एजुकेशन

NEET PG Exam Date 2024: जल्द घोषित होगी नीट पीजी एग्जाम डेट, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

NEET PG Exam Date 2024 Latest News Today: नीट पीजी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल मेडिकल काउंसिल की ओर से नीट पीजी एग्जाम की तारीख सोमवार या मंगलवार तक घोषित कर दी जाएगी।

Image

Dharmendra Pradhan

NEET PG Exam Date 2024 Latest News Today: नीट पीजी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट, पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) एग्जाम डेट का ऐलान अगले सप्ताह तक कर दिया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया की नीट पीजी परीक्षा की नई तारीख (NEET PG Exam 2024 New Date) सोमवार (1 जुलाई) या मंगलवार (2 जुलाई) तक जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर नोटिस चेक कर सकेंगे।

NEET PG Exam 2024 New Date: कई बार स्थगित हुई नीट पीजी परीक्षा

नीट पीजी एग्जाम का आयोजन 23 जून 2024 को किया जाना था लेकिन परीक्षा से मात्र 12 घंटे पहले इसे रद्द कर दिया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना था कि हाल के दिनों में कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता भंग होने के आरोपों के मद्देनजर ये कदम उठाया गया है। मंत्रालय ने फैसला लिया कि नीट पीजी एंट्रेंस एग्जाम की प्रक्रिया की पूरी तरह से जांच के बाद ही एग्जाम लिया जाएगा। हालांकि, अचानक परीक्षा रद्द किए जाने से अभ्यर्थियों के बीच नाराजगी है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर NBE की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए।

NEET PG Exam 2024 Pattern: ऐसे होगी नीट पीजी परीक्षा

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो नीट पीजी में 800 अंकों के 200 बहुविकल्पीय सवाल होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा और पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी कोर्स और एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए योग्य होंगे।

NTA Exam Calendar 2024: यूजीसी नेट एग्जाम की तारीख घोषित

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून और सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। एनटी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 25 जुलाई से 27 जुलाई 2024 तक किया जाएगा। वहीं, यूजीसी नेट परीक्षा 21 अगस्त से 4 सिंतबर 2024 के बीच ऑनलाइन मोड में होगी। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article