UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने उन छात्रों के लिए बड़ी खबर है जिन्होंने स्क्रूटनी फॉर्म भरा था, यूपी बोर्ड ने आज उन सभी छात्रों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया जिन्होंने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था। डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है, जिससे आप अपना परिणाम देख सकेंगे। बता दें, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल 18 जून 2022 को हाई स्कूल और साथ ही साथ इंटरमीडिएट का भी रिजल्ट जारी कर दिया था। उसके बाद जिन छात्रों के हाथ निराशा लगी थी, उनके लिए स्क्रूटनी फॉर्म जारी किया गया था, जिसका रिजल्ट अब जाकर जारी किया गया है।
स्क्रूटनी का उद्देश्य असंतुष्ट छात्रो को एक और मौका देना होता है, ऐसे में यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट नचउेचण्मकनण्पद पर स्क्रूटनी फॉर्म भरने का मौका दिया गया था। इच्छुक छात्र 12 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते थे।
10वीं का स्टेटस जानें
अपर सचिव विभा मिश्र के अनुसार, 10वीं में 1478 परीक्षार्थियों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था, जबकि केवल 244 परीक्षार्थियों को फायदा मिला। यह सारे रिजल्ट पीडीएफ रूप में हैं, जिसमें रोल नंबर दिए गए हैं, आपको पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजना होगा। इस दौरान 1234 परीक्षार्थियों के अंकों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Read More - घोषित हुए एमएएच बी.एचएमसीटी परिणाम 2022
12वीं का स्टेटस जानें
12वीं में स्क्रूटनी के लिए 5228 आवेदन मिले थे, इनमें से 740 छात्रों को फायदा हुआ जबकि 4488 परीक्षार्थियों के अंक में कोई बदलाव नहीं हुआ।
Direct Link for UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2022 Region wise -
यहां देखें कितना गया था रिजल्ट
इस साल 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 88.82 प्रतिशत गया था जबकि 12वीं की बात करें तो इसमें 85.33 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। जो छात्र असंतुष्ट थे उन्होंनें स्क्रूटनी फॉर्म भरा, लेकिन बता दें, इस फॉर्म को भरने के लिए निश्चित फीस का भुगतान करना पड़ता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 500 रुपये फीस रखी गई थी।
एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय की अपर सचिव विभा मिश्रा ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया है। इन्हे कल यानी 6 सितंबर की शाम को जारी किया गया है। इस दौरान कुल 984 परीक्षार्थी ऐसे थे, जिन्हें स्क्रूटनी फॉर्म भरने से फायदा हुआ है यानी उन्हें नंबर बढ़ाने में मदद मिली है जबकि बाकियों के अंक में न बढ़ोतरी हुई है न नंबर पहले से कम किए गए हैं।

