LIVE

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, matricresult2025.com पर चेक करें मार्क्स

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च को दोपहर 12 बजे जारी करने (Bihar Board 10th Result) जा रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए।

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, matricresult2025.com पर चेक करें मार्क्स

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, matricresult2025.com पर चेक करें मार्क्स

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च को दोपहर 12 बजे जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां छात्रों को अपना रोल नंबर, रोल कोड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में कुल 15.68 लाख छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच (Bihar Board 10th Result) हुई थी।

बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी मौजूद थे। बता दें कि बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट के साथ ही साथ पास पर्सेंटेज, डिवीजन वाइज स्टूडेंट्स की लिस्ट और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

How To Check Bihar Board 10th Result 2025

  • सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 10th Matric Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, रोल कोड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।


MAR 29, 2025 12:44 IST

Bihar Board 10th Matric Result 2025 Live: 82.11 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

जारी सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल कुल 15,58,077 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 12,79,294 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। बता दें कि इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 82.11 फीसदी दर्ज किया गया है।
MAR 29, 2025 12:25 IST

Bihar Board 10th Matric Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर

जारी सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में तीन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है, जिसमें एक छात्र और दो छात्राएं हैं। इस साल बीएसईबी मैट्रिक में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। इन्होंने 10वीं की परीक्षा में 500 में से कुल 489 अंक यानी 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
MAR 29, 2025 12:17 IST

Bihar Board 10th Matric Result 2025 Live: बीएसईबी 10वीं रिजल्ट की लिंक

बिहार परीक्षा विद्यालय समिति (BSEB) ने 10वीं मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया है। बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक किसी भी वक्त एक्टिव कर दी जाएगी।
MAR 29, 2025 12:11 IST

Bihar Board 10th Matric Result 2025 Live: इस वेबसाइट पर मिलेगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जारी किया गया है। बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
MAR 29, 2025 12:10 IST

Bihar Board 10th Matric Result 2025 Live: वेबसाइट से डाउनलोड करें रिजल्ट

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
MAR 29, 2025 12:03 IST

Bihar Board 10th Matric Result 2025 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी हुआ रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च को दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। बीएसईबी की वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
MAR 29, 2025 11:59 IST

Bihar Board 10th Matric Result 2025 Live: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च को ठीक दोपहर 12 बजे जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।
MAR 29, 2025 11:57 IST

Bihar Board 10th Matric Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स को क्या मिलेगा?

बिहार बोर्ड टॉपर्स की पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी गई है। इस साल बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स को 1 लाख की जगह 2 लाख रुपये मिलेंगे। नकद पुरस्कार के साथ ही उन्हें लैपटॉप, सर्टिफिकेट और मेडल भी मिलेगा।
MAR 29, 2025 11:56 IST

Bihar Board 10th Matric Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 10वीं पासिंग मार्क्स?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।
MAR 29, 2025 11:56 IST

Bihar Board 10th Matric Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें?

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको BIHAR10 ROLL NUMBER' टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ मिनटों में ही आपके मोबाइल पर रिजल्ट का एसएमएस मिल जाएगा।
MAR 29, 2025 11:55 IST

Bihar Board 10th Sarkari Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कहां से डाउनलोड करें?

  • matricbiharboard
  • matricresult2025.com
MAR 29, 2025 11:54 IST

Bihar Board 10th Sarkari Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
MAR 29, 2025 11:53 IST

Bihar Board 10th Sarkari Result 2025 Live: बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट

  • matricbiharboard
  • matricresult2025.com
MAR 29, 2025 11:49 IST

Bihar Board 10th Sarkari Result 2025 Live: कौन जारी करेगा 10वीं रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना की ओर से कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर करेंगे।
MAR 29, 2025 11:46 IST

Bihar Board 10th Sarkari Result 2025 Live: रोल नंबर रखें तैयार

बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर ठीक 12 बजे जारी कर दिया जाएगा। कई बार रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश भी हो जाती है। ऐसे में स्टूडेंट्स डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
MAR 29, 2025 11:43 IST

Bihar Board 10th Sarkari Result 2025 Live: बीते साल ऐसा था 10वीं रिजल्ट

बीते साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 16,64,252 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 4,52,302 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए थे। जबकि, 5,24,965 स्टूडेंट्स सेकंड डिवीजन और 3,80,732 स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन से पास हुए थे।
MAR 29, 2025 11:41 IST

BSEB 10th Matric Result 2025 Live: कब और कहां मिलेगी मार्कशीट

बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल की और से प्रदान की जाएगी।
MAR 29, 2025 11:38 IST

BSEB 10th Matric Result 2025 Live: बोर्ड ने दी सूचना

BSEB 10th Matric Result 2025 Live: बोर्ड ने दी सूचना
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
MAR 29, 2025 11:37 IST

Bihar Board BSEB 10th Result 2025 Live: शिक्षा विभाग के मंत्री घोषित करेंगे रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च को ठीक दोपहर 12 बजे जारी कर दिया जाएगा। बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी मौजूद रहेंगे।
MAR 29, 2025 11:30 IST

Bihar Board BSEB 10th Result 2025 Live: 10वीं टॉपर्स पर बरसेगा पैसा

इस साल 10वीं टॉपर्स को 1 लाख की जगह 2 लाख रुपये मिलेंगे। नकद पुरस्कार के साथ ही उन्हें लैपटॉप, सर्टिफिकेट और मेडल भी मिलेगा। दूसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये पुरस्कार राशि मिलेगी, जो कि पिछले साल 75 हजार थी। वहीं, तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 1 लाख और चौथे स्थान पर आने वाले छात्रों को 30 हजार रुपये मिलेंगे।