एजुकेशन

Assam Direct Recruitment 2022 : जारी हुए असम सीधी भर्ती परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 12:14 PM IST

Assam Direct Recruitment 2022 Grade 4 Result 2022 on sebaonline.org: असम सीधी भर्ती परिणाम 2022 को लेकर जो उम्मीदवार इंतजार कर रहे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट देख सकते हैं, क्योंकि असम सीधी भर्ती परिणाम के लिए रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया गया है।

Image

Assam Direct Recruitment Result 2022 declared

KEY HIGHLIGHTS
  • असम सीधी भर्ती 2022 परिणाम घोषित कर दिया गया है।
  • उम्मीदवार sebaonline.org से कर सकते हैं चेक
  • जानें ग्रेड 3 परीक्षा का परिणाम कब तक जारी होगा

Assam Direct Recruitment 2022 released: Board of Secondary Education Assam, SEBA Assam Direct Recruitment Result 2022 की घोषणा कर दी गई है, यदि आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर असम सीधी भर्ती रिजल्ट को देख सकते हैं, हालांकि यहां भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपना स्कोर देख सकेंगे।

बता दें, अभी केवल असम सीधी भर्ती परिणाम 2022 ग्रेड IV जारी किया गया है। जबकि ग्रेड 3 के रिजल्ट अभी जारी किए जाना बाकी है। ग्रेड III, ग्रेड IV और ड्राइव के पद के लिए परीक्षा पूरे देश में 21 अगस्त, 28 अगस्त और 11 सितंबर 2022 को आयोजित की गई थी। इसके बाद से रिजल्ट को लेकर इंतजार बना हुआ था। ग्रेड 3 और 4 पदों के लिए भर्ती परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयेाजित की गई थी, जिसमें कुल 11,15,460 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

असम सीधी भर्ती परिणाम 2022 देखने के लिए उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके sebaonline.org से स्कोर देख सकते हैं, रिजल्ट देखने का तरीका यहां देखें

  • सबसे पहले sebaonline.org पर जाएं।
  • अब Assam Direct Recruitment Result 2022 पर क्लिक करें
  • नया पेज खुलेगा, यहां क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
यह रहा रिजल्ट देखने के लिए लिंक - Assam Direct Recruitment 2022

चल रही सीधी भर्ती अभियान कुल 26,442 रिक्तियों को भरने के लिए है, जिनमें से ग्रेड 3 पदों के लिए 13,300 रिक्तियां और ग्रेड 4 पदों के लिए 13,341 रिक्तियां हैं।

असम भर्ती ग्रेड 4 परिणाम 2022 आधिकारिक तौर पर SEBA असम द्वारा 18 अक्टूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में स्कोरकार्ड के रूप में घोषित किया जा रहा है, उम्मीदवार सीधे लिंक का उपयोग करके sebaonline.org परिणाम 2022 की जांच करने में सक्षम होंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article