एजुकेशन

AU PGAT 2026: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, पीजी कोर्सेज में 9467 सीटों पर मौका

AU PGAT 2026 Application Form: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्स में प्रवेश के लिए AU PGAT 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 मई 2026 से 25 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Image

AU PGAT 2026

AU PGAT 2026 Application Form: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्स में प्रवेश के लिए AU PGAT 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 मई 2026 से 25 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। (Allahabad University) इसी अंतिम तिथि तक आवेदन शुल्क जमा करना भी अनिवार्य है। परीक्षा की तारीख विश्वविद्यालय द्वारा जल्द घोषित की जाएगी।

ऐसे करें AU PGAT 2026 के लिए आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाएं।
  • “PGAT 2026 Application” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

PGAT I कोर्स:

  • General/OBC/EWS: 1000 रुपये
  • SC/ST: 500 रुपये

PGAT II कोर्स:

  • General/OBC/EWS: 1600 रुपये
  • SC/ST: 800 रुपये
AU PGAT 2026

AU PGAT 2026

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है।

परीक्षा केंद्र (Exam Centers)

परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएगी।

ऑफलाइन केंद्र (उत्तर प्रदेश):

  • प्रयागराज
  • लखनऊ
  • कानपुर
  • गोरखपुर
  • वाराणसी
  • बरेली

ऑनलाइन केंद्र (अन्य शहर):

  • भोपाल
  • कोलकाता
  • पटना
  • तिरुवनंतपुरम

सीटों और योग्यता की जानकारी

PGAT 2026 के तहत कुल 9467 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा:

  • 4203 सीटें यूनिवर्सिटी कैंपस में
  • 5264 सीटें कॉन्स्टिट्यूएंट कॉलेजों में

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होना जरूरी है।

  • LLM के लिए: लॉ डिग्री आवश्यक
  • M.Ed के लिए: B.Ed अनिवार्य
AU PGAT 2026 के जरिए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पीजी कोर्स में एडमिशन पाने का यह अच्छा मौका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article