Bihar Board BSEB Patna 10th Result 2025 on Matricresult2025.com, matricbiharboard.com Toppers List: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च को दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया है। बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने की। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड की ओर से 10वीं टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है।
BSEB Bihar Board 10th Toppers 2025: तीन स्टूडेंट्स ने किया टॉप
जारी सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं के टॉप 10 स्टूडेंट्स में 123 बच्चे शामिल हैं। इसमें 60 छात्राएं और 63 छात्र हैं। बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में तीन स्टूडेंट्स ने पहला स्थान हासिल किया है, जिसमें एक छात्र और दो छात्राएं हैं। साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 10वीं परीक्षा में बाजी मारी है।इन्होंने मैट्रिक में 500 में से कुल 489 अंक यानी 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बता दें कि इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 82.11 फीसदी दर्ज किया गया है।
Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड टॉप 3 टॉपर्स की लिस्ट
- 1. साक्षी कुमारी जेपीएन हाई स्कूल, समस्तीपुर, 97.80%
- 1. अंशु कुमारी भारतीय इंटर कॉलेज, गाहिरी, 97.80%
- 1. रंजन वर्मा हाई स्कूल अगिआंव, भोजपुर, 97.80%
- 2. पुनीत कुमार सिंह आदर्श हाई स्कूल, बक्सर, 97.60%
- 2. सचिन कुमार राम उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, जमुई, 97.60%
- 2. प्रियांशु राज आरएन एंड पीआरएच/एस जलालाबाद, मुंगेर, 97.60%
- 3. मोहित कुमार उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, बांका, 97.40%
- 3. सूरज कुमार पांडे उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, बांका, 97.40%
- 3. खुशी कुमारी आरआर हाई स्कूल, रोहतास, 97.40%
- 3. प्रियांशु रंजन आरके हाई स्कूल, अजामनगर, 97.40%
- 3. रोहित कुमार सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई, 97.40%
BSEB Class 10th Result 2025: टॉपर्स पर बरसेगा पैसा
बिहार बोर्ड टॉपर्स की पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी गई है। इस साल बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स को 1 लाख की जगह 2 लाख रुपये मिलेंगे। नकद पुरस्कार के साथ ही उन्हें लैपटॉप, सर्टिफिकेट और मेडल भी मिलेगा। दूसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये पुरस्कार राशि मिलेगी, जो कि पिछले साल 75 हजार थी। वहीं, तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 1 लाख और चौथे स्थान पर आने वाले छात्रों को 30 हजार रुपये मिलेंगे।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
