एजुकेशन

Bihar BEd CET Result 2024: बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट कब आएगा, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

Bihar BEd CET Result 2024 Release Date: बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, दरभंगा की ओर से बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

Image

Bihar BEd CET Result 2024

Bihar BEd CET Result 2024 Release Date: बिहार बीएड सीईटी में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU), दरभंगा की ओर से बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट (Bihar BEd CET Result 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर अपना रिजल्ट (Bihar BEd CET Result 2024 Link) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar BEd CET Result 2024 Date: इस तारीख को हुई परीक्षा

बिहार बीएड सीईटी का आयोजन 25 जून 2024 को आरा, भागलपुर, छपरा, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना और पूर्णियां में किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 26 जून को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 29 जून तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2024 का इतंजार कर रहे हैं।

Bihar BEd CET Result 2024 Expected Date: कब आएगा रिजल्ट

बिहार बीएड सीईटी आसंर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to download Bihar BEd CET Answer Key 2024

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar BEd CET Passing Marks 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

बिहार बीएड सीईटी में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। जबकि, एसएससी/एसटी/बीसी/ईबीसी डब्ल्यबीसी/ ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिाकरिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article