एजुकेशन

Assam HSLC Compartment Result 2024 Declared: जारी हुआ असम बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Assam HSLC Compartmental Result 2024 Declared: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम ने कक्षा 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

Assam HSLC 10th Compartmental Result 2024: यहां देखें असम एचएसएलसी 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट

Assam HSLC Compartmental Result 2024 Declared: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम ने आज यानी 21 जून 2024 को हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSCL) कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (Assam HSLC Compartmental Result) दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर उपलब्ध करवा (Assam 10th Compartmental Result) दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रोल नंबर व स्कूल कोड के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

बता दें असम एचएसएलसी यानी कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षाएं 28 मई से 3 जून 2024 तक आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Assam HSLC 10th Compartmental Result 2024

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Assam HSLC Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Assam HSLC Compartmental Result: पास होने के लिए इतने मार्क्स

असम एचएसएलसी कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के संबंधित विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके पुन: इससे कम मार्क्स आते हैं तो छात्रों को फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को किसी भी हाल में अगली कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Assam HSLC Compartmental Result: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

असम बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षाएं दो शिफ्ट में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित थी।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article