एजुकेशन

बेनेट विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से की साझेदारी

वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बेनेट विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले को QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 17वां स्थान प्राप्त हुआ है।

Image

बेनेट विश्वविद्यालय के पांच छात्र यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले के समृद्ध कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं।

ग्रेटर नोएडा, 4 अगस्त 2025: वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बेनेट विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले को QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 17वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह ऐतिहासिक समझौता बेनेट विश्वविद्यालय के छात्रों को बर्कले इंटरनेशनल स्टडी प्रोग्राम (BISP) में भाग लेने का अवसर प्रदान करेगा। BISP एक विशेष कार्यक्रम है, जिसे योग्य अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में पाठ्यक्रम कर सकें। यह कार्यक्रम छात्रों को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में से एक में पढ़ाई करने और वहां के शैक्षणिक व सांस्कृतिक माहौल को नजदीक से अनुभव करने का अनूठा अवसर देता है। पिछले 20 वर्षों से BISP दुनिया भर के छात्रों को बर्कले के उत्कृष्ट फैकल्टी और विविध छात्र समुदाय से जोड़ रहा है।

इस समझौते के तहत, सेमेस्टर अब्रॉड प्रोग्राम और दूसरे शॉर्ट टर्म के प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे, जो बेनेट विश्वविद्यालय के छात्रों को यूसी बर्कले में अद्वितीय शैक्षणिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेंगे। साथ ही, इस साझेदारी के जरिए भविष्य में संयुक्त शोध, फैकल्टी एक्सचेंज और नवाचार-आधारित गतिविधियों जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग की राह खुलेगी।

बेनेट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं द टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक, श्री विनीत जैन ने कहा, "बेनेट विश्वविद्यालय में हम भविष्य के लिए तैयार पीढ़ी को वैश्विक स्तर पर अनुभवात्मक शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बर्कले इंटरनेशनल स्टडी प्रोग्राम के जरिये यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले के साथ हमारा यह सहयोग इस बात का प्रमाण है कि हम अपने छात्रों को ऐसे अवसर प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, जिससे वे वैश्विक नागरिक, नवप्रवर्तक और भविष्य के लीडर बन सकें। यह साझेदारी न केवल हमारे शैक्षणिक माहौल को समृद्ध करेगी बल्कि बेनेट को नवाचार, उत्कृष्टता और वैश्विक अवसरों का केंद्र बनाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करेगी।"

बेनेट विश्वविद्यालय के पांच प्रतिभाशाली छात्र पहले ही इस अनूठे अवसर का लाभ उठाते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में समृद्ध कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि विश्वविद्यालय न केवल शैक्षणिक क्षितिज का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि अपने छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण और प्रतिस्पर्धी कौशल से लैस करने के लिए भी तत्पर है, जिससे वे विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ सकें।

यह सहयोग बेनेट विश्वविद्यालय की उस लगातार कोशिश का अहम हिस्सा है, जिसके तहत वह अपने छात्रों को बेहतरीन पढ़ाई के मौके और विदेश में सीखने-समझने का अनुभव देता है। यह ऐतिहासिक साझेदारी न केवल बेनेट विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान को सुदृढ़ करती है, बल्कि एक गतिशील, वैश्विक रूप से जुड़े हुए शिक्षण वातावरण के निर्माण के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। इसके अतिरिक्त, बेनेट विश्वविद्यालय और भी व्यापक एवं प्रभावशाली पहलों के लिए उन्नत स्तर की चर्चाओं में सक्रिय रूप से शामिल है, जो पूरे समुदाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article