एजुकेशन

Bihar Board 12th Inter Result Out Soon Date: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, जानें कम्पार्टमेंट एग्जाम को लेकर क्या है व्यवस्था

Bihar Board 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

Image

Bihar Board 12th Result 2024

Bihar Board 12th Inter Result 2024: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board Intermediate Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar Board 12th Result 2024: इस तारीख से पहले जारी होगी रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 1304352 स्टूडेंट्स शामिल हुए। जिसमें, छात्रों की संख्या 677921 और छात्राओं की संख्या 626431 रही। अब सभी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंटर का रिजल्ट होली यानी 25 मार्च के पहले जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

Bihar Board 12th Compartment Exam 2024: अप्रैल में होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड 12वीं एग्जाम में पासिंग मार्क्स प्राप्त न कर पाने वाले स्टूडेंट्स को कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का फॉर्म मार्च में ही रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। वहीं, इस परीक्षा का आयोजन अप्रैल या मई में किए जाने की संभावना है।

BSEB Bihar Board 12th Marksheet 2024: कब मिलेगी 12वीं मार्कशीट

बिहार बोर्ड 12वीं इंटर कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल से संशोधित मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। आपको बता दें कि कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंकों को ही अंतिम एवं फाइनल माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 अवलोकन (Bihar Board 12th Results 2024 Overview)

बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 वेबसाइट

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 में दिया गया विवरण

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 - पासिंग मार्क्स

बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2024 की स्क्रूटनी के लिए आवेदन कैसे करें?

बीएसईबी 12वीं स्क्रूटनी परिणाम 2024

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article