एजुकेशन

CSIR UGC NET Registration 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, csirnet.nta.nic.in पर करें अप्लाई

CSIR UGC NET December Registration 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

CSIR UGC NET December Exam Date 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए करें आवेदन

CSIR UGC NET December Registration 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक कल यानी 7 अक्टूबर 2026 से एक्टिव कर दिया गया है। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी 5 नवंबर 2026 है। वहीं एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 10 से 12 नवंबर तक का समय दिया जाएगा। यहां आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

CSIR UGC NET December Registration 2026

  • आवेदन की तिथि (Application Begin)- 7 अक्टूबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि - 5 नवंबर 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट - 5 नवंबर 2026
  • एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की डेट - 10 से 12 नवंबर 2026
CSIR UGC NET December Exam Date 2026

CSIR UGC NET December Exam Date 2026

CSIR UGC NET December Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा

बता दें सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को होगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। एग्जाम कुल 180 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति की जाती है।

CSIR UGC NET December Eligibility: सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए पात्रता

बता दें सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा 8सेमेस्टर स्नातक डिग्री में 75% अंकों के साथ यह डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करन कर सकते हैं। हालांकि वह केवल जेआरएफ व पीएचडी के लिए पात्र माने जाएंगे।

CSIR UGC NET December Age Limit: सीएसआईआर यूजीसी नेट एज लिमिट

यहां एज लिमिट की बात करें तो जेआरएफ के लिए न्यूजनतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए किसी प्रकार की कोई एज लिमिट निर्धारित नहीं की गई है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

CSIR UGC NET December Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CSIR UGC NET December 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • अपने सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article