Assam HS 12th Result 2023 Date and Time, Kab Ayega: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यानी 05 जून 2023 को 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in, assamresult.com.in, assam.result.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (Assam HS Result) कर सकेंगे। बता दें परीक्षा परिणाम हर बार की तरह इस बार भी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी (Assam Board 12th Result) किया जाएगा। एचएसईसी हायर सेकेंडरी की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को विषयानुसार व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके दो से अधिक विषयों में 35 प्रतिशत से कम मार्क्स आते हैं, तो छात्रों को फेल (Assam Board Result) माना जाएगा।
बता दें असम बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 4 लाख से अधिक छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से कुल 3 लाख 1 हजार 880 छात्र सफल हुए थे। पासिंग पर्सेंटेज कुल 72.69 प्रतिशत के आसपास देखा गया था। उम्मीद है कि, 12वीं का रिजल्ट इस बार पिछली बार की तुलना में अच्छा देखा गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Assam HS 12th Result 2023: ऐसे करें चेक
- ahsec.assam.gov.in, assamresult.com.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AHSEC Assam Board HS 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व डेट ऑफ बर्त दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
