
Assam Direct Recruitment Result 2022: असम सीधी भर्ती ग्रेड 4 के परिणाम जारी, देखें कब आएंगे ग्रेड 3 के रिजल्ट
Assam Direct Recruitment Grade 4 Result 2022: असम सीधी भर्ती परिणाम 2022 आधिकारिक तौर पर आज यानी 18 अक्टूबर, 2022 को जारी कर दिया गया है। SEBA असम द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर घोषित किया गया। ग्रेड IV के पद के लिए परीक्षा पूरे देश में 28 अगस्त को आयोजित की गई थी। असम सीधी भर्ती परिणाम सार्वजनिक कर दिया गया है, शुरू में वेबसाइट नहीं खुल रही थी, लेकिन अब आसानी से वेबसाइट को ओपन कर रिजल्ट देखा जा सकता है। असम सीधी भर्ती ग्रेड 4 रिजल्ट देखने के लिए हर एक व्यक्ति आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।इन रिजल्ट्स को sebaonline.org पर जारी किया गया है, हालांकि आप इस पेज पर भी रिजल्ट लिंक पा सकेंगे। असम भर्ती ग्रेड 4 परिणाम 2022 आधिकारिक तौर पर SEBA असम द्वारा ऑनलाइन मोड में स्कोरकार्ड के रूप में घोषित किया गया है, जबकि भर्ती परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयेाजित की गई थी, जिसमें कुल 11,15,460 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।