Bihar Board 10th and 12th Result 2023 BSEB 10th Result kab aayega? Bihar School Examination Board की परीक्षाएं खत्म हो गई है। कक्षा 10 और 12वीं के छात्र अब रिजल्ट को लेकर यहां अपडेट चेक कर सकते हैं। बता दें, पहले बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा, इसके लिए बाद 10वीं का रिजल्ट आएगा।
बिहार बोर्ड 2023 परीक्षा तिथि
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू की, जबकि 11 फरवरी, 2023 को खत्म हो गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जल्द जारी होगा, क्योंकि कॉपियों की जांच शुरू कर दी गई है। दूसरी तरफ बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की बात करें तो बीएसईबी ने 14 फरवरी को गणित विषय के साथ परीक्षा शुरू की थी जबकि 22 फरवरी को मैट्रिक परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। अब जल्द ही इन कॉपियों की भी जांच शुरू की जाएगी।
बिहार बोर्ड 2023 परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा
ज्यादातर छात्र इस बात से परिचित होंगे किे बिहार उन राज्यों में से एक है जो जल्द से जल्द बोर्ड परीक्षा का आयोजन करता है और रिजल्ट जारी करता है। यही कारण है कि माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की रिजल्ट फरवरी अंत से लेकर मार्च की शुरुआत में जारी हो सकता है। हालांकि 10वीं के परिणाम होली के बाद आने की संभावना है।
पिछले रुझानों के अनुसार, बिहार बोर्ड परीक्षा की अंतिम तिथि से एक महीने के अंदर परिणाम जारी करता है। उम्मीद है बीएसईबी 12वीं का परिणाम होली से पहले आएंगे।
डायरेक्ट लिंक से ऐसे देखें बिहार बोर्ड 2023 परिणाम
बिहार बोर्ड 2023 परिणाम जारी होने के बाद आप दो वेबसाइट पर जा सकेंगे, secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in
हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल लगातार रिजल्ट को ट्रैक कर रहा है, जैसे ही परिणाम जारी होंगे, आप timesnowhindi.com/education पर विजिट करें और डायरेक्ट लिंक से परिणाम देखें।
