UP Board 12th Result 2022, upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यूपी बोर्ड के 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट डेट की घोषणा कुछ समय पहले ही की थी। आज शाम 4 बजे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। जिन छात्रों ने इस साल यूपी बोर्ड के 12वीं की परीक्षा दी थी, सिर्फ उन्हीं छात्रों का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र यूपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का परिणाम जारी हो गया है और रिजल्ट लिंक (UP Board 12th Result 2022 Link) भी एक्टिव कर दिया गया है।
इस बार कुल 47,75,749 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा दी थी। हालांकि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम आज दोपहर 2 बजे जारी हो चुका है। वहीं यूपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 4 बजे घोषित किया जा चुका है।
ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट (UP Board 12th Result 2022)
- यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम चेक करने के लिए छात्र यूपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर छात्र रोल नंबर समेत अन्य जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे।
- भविष्य के लिए अपने रिजल्ट को डाउनलोड करा लें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
रिजल्ट देखते समय अगर किसी छात्र को वेबसाइट में परेशानी आए तो चिंता ना करें। (UP Board 12th Result 2022) अकसर हैवी ट्रैफिक की वजह से साइट क्रैश हो जाती है। ऐसे में धैर्य बनाए रखें और थोड़े-थोड़े देर में वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक करते रहें। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में न्यूनतम 33 अंक लाना होगा। अगर कोई छात्र परीक्षा में असफल होता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प भी मिलेगा।

