधान एक कॉपी पर साइन, मोहर और तारीख लगाकर छात्र को वापस दे देंगे। यह कॉपी इस बात का सबूत होगी कि आपने फॉर्म जमा किया है। दूसरी कॉपी कॉलेज में रखी जाएगी। प्रधान फॉर्म में भरी गई जानकारी को रजिस्ट्रेशन से मिलाकर चेक भी करेंगे ताकि कोई गलती न रह जाए।

अतिरिक्त जानकारी के तौर पर, बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही डालें, क्योंकि आगे एडमिट कार्ड और सभी अपडेट उसी पर आएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article