एजुकेशन

BCECEB ITI Admission की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट से आसान स्टेप में करें डाउनलोड

BCECEB ITI Admission 1st Round Seat Allotment Result: बिहार में आईटीआई में एडमिशन की पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in से सीट अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BCECEB ITI Admission 1st Round Seat Allotment Result

BCECEB ITI Admission 1st Round Seat Allotment Result: बिहार में आईटीआई में एडमिशन का वेट कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव परीक्षा बोर्ड (BCECEB) द्वारा आईटीआई एडमिशन 2026 की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने आईटीआई में एडमिशन लेने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान चॉइस फिलिंग में हिस्सा लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीट अलॉटमेंट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा।

पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी

आईटीआई में एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिए एडमिशन प्रक्रिया पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के साथ शुरू हो गई है। बता दें कि पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट उम्मीदवारों की रैंक, उनकी कैटेगरी और उनके पसंदीदा पसंदीदा संस्थान में पसंदीदा कोर्स में सीट की उपलब्धता के आधार पर किया गया है। जिन छात्रों का नाम लिस्ट में शामिल है वह अब संबंधित संस्थान में तय समय-सीमा के भीतर जाकर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कैसे चेक करें BCECEB ITI Admission सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

स्टेप 1 - उम्मीदवार BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए BCECEB ITI Admission First Seat Allotment List 2026 का लिंक नजर आएगा।

स्टेप 3 - उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब आप अपना एनरोलमेंट नंबर, एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट लिस्ट की पीडीएफ खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वह निर्धारित समय सीमा में संस्थान में फिजिकली पहुंचकर दाखिले की प्रक्रिया पूरी नहीं करता है तो सीट ऑटोमेटिक रद्द हो जाएगी और उम्मीदवार काउंसलिंग की रेस से बाहर हो जाएंगे। इसके अलावा अगर उम्मीदवार बेहतर संस्थान के रुकना चाहते हैं तो वह सीट अपग्रेड का ऑप्शन चुन सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article