BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और अब सभी की निगाहें 10वीं रिजल्ट की तरफ है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardinline.com पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Bihar Board Matric Result 2025: कब आएगा 10वीं रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, 10वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, अब नतीजे पहले जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।
How to download Bihar Board Result 2025
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB Bihar Board Result 2025: एसएमएस पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको BIHAR10 ROLL NUMBER' टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ मिनटों में ही आपके मोबाइल पर रिजल्ट का एसएमएस मिल जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
