एजुकेशन

Board Exam Cancelled: इस राज्य ने रद्द कीं कक्षा 11वीं की बोर्ड परीक्षाएं, पेपर लीक के बाद लिया फैसला

SEBA Assam Board exam cancelled: असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने बताया कि प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों के बाद राज्य बोर्ड की 11वीं कक्षा की 24 से 29 मार्च तक होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं में कुल 36 विषय शामिल थे।

Image

SEBA Assam Board 11th class exam cancelled

SEBA Assam Board exam cancelled: बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो चुकी है। बिहार बोर्ड, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं तो खत्म भी हो चुकी हैं। इस बीच कई राज्यों में पेपरलीक की घटनाएं भी सामने आईं। हिमाचल प्रदेश से पेपर लीक की घटना सामने आई और अब असम से बोर्ड के पेपर लीक की खबर आई है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने भी कुछ पेपर रद्द किए थे और अब असम बोर्ड ने पेपर रद्द करने का फैसला किया है।

असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने बताया कि प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों के बाद राज्य बोर्ड की 11वीं कक्षा की 24 से 29 मार्च तक होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। उच्चतर माध्यमिक प्रथम वर्ष या कक्षा 11 की परीक्षाएं 6 मार्च को शुरू हुईं और 29 मार्च तक जारी रहने वाली थीं। इन परीक्षाओं में कुल 36 विषय शामिल थे।

बता दें कि इससे पहले, 21 मार्च को असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB) की 11वीं कक्षा की गणित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था, जिससे अधिकारियों को परीक्षा रद्द करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

इससे पहले बरपेटा जिले की कक्षा 9 की अंग्रेजी परीक्षा का पेपर लीक हो जाने के कारण परीक्षाएं रद्द कर दी गईं हैं। इस मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article