एजुकेशन

MBA करने का है सपना! भारत के इन सरकारी कॉलेज से करें मैनेजमेंट की पढ़ाई, मिलता है लाखों का पैकेज

Top Government MBA College: ग्रेजुएशन के बाद मैनेजमेंट की पढ़ाई कर इस क्षेत्र में करियर बनाकर लाखों रुपये कमाने का सपना देख रहे छात्रों को बता दें कि भारत में मैनेजमेंट कोर्स ऑफर करने वाले हजारों संस्थान है। लेकिन इसमें टॉप संस्थान कौन-से हैं, जहां कम फीस में ए वन क्वालिटी की शिक्षा मिलती है। तो आइए आपको बताएं भारत के उन सरकारी मैनेजमेंट कॉलेज के बारे में, जहां लाखों का प्लेसमेंट पैकेज मिलता है।

Image

भारत के इन सरकारी कॉलेज से करें मैनेजमेंट की पढ़ाई

Top Government MBA College: मैनेजमेंट कोर्स का बोलबाला पूरे भारत में है। हर कोई मैनेजमेंट के क्षेत्र में अच्छी सैलरी का सपना लेकर जाना चाहता है। देश में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर एमबीए करने वाले छात्रों की डिमांड बहुत अधिक है। न केवल डिमांड बल्कि नौकरी के अवसर भी बहुत अधिक है। अगर आप भी ग्रेजुएशन के बाद MBA की पढ़ाई करनी सोच रहे हैं, लेकिन सरकारी संस्थान से तो आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि देश में एमबीए की शिक्षा प्रदान करने वाले कई बेहतरीन सरकारी कॉलेज हैं, जहां से आप शिक्षा प्राप्त कर लाखों-करोड़ों की सैलरी कमा सकते हैं। आइए आपको देश के टॉप सरकारी मैनेजमेंट कॉलेज के बारे में बताएं।

भारत में मैनेजमेंट के कुल कितने कॉलेज हैं?

वर्तमान समय में भारत में मैनेजमेंट के 7,395 से अधिक कॉलेज हैं, जिसमें 1200 से अधिक सरकारी कॉलेज हैं। लेकिन इसमें कुछ कॉलेज ऐसे हैं, टॉप संस्थानों की लिस्ट में शामिल है और यहां पढ़ने के बाद छात्रों को एक अच्छा प्लेसमेंट पैकेज मिलता है। अच्छी शिक्षा के साथ बेहतरीन नौकरी का अवसर छात्रों को इन कॉलेज की तरफ आकर्षित करता है।

भारत के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज कौन से हैं?

  1. IIM अहमदाबाद (IIMA)
  2. IIM बैंगलोर (IIMB)
  3. IIM कोलकाता (IIMC)
  4. FMS दिल्ली (दिल्ली विश्वविद्यालय)
  5. IIM लखनऊ (IIML)
  6. IIM कोझिकोड (IIMK)
  7. IIT बॉम्बे (SJMSOM)
  8. IIT दिल्ली (DoMS)
  9. IIM मुंबई (पूर्व में NITIE)
  10. IIFT दिल्ली: इंटरनेशनल बिजनेस मैनेजमेंट में विशेषज्ञता
  11. जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia- JMI)
  12. BHU इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BHU IMS)

मैनेजमेंट कॉलेज में प्रवेश कैसे होता है?

मैनेजमेंट कोर्स यानी एमबीए में प्रवेश के लिए छात्रों को CAT (Common Admission Test) देना अनिवार्य है। कुछ संस्थानों में GMAT या GATE स्कोर पर भी प्रवेश दिया जाता है। बता दें कि एमबीए कोर्स में एडमिशन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षा देने वाला उम्मीदवार भी एमबीए के लिए आवेदन कर सकता है। ग्रेजुएशन में जनरल और ओबीसी उम्मीदवार के कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है, जबकि एससी/एसटी के लिए 45% आवश्यक हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article