एजुकेशन

Bihar Board 10th Result 2025 Declared: इंतजार खत्म! जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत चेक करें मार्क्स

Bihar Board BSEB 10th Result 2025 Declared at Matricesult2025.com, Matricbiharboard.com: बिहार बोर्ड 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।

Image

Bihar Board 10th Result 2025 Declared

Bihar Board 10th Result 2025 Declared on Matricresult2025.com, matricbiharboard.com: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च को ठीक दोपहर 12 बजे जारी कर दिया है। बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी मौजूद थे। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। वहीं, एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको BIHAR10 ROLL NUMBER' टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ मिनटों में ही आपके मोबाइल पर रिजल्ट का एसएमएस मिल जाएगा।

Bihar Board 10th Result 2025: ऐसा रहा इस साल का रिजल्ट

जारी सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल कुल 15,58,077 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 12,79,294 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। बता दें कि इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 82.11 फीसदी दर्ज किया गया है। बीएसईबी मैट्रिक में 4,70,845 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। वहीं, 4,84,012 स्टूडेंट्स सेकंड डिवीजन और 3,07,792 स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। वहीं, टॉपर्स की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने पहले स्थान पर जगह बनाई है। इन्होंने 500 में से कुल 489 अंक यानी 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

How to download Bihar Board 10th Result 2025

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: फेल स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया गया था। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article