UP Board 10th 12th Result 2022 date: यूपी बोर्ड कब जारी करेगा कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, जानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 01:38 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2022 date (यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब आएगा 2022): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम जून के दूसरे हफ्ते में घोषित हो सकते हैं। परिणामों की घोषणा हो जाने के बाद सभी छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-upresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे।

UP Board 10th 12th Result 2022 date: यूपी बोर्ड कब जारी करेगा कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, जानें

UP Board 10th 12th Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP),  मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं और इंटर यानी कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 जल्द ही घोषित करने वाला है। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे ((UP Board Result 2022 date) यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर घोषित किए जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, UPMSP परिणाम 2022 results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर भी उपलब्ध होगा।

वह छात्र जो उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए थे, वे अपने रोल नंबर और स्कूल कोड का उपयोग करके यूपी मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के एक अधिकारी ने पहले करियर 360 को बताया कि यूपी के 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम जून के दूसरे सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम जून के दूसरे सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे। क्योंकि मूल्यांकन के बाद की प्रक्रिया में समय लगता है।"

कब और कहां चेक करें यूपी बोर्ड के परिणाम
यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार जून के दूसरे सप्ताह तक परिणाम घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड के परिणाम 10 जून को घोषित किए जा सकते हैं।

कैसे चेक करें यूपी बोर्ड के परिणाम
सभी छात्र यूपी बोर्ड के परिणाम नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप-1 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप-2  'यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' या 'यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3 अपना रोल नंबर, स्कूल कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप-4 आपका उत्तर प्रदेश बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप-5 परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें।
 






End of Article