एजुकेशन

Bank of Baroda में निकली 1100 पदों पर नौकरी, जानें पद, योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया

Bank of Baroda ने 'वेल्थ मेनेजमेंट सर्विस' और 'कॉर्पोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट' से जुड़े पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 1100 पद भरे जाएंगे। आवेदन आज से शुरू हो गए हैं, जानें क्‍या है अंतिम तिथि

Image

Bank of Baroda में निकली 1100 पदों पर नौकरी

Bank of Baroda Recruitment 2026 Apply Online Begins: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 'वेल्थ मेनेजमेंट सर्विस' और 'कॉर्पोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट' से जुड़े पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 1100 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (bankofbaroda.bank.in) के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, 'वेल्थ मेनेजमेंट सर्विस' के तहत 1000 और 'कॉर्पोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट' के तहत 100 पदों की भर्ती होगी।

आवेदन की प्रक्रिया आज 4 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की योग्यता और दूसरी शर्तें ध्यान से देख पढ़ लेनी चाहिए।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1100 पद हैं। इनमें शामिल है:

  • Wealth Executive के 1000 पद
  • Credit Analyst-C & IC के 100 पद

Wealth Executive पद बैंक के वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज डिपार्टमेंट से जुड़ा है, जबकि 100 क्रेडिट एनालिस्ट पद कॉर्पोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट डिपार्टमेंट के लिए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?, Bank of Baroda Recruitment 2026 Eligibility

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए अन्य योग्यता या अनुभव की शर्तें हो सकती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

उम्मीदवारों का चयन केवल एक परीक्षा के आधार पर नहीं होगा। भर्ती प्रक्रिया में आवेदन की जांच, ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट या बैंक की ओर से उपयुक्त समझी जाने वाली दूसरी परीक्षा शामिल हो सकती है। इसके बाद उम्मीदवारों को Group Discussion और/या Interview के लिए बुलाया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर एक से ज्यादा इंटरव्यू राउंड भी हो सकते हैं।

आवेदन शुल्क

General, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये रखा गया है। वहीं SC, ST, PwBD, ESM और महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये शुल्क देना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article